4 चौंकाने वाली चीजें जिन्होंने 2024 के पहले पांच महीनों में WWE फैंस को हिलाकर रख दिया

जानिए WWE फैंस को क्या-क्या सरप्राइज मिले?
जानिए WWE फैंस को क्या-क्या सरप्राइज मिले?

Shocking Things First Five Months 2024: WWE में साल 2024 के शुरूआती पांच महीने काफी रोमांचक रहे हैं। इस दौरान फैंस ने कई दिलचस्प चीजें होती देखी हैं। इन महीनों में हुए सभी प्रीमियम लाइव इवेंट्स हिट रहे। तगड़े एक्शन के साथ फैंस को बड़े सरप्राइज भी देखने को मिले। ट्रिपल एच के काम की सभी ने तारीफ की।

Ad

रोमन रेंस के साथ कोडी रोड्स के मैच और द रॉक की वापसी से लेकर जेड कार्गिल के इन-रिंग डेब्यू सभी ने फैंस का दिल जीता। कंपनी को हाल ही में नए King of the Ring और Queen of the Ring मिले हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो WWE ने अपने काम से सभी का दिल जीता है। इस आर्टिकल में हम उन तीन चौंकाने वाली चीजों पर नज़र डालेंगे जिन्होंने पिछले पांच महीनों में फैंस को हिलाकर रख दिया।

#4 जॉर्डिन ग्रेस का WWE एपीयरेंस

youtube-cover
Ad

TNA नॉकआउट चैंपियन जॉर्डिन ग्रेस ने इस हफ्ते NXT में सभी को चौंकाते हुए एंट्री की। उन्होंने NXT विमेंस चैंपियन रॉक्सन परेज़ को मुकाबले के लिए चुनौती पेश की। उनकी एंट्री को देखकर फैंस चौंक गए थे।

ग्रेस अभी भी TNA के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर हैं। उनके द्वारा अभी TNA को छोड़े जाने की उम्मीद नहीं है। Battleground में अब ग्रेस और परेज़ के बीच मुकाबला होगा। अगर वहां पर ग्रेस NXT विमेंस चैंपियनशिप जीत लेंगी तो फिर इतिहास रच देंगी।

#3 WWE सुपरस्टार जिमी उसो का बाहर होकर दो नए स्टार्स का द ब्लडलाइन ज्वाइन करना

Ad

WrestleMania XL में रोमन रेंस को कोडी रोड्स और जिमी उसो को जे उसो के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। मेनिया के बाद ब्लू ब्रांड के पहले एपिसोड में सोलो सिकोआ ने टामा टोंगा के साथ मिलकर जिमी उसो को ब्लडलाइन से बाहर का रास्ता दिखाया। इसके बाद उन्होंने ऐलान किया कि टोंगा अब ब्लडलाइन के नए सदस्य होंगे।

रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में ब्लडलाइन के सभी निर्णय सोलो सिकोआ ले रहे हैं। इस महीने की शुरूआत में हुए Backlash France में टामा टोंगा के भाई टोंगा लोआ ने ब्लडलाइन ज्वाइन कर सभी को चौंका दिया था।

#2 WWE में द रॉक की वापसी और हील टर्न

Ad

द रॉक ने इस साल की शुरूआत में WWE में चौंकाने वाली वापसी की थी। पहले उन्होंने WrestleMania 40 में रोमन रेंस के खिलाफ मैच को टीज किया था। हालांकि, बाद में चीजें बदल गईं। रॉक ने हील टर्न लेते हुए सभी को चौंका दिया था। इसके बाद मेनिया में रोमन का मुकाबला कोडी रोड्स के साथ हुआ था।

द रॉक ने WrestleMania 40 के बिल्डअप में बहुत ही जबरदस्त काम हील के रूप में किया। खासतौर पर कोडी के खिलाफ उनका काम काबिलेतारीफ था। WrestleMania 40 नाईट 1 में उन्होंने रेंस के साथ मिलकर कोडी और रॉलिंस का सामना किया था। वहीं नाईट 2 में रोमन और कोडी के बीच हुए टाइटल मैच में भी उन्होंने एंट्री की थी।

#1 WWE WrestleMania 40 में कोडी रोड्स ने अपनी स्टोरी फिनिश की

youtube-cover
Ad

WrestleMania 40 में कोडी रोड्स ने वो किया जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। उन्होंने नाईट 2 में रोमन रेंस को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हासिल की। रोड्स ने पूरी दुनिया को चौंकाकर अपनी स्टोरी खत्म की।

WrestleMania 40 नाईट 1 में भी कोडी रोड्स एक्शन में दिखे थे। उन्होंने सैथ रॉलिंस के साथ मिलकर रोमन रेंस और द रॉक का सामना किया था। इस मुकाबले में उन्हें और सैथ को हार का सामना करना पड़ा था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications