WWE and AEW: WWE को रेसलिंग जगत की सबसे बड़ी कंपनी माना जा सकता है। इस प्रमोशन में कई सारे सुपरस्टार्स काम करते हैं लेकिन पिछले कुछ समय में कई रेसलर्स को रिलीज किया गया हैं वहीं कुछ कंपनी से खुद चले गए हैं। AEW में जाने के बाद कई स्टार्स सफल हुए वहीं कुछ को सफलता नहीं मिली।क्रिस जैरिको और क्रिश्चियन केज जैसे दिग्गजों को AEW में शानदार तरीके से बुक किया गया है लेकिन वो WWE में ज्यादा नाम कमाने में सफल रहे थे। कुछ सुपरस्टार्स को WWE के मुकाबले AEW में ज्यादा सफलता मिली है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो WWE के मुकाबले AEW में ज्यादा सफल रहे हैं।4- पूर्व WWE सुपरस्टार पैक View this post on Instagram Instagram Postपैक को WWE में नेविल नाम से जाना जाता था और वो NXT चैंपियन बनने में सफल हुए थे। लग रहा था कि मेन रोस्टर पर भी वो उसी तरह का प्रदर्शन करेंगे लेकिन वो एक जॉबर बन गए। उन्होंने बीच में क्रूजरवेट चैंपियनशिप पर कब्जा किया लेकिन खराब बुकिंग के चलते वो कंपनी छोड़कर चले गए।पैक AEW के साथ शुरुआत से जुड़ गए। उन्हें AEW के शुरुआती समय में उतनी सफलता नहीं मिल पाई लेकिन अब वो कंपनी का अहम हिस्सा बन गए हैं। उनके पास इस समय AEW ऑल एटलांटिक चैंपियनशिप है। साथ ही वो कुछ हफ्तों पहले AEW ट्रियोज टैग टीम चैंपियन भी बने थे। वो इसी के साथ AEW इतिहास के पहले डबल चैंपियन बने।3&2- डैक्स हारवुड और कैश व्हीलर (FTR) View this post on Instagram Instagram PostFTR को WWE में द रिवाइवल नाम से जाना जाता है। डैक्स हारवुड और कैश व्हीलर ने मिलकर WWE में शानदार काम किया था और उन्हें बड़ी सफलता मिली थी। हालांकि, AEW में जाने के बाद वो एक अलग ही स्तर पर चले गए। कहा जा सकता है कि WWE के मुकाबले AEW में उन्हें ज्यादा सफलता मिली है।WWE में उन्हें कई बार काफी आसानी से हार मिलती थी और खराब तरीके से बुक भी किया जाता था। इसी वजह से FTR के सदस्य WWE के मुकाबले AEW में ज्यादा सफल रहे हैं। आपको बता दें कि वो अन्य प्रमोशन्स के टाइटल को AEW में भी डिफेंड करते हैं। उम्मीद है कि वो आगे भी इसी तरह का प्रदर्शन करेंगे।1- जॉन मोक्सली View this post on Instagram Instagram Postजॉन मोक्सली को AEW का सबसे बड़ा सुपरस्टार कहना गलत नहीं होगा। उन्होंने WWE में डीन एम्ब्रोज़ नाम से काम किया है। उन्होंने WWE में ढेरों टाइटल्स जीते हैं और वो ऐतिहासिक फैक्शन द शील्ड का भी हिस्सा थे। हालांकि, उन्हें WWE में कभी ज्यादा ताकतवर नहीं दिखाया गया।वो WWE में कई बार बड़े मैचों में हार जाते थे। हालांकि, AEW में उन्हें सबसे बढ़िया तरह से बुक किया जाता है। वो कंपनी के इतिहास के पहले सुपरस्टार हैं जिनसे तीन बार AEW वर्ल्ड टाइटल पर कब्जा किया है। साथ ही उन्हें AEW में बहुत कम मैचों में हार मिली है वहीं उन्होंने सीएम पंक, कैनी ओमेगा, डेनियल ब्रायन और क्रिस जैरिको जैसे दिग्गजों को हराया हुआ है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।