4 फेमस Superstars जो WWE WrestleMania 38 का हिस्सा थे लेकिन इस साल बड़े इवेंट में शायद नज़र नहीं आएंगे

Ujjaval
WWE WrestleMania 38 में कई दिग्गज नज़र आए थे
WWE WrestleMania 38 में कई दिग्गज नज़र आए थे

WrestleMania: WWE का रोड टू रेसलमेनिया (Road to WrestleMania) शुरू हो गया है और हर कोई साल के सबसे बड़े इवेंट के लिए उत्साहित नज़र आ रहा है। इस साल रेसलमेनिया (WrestleMania) का आयोजन हॉलीवुड मेत होगा और उम्मीद है कि इस बड़े इवेंट का 39वां संस्करण शानदार साबित होगा। WrestleMania 38 काफी जबरदस्त रहा था और इसे फैंस द्वारा बहुत पसंद किया गया था।

Ad

कई दिग्गजों ने इस शो में हिस्सा लिया था और WWE इस साल भी WrestleMania को खास बनाने की कोशिश करेगा। हालांकि, उस कार्ड का हिस्सा बने कुछ रेसलर्स WrestleMania 39 में शायद ही दिखाई देंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो WrestleMania 38 का हिस्सा थे लेकिन इस साल शायद शो में नज़र नहीं आएंगे।

4- WWE WrestleMania 39 में Randy Orton शायद नज़र नहीं आएंगे

youtube-cover
Ad

WrestleMania 38 में रैंडी ऑर्टन एक बड़े मैच का हिस्सा थे। उन्होंने मैट रिडल के साथ मिलकर स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स और अल्फा अकादमी के खिलाफ अपने Raw टैग टीम टाइटल्स को दांव पर लगाया था। इस मैच में RK-Bro ने जबरदस्त प्रदर्शन करके अपने टाइटल्स को सफलतापूर्वक रिटेन किया था।

रैंडी ऑर्टन पिछले साल कमर की चोट के कारण एक्शन से दूर हो गए। अभी तक उनका रिटर्न नहीं हुआ है और बताया जा रहा है कि उनकी चोट गंभीर है। वो थोड़े और महीनों तक एक्शन से दूर रहेंगे। ऐसे में इस साल उनका बड़े शो का हिस्सा बनना मुश्किल है। वो WrestleMania 39 को मिस कर सकते हैं। कुछ महीनों बाद रैंडी ऑर्टन फिट होकर आ सकते हैं और किसी टॉप स्टार के साथ दुश्मनी की शुरुआत कर सकते हैं। कंपनी के पास उन्हें अपने पूर्व टैग टीम पार्टनर मैट रिडल के खिलाफ भी बुक करने का अच्छा मौका रहेगा।

3&2- साशा बैंक्स और नेओमी

youtube-cover
Ad

साशा बैंक्स और नेओमी मई 2022 में क्रिएटिव प्लान्स को लेकर असंतुष्टि के कारण एरीना छोड़कर चले गए। इसी कारण उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था और दोनों इसके बाद WWE टीवी पर नज़र नहीं आईं। साशा बैंक्स ने मर्सिडीज़ मोने नाम से NJPW में अपना डेब्यू किया। साशा बैंक्स के इस निर्णय से कई लोग शॉक रह गए थे। उम्मीद है कि बैंक्स को वहां सफलता मिलेगी।

दूसरी ओर नेओमी ने हाल ही में अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट से WWE का जिक्र हटा दिया। साथ ही वो अपने असली नाम का उपयोग कर रही हैं। नेओमी की WWE में वापसी को लेकर भी कोई खबर सामने नहीं आई है और शायद अभी वो वापसी करने के मूड में नहीं है। बैंक्स और नेओमी ने WrestleMania 38 में विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी। हालांकि, इस साल ग्रेंडेस्ट स्टेज ऑफ देम में दोनों स्टार्स शायद ही नज़र आएंगी।

1- विंस मैकमैहन

youtube-cover
Ad

विंस मैकमैहन WrestleMania 38 में लड़ते हुए नज़र आए थे। उनके मैच का ऐलान नहीं हुआ था और वो सीधा इवेंट में दिखाई दिए थे। उन्होंने यहां पैट मैकेफी का सामना किया था और थ्योरी की मदद से उन्होंने जीत दर्ज कर ली थी। हालांकि, इस साल उनका नज़र आना मुश्किल है। विंस ने पिछले साल अपने पद से रिटायर होने का निर्णय लिया था और अब वो सिर्फ WWE की सेल्स के लिए वापस आए हैं।

वो क्रिएटिव टीम का हिस्सा नहीं है और ऐसे में शायद ही उन्हें WrestleMania 39 में लड़ने के लिए बुक किया जाएगा। वो शायद ही किसी सैगमेंट में भी नज़र आएंगे। विंस मैकमैहन काफी विवादों का हिस्सा रहे हैं और ऐसे में कोई भी फैन उन्हें अब टीवी पर देखना पसंद नहीं करेगा। अगर उनकी वापसी होती है, तो यह शॉकिंग रहेगी। हालांकि, इसके चांस अब बहुत कम हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications