WWE से निकाले गए 4 शानदार सुपरस्टार्स जिनकी कंपनी में फिर वापसी होनी चाहिए

WWE को कुछ सुपरस्टार्स को वापस बुलाना चाहिए
WWE को कुछ सुपरस्टार्स को वापस बुलाना चाहिए

WWE समय-समय पर कई सारे सुपरस्टार्स को रिलीज करता है। पिछले दो सालों में ढेरों सुपरस्टार्स को WWE ने निकाला है। कुछ दिनों पहले ही 18 रेसलर्स की नौकरी चली गई। WWE से जाने के बाद काफी सुपरस्टार्स अलग-अलग प्रमोशन्स में चले गए। इसके अलावा कुछ सुपरस्टार्स अब तक किसी भी कंपनी का हिस्सा नहीं बने हैं।

WWE ने कई सुपरस्टार्स को निकाला है। हालांकि, कुछ ऐसे चुनिंदा सुपरस्टार्स हैं जिन्हें निकालकर WWE ने जरूर बड़ी गलती की है और उनकी एक बार फिर कंपनी में वापसी होनी चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE से रिलीज किए जा चुके 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिनकी एक बार फिर कंपनी में वापसी होनी चाहिए।

4- WWE के पूर्व सुपरस्टार ब्रे वायट (द फीन्ड)

ब्रे वायट WWE के सबसे अहम और बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाते थे। इस सुपरस्टार ने WWE में रहते हुए अपने अनोखे कैरेक्टर्स की वजह से काफी नाम कमाया है। उन्होंने पहले 'ईटर ऑफ वर्ल्ड्स' गिमिक में सफलता हासिल की और फिर 'द फीन्ड' जैसे अनोखे गिमिक को लाकर फैंस का दिल जीता। उनके पास काफी टैलेंट था और इसी वजह से उन्हें सफलता मिली।

वायट धीरे-धीरे कंपनी के सबसे वफादार सुपरस्टार्स में से एक बन गए थे। किसी ने नहीं सोचा था कि वायट जैसे टैलेंटेड और अनोखे स्टार को WWE अपने साथ से जाने देगा। उन्होंने बजट कट्स की वजह से दिग्गज को रिलीज किया। देखा जाए तो वायट को रिलीज करना एक बड़ी गलती थी और WWE अपनी इस गलती को सुधार सकता है।

पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन अब एक फ्री एजेंट बन चुके हैं। इसी वजह से WWE को जल्दी ही ब्रे को अपने साथ एक बार फिर साइन कर लेना चाहिए। अगर वो AEW या किसी दूसरी कंपनी में जाएंगे तो WWE को नुकसान होगा। WWE के रिश्ते वायट से अब उतने अच्छे नहीं रहे हैं लेकिन फिर भी मैकमैहन को अपनी गलती सुधारनी चाहिए और वायट की कंपनी में एक बार फिर वापसी होनी चाहिए।

3- कैरियन क्रॉस

कैरियन क्रॉस को WWE ने रिलीज करते हुए सभी फैंस को चौंकाया। उन्होंने WWE में कुछ ही महीनों तक काम किया। इस सुपरस्टार ने NXT में अपने धमाकेदार कैरेक्टर और रोचक एंट्रेंस की मदद से जबरदस्त सफलता हासिल कर ली थी। लग रहा था कि मेन रोस्टर पर भी क्रॉस को इसी तरह बुक किया जाएगा।

WWE को कैरियन क्रॉस के कैरेक्टर से लेकर लुक तक में कोई बदलाव करने की जरूरत नहीं थी। वो उसी तरह से मेन रोस्टर पर भी आते हुए टॉप स्टार बन सकते थे। खैर, उन्हें खराब तरीके से बुक किया गया और इसी से मेन रोस्टर पर उनका सफर निराशाजनक रहा। WWE ने इसी वजह से एक टैलेंटेड सुपरस्टार को रिलीज कर दिया। हालांकि, WWE अपनी गलती को सुधार सकता है और क्रॉस को एक बार फिर अपने साथ जोड़ सकता है।

2- कीथ ली

कुछ समय पहले ही कीथ ली को WWE द्वारा रिलीज किया गया था। इस सुपरस्टार के पास काफी टैलेंट था और वो आसानी से कंपनी का अहम स्टार बन सकते हैं। ली को कभी सही तरह से अपना टैलेंट दिखाने का मौका नहीं मिल पाया। मेन रोस्टर पर WWE ने उनकी बुकिंग से निराश कर दिया।

कीथ ली को रिलीज करना सही मायने में WWE की बड़ी गलती थी। WWE के पास अभी फ्यूचर स्टार्स की कमी है और इसी वजह से कीथ ली को वापस बुलाना एक अच्छी चीज़ होगी। अगर कीथ को NXT वाले लुक और कैरेक्टर के साथ लाया जाता है तो वो जरूर सफलता हासिल करेंगे।

1- ब्रॉन स्ट्रोमैन

ब्रॉन स्ट्रोमैन को WWE ने जून 2021 में अचानक से रिलीज करने का निर्णय लिया। यह सही मायने में एक निराशाजनक चीज़ थी क्योंकि स्ट्रोमैन कंपनी के सबसे फेमस और अहम स्टार्स में गिने जाते थे। स्ट्रोमैन को बड़ा सुपरस्टार बनाने में WWE ने सालों मेहनत की थी और फिर उन्हें रिलीज किया जाना एक निराशाजनक चीज़ रही।

ब्रॉन स्ट्रोमैन का रेसलिंग स्टाइल और लुक WWE के हिसाब से ठीक है। वो इंडिपेंडेंट सीन पर शायद उतनी सफलता हासिल नहीं कर पाएंगे। WWE से रिलीज होने के बाद से वो काफी संघर्ष कर रहे हैं और अब तक उन्हें किसी बड़ी कंपनी ने साइन नहीं किया है। इसी वजह से WWE को स्ट्रोमैन को एक बार फिर अपने साथ जोड़ना चाहिए।

Quick Links