4 बड़े सुपरस्टार्स जिनके करियर को WWE बर्बाद करने की दिशा में आगे बढ़ रही है

WWE इन बड़े सुपरस्टार्स के करियर को बर्बाद करने की दिशा में आगे बढ़ रही है
WWE इन बड़े सुपरस्टार्स के करियर को बर्बाद करने की दिशा में आगे बढ़ रही है

हम्बर्टो कारिलो

हम्बर्टो कारिलो ने अपना WWE मेन रोस्टर डेब्यू साल 2019 में किया था। शुरुआत में ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे उन्हें बड़ा पुश मिलने वाला है, लेकिन कुछ समय बाद ही उन्हें मिलने वाले पुश को ड्रॉप कर दिया था। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि उस समय Raw के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रहे पॉल हेमन, कारिलो को बड़ा पुश देना चाहते थे।

मगर हेमन के Raw से SmackDown में जाने के तुरंत बाद कारिलो के पुश को रोक दिया गया। अब आलम ये है कि कारिलो को ऑन-स्क्रीन टाइम भी नहीं मिल पा रहा है और उन्हें जो भी मैच मिल रहे हैं, उनमें से अधिकतर मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है। कारिलो अभी युवा हैं और WWE को उन्हें एक फ्यूचर सुपरस्टार के रूप में तैयार करना चाहिए, मगर लगातार मैचों में उन्हें हार मिलती रही तो उनका चैंपियन सुपरस्टार बनना संभव नहीं है।