WWE के लिए 2021 काफी ज्यादा शानदार रहा हैWWE के लिए साल 2021 जबरदस्त साबित हुआ है। इस साल कई अच्छे इवेंट्स और पीपीवी का आयोजन देखने को मिला है और ज्यादातर शोज़ यादगार रहे हैं। WWE ने 2020 के मामले में काफी सुधार किया है। साथ ही उन्होंने नए स्टार्स को पुश देने और चैंपियन बनाने पर मुख्य रूप से ध्यान दिया है। इसी कारण कहा जा सकता है कि 2021 WWE के लिए अच्छा रहा है।इस साल कई सारे सुपरस्टार्स को जबरदस्त तरीके से पुश मिला। साथ ही कई सारे स्टार्स को WWE से रिलीज भी किया गया। कई मौकों पर WWE ने फैंस को प्रभावित किया वहीं कुछ चीज़ों ने प्रशंसकों को थोड़ा निराश भी किया। हर साल WWE कई ऐसी चीज़ें करते हैं जो काफी ज्यादा शॉकिंग रहती है।WWE@WWEHERE COMES THE PAIN!@BrockLesnar made his shocking return at #SummerSlam and gave @JohnCena a crushing F-5!#WWERaw5:35 AM · Aug 24, 20212045368HERE COMES THE PAIN!@BrockLesnar made his shocking return at #SummerSlam and gave @JohnCena a crushing F-5!#WWERaw https://t.co/GUxowXUqZJWWE अक्सर अपने फैंस को सरप्राइज देने के लिए ऐसा करता है। इससे ही ज्यादातर यादगार और खास पल देखने को मिलते हैं। साल 2021 में भी कुछ जगहों पर WWE ने अलग चीज़ें करते हुए अपने फैंस को शॉक किया है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो 2021 में WWE में देखने को मिली है।4- WWE में जॉन सीना की वापसीWWE India@WWEIndiaThank you, @JohnCena! #JohnCena #SummerSlam12:30 PM · Aug 25, 20212017205Thank you, @JohnCena! #JohnCena #SummerSlam https://t.co/KsKrjPV9MKजॉन सीना ने Money in the Bank में वापसी करते हुए फैंस को चौंका दिया था। इसे पहले वो WrestleMania 36 में अंतिम बार दिखाई दिए थे। वो काफी समय तक WWE के एक्शन से दूर थे और हर कोई उन्हें मिस कर रहा था। Money in the Bank असल में फैंस की वापसी के बाद WWE का पहला इवेंट था। WWE के पास फैंस को बड़ा सरप्राइज देने का मौका था।उन्होंने कुछ ऐसा ही किया और इसी कारण Money in the Bank पीपीवी खास बन पाया। रोमन रेंस ने ऐज को हराकर यूनिवर्सल टाइटल को रिटेन किया था। इस मैच के बाद रोमन सेलिब्रेट कर रहे थे और फिर अचानक से जॉन सीना ने एंट्री की। उन्होंने आकर रोमन को कंफ्रंट किया और इसके चलते SummerSlam में सीना और रेंस आमने-सामने देखने को मिले।