4 चौंकाने वाली चीज़ें जो Paul Heyman WWE WrestleMania 38 में Roman Reigns और Brock Lesnar के मैच में कर सकते हैं

WWE WrestleMania 38 में पॉल हेमन का अहम किरदार रहेगा
WWE WrestleMania 38 में पॉल हेमन का अहम किरदार रहेगा

WWE WrestleMania 38 के लिए हर कोई काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहा है। इस इवेंट में यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) और WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के बीच विनर टेक्स ऑल चैंपियनशिप यूनिफिकेशन मैच देखने को मिलेगा। इस मैच को WWE ने जबरदस्त तरीके से हाइप किया है। दोनों सुपरस्टार्स के बीच शानदार तरीके से स्टोरीलाइन आगे बढ़ी है। रोमन और ब्रॉक मिलकर रेसलमेनिया (WrestleMania 38) के मेन इवेंट को जबरदस्त बना सकते हैं।

इस मैच में पॉल हेमन रिंगसाइड पर होंगे। वो इस मैच में काफी अहम किरदार निभा सकते हैं। वो मैच के नतीजे को बदल सकते हैं। कुछ ऐसी चीज़ें हैं जो पॉल हेमन बड़े मैच के दौरान करते हुए नजर आ सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 चीज़ों के बारे में बात करेंगे जो पॉल हेमन WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के विनर टेक्स ऑल टाइटल यूनिफिकेशन मैच के दौरान कर सकते हैं।

4- WWE WrestleMania 38 में पॉल हेमन रेफरी का ध्यान भटकाने में सफल हो और द उसोज़ आकर ब्रॉक लैसनर पर हमला करें

पॉल हेमन इस मैच में द उसोज़ की इंटरफेरेंस करा सकते हैं। Crown Jewel 2021 में ब्रॉक लैसनर की हार का एक बड़ा कारण जिमी और जे उसो थे। दोनों ने आकर द बीस्ट पर हमला किया था और इसी कारण रोमन रेंस को जीत मिली थी। एक बार फिर उसोज़ की इंटरफेरेंस हो सकती है। पॉल हेमन विनर टेक्स ऑल मैच के दौरान रेफरी से बहस करते हुए उनका ध्यान भटका सकते हैं।

इसी दौरान द उसोज़ की इंटरफेरेंस हो सकती है। वो आकर WWE चैंपियन पर सुपरकिक लगा सकते हैं। इसके बाद रोमन रेंस स्पीयर या अपने सबमिशन की मदद से मैच में जीत दर्ज करते हुए डबल चैंपियन बन सकते हैं। पॉल हेमन मैच में ब्रॉक पर हमला नहीं कर पाएंगे और इसी कारण वो उसोज़ की इंटरफेरेंस की राह को आसान कर सकते हैं।

3- पॉल हेमन इंटरफेयर करते हुए ब्रॉक लैसनर का ध्यान भटकाए और रोमन रेंस की जीत हो

पॉल हेमन WrestleMania 38 के दौरान ब्रॉक लैसनर की हार का कारण बन सकते हैं। इस मैच में द उसोज़ की इंटरफेरेंस कराने के बजाय पॉल हेमन ही रोमन की मदद कर सकते हैं। वो इस मैच में इंटरफेयर करते हुए ब्रॉक लैसनर का ध्यान भटका सकते हैं। इससे यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को फायदा मिलेगा।

रोमन रेंस इस इंटरफेरेंस का फायदा उठाकर ब्रॉक लैसनर की बुरी हालत कर सकते हैं और उन्हें पिन करते हुए जीत हासिल कर सकते हैं। अमूमन पॉल हेमन किसी भी सुपरस्टार्स का ध्यान नहीं भटकाते हैं लेकिन वो WrestleMania के मेन इवेंट में ब्रॉक लैसनर की हार का कारण बन सकते हैं।

2- पॉल हेमन WrestleMania 38 में रोमन रेंस को धोखा दें

रोमन रेंस ने SmackDown के एक एपिसोड में पॉल हेमन को स्पेशल काउंसिल के पद से हटाया था और उनपर हमला किया था। हालांकि, बाद में रोमन और पॉल साथ आ गए थे। WrestleMania में हेमन सभी को चौंका सकते हैं। वो रोमन रेंस को धोखा देकर लैसनर की मदद कर सकते हैं।

ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन का काफी पुराना रिश्ता रहा है। इसी वजह से वो एक बार फिर अपने पुराने क्लाइंट के पास जाने का निर्णय ले सकते हैं। मेन इवेंट में एक बड़ा सरप्राइज देखने को मिल सकता है। इससे WrestleMania 38 का यह ऐतिहासिक मुकाबला और भी खास बन जाएगा।

1- रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर दोनों को धोखा देकर मैच के दौरान बैकस्टेज चले जाए

पिछले कुछ महीनों में पॉल हेमन दोनों वर्ल्ड चैंपियंस के साथ नजर आए हैं। वो रोमन रेंस के साथ काम कर रहे थे और बाद में उन्होंने ब्रॉक लैसनर का साथ दिया। हालांकि, हेमन एक बार फिर रेंस के साथ आ गए। उन्होंने दोनों दिग्गजों के लिए काम किया है और इसी कारण वो कुछ अलग कर सकते हैं।

वो इस मैच में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर दोनों को धोखा दे सकते हैं। वो मैच के दौरान बिना कुछ कहे या दोनों सुपरस्टार्स पर हमला करते हुए बैकस्टेज जा सकते हैं। पॉल हेमन अगर ऐसा कुछ करते हैं तो यह WrestleMania के इतिहास के सबसे ज्यादा चौंकाने वाले मोमेंट्स में से एक होगा।

Quick Links