WWE ने हाल ही में साल 2022 के अपना पहले प्रीमियम लाइव इवेंट Day1 का आयोजन किया। जिसके WWE चैंपियनशिप मैच में आखिरी समय पर ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को शामिल किया गया और मौके का फायदा उठाते हुए द बीस्ट नए चैंपियन बनने में सफल रहे हैं।WWE@WWE"Tell @WWERomanReigns I'll see him THIS FRIDAY on #SmackDown!"@BrockLesnar#WWERaw9:30 AM · Jan 4, 20227500831"Tell @WWERomanReigns I'll see him THIS FRIDAY on #SmackDown!"@BrockLesnar#WWERaw https://t.co/hQ9ocXXPkdआपको याद दिला दें कि इस हफ्ते Raw की शुरुआत लैसनर और उनके एडवोकेट पॉल हेमन ने की थी, जहां उन्होंने रोमन रेंस की खूब बेइज्जती करते हुए खुद को रियल चैंपियन बताया। साथ ही लैसनर ने ट्राइबल चीफ को चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि वो इस हफ्ते SmackDown में आएंगे।लैसनर एक तरफ Raw में लैश्ले के दुश्मन हैं, वहीं SmackDown में उनके सामने ट्राइबल चीफ की चुनौती खड़ी है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम उन 4 चीज़ों के बारे में आपको बताएंगे, जो इस हफ्ते SmackDown में ब्रॉक लैसनर के साथ हो सकती हैं।#)बॉबी लैश्ले WWE चैंपियन के सैगमेंट में दखल दे सकते हैंBobby Lashley@fightbobby #RoyalRumble twitter.com/fightbobby/sta…Bobby Lashley@fightbobby9:37 AM · Jan 4, 20226837881⏳ https://t.co/RWE4DUEJhN⌛️ #RoyalRumble twitter.com/fightbobby/sta… https://t.co/UK1wSPVYWQDay1 प्रीमियम लाइव इवेंट में पहले बिग ई को फैटल-4-वे मैच में सैथ रॉलिंस, केविन ओवेंस और बॉबी लैश्ले के खिलाफ WWE चैंपियनशिप को डिफेंड करना था। आखिरी समय पर ब्रॉक लैसनर को इस मैच में शामिल किया गया, इसी वजह से फैंस पहली बार WWE में लैश्ले और लैसनर को आमने-सामने देख पाए।अंत में लैसनर जीत दर्ज कर नए WWE चैंपियन बने और अब उन्हें एक नए चैलेंजर की जरूरत थी, जो उन्हें अगले हफ्ते Raw में बॉबी लैश्ले के रूप में मिला। लैश्ले ने Raw में हुए फैटल-4-वे WWE चैंपियनशिप कंटेंडरशिप मैच में रॉलिंस, ओवेंस और बिग ई को हराकर द बीस्ट के खिलाफ टाइटल शॉट हासिल किया है।Royal Rumble 2022 के लिए बॉबी लैश्ले vs ब्रॉक लैसनर मैच का ऐलान किया जा चुका है। चूंकि ये एक ड्रीम मुकाबला होगा और फिलहाल इस मैच को ज्यादा से ज्यादा दिलचस्प बनाना WWE की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। इसलिए संभव है कि Raw के अलावा इस हफ्ते SmackDown में भी लैसनर और लैश्ले का कन्फ्रंटेशन देखने को मिल सकता है।