4 सुपरस्टार्स जिनका WWE SummerSlam में हिस्सा लेने पर अभी संशय बरकरार है

WWE सुपरस्टार डेनियल ब्रायन

Ad

youtube-cover
Ad

ये नाम काफी चौंकाने वाला है। डेनियल ब्रायन बड़े सुपरस्टार हैं। वो एक अच्छा मैच समरस्लैम पीपीवी में दे सकते हैं लेकिन अभी तक उन्हें लेकर संशय बरकरार है। जून में एजे स्टाइल्स के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच का हिस्सा डेनियल ब्रायन रहे थे। इसके बाद से अभी तक वो नजर नहीं आए। डेनियल ब्रायन अभी किसी फ्यूड का हिस्सा नहीं है। इससे एक बात साफ होती है कि वो शायद ही इस पीपीवी का हिस्सा होंगे। हाल ही में डेनियल ब्रायन पिता भी बने हैं। इस वजह से भी वो यहां नजर नहीं आए।

WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर

Enter caption

विमेंस डिवीजन में शार्लेट फ्लेयर का बहुत बड़ा नाम हैं। कुछ समय से वो WWE टेलीविजन पर नहीं दिखाई दे रही हैं। बैकस्टेज में नाया जैक्स ने उनके ऊपर हमला किया था तब से वो नजर नहीं आईं। हालांकि रिक फ्लेयर ने हाल ही में ये कहा कि शार्लेट फ्लेयर ठीक हैं। शार्लेट फ्लेयर इंजरी से जूझ रही है। शार्लेट किसी बडे़ फ्यूड में भी शामिल नहीं है। ऐसे में ये कहा जा रहा है कि इस बार वो इस पीपीवी का हिस्सा नहीं होंगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications