4 Superstars जिन्होंने WWE से रिलीज के बाद अपने लुक में बहुत बड़ा बदलाव किया

कई WWE स्टार्स ने अपने लुक में बदलाव किया है
कई WWE स्टार्स ने अपने लुक में बदलाव किया है

WWE: WWE में हर स्टार फैंस के दिल में अपनी अलग पहचान बनाना चाहता है। इसके लिए ये दिग्गज लगातार कुछ नया करने की कोशिश करते रहते हैं। कई बार स्टार्स अपने कैरेक्टर में भी बदलाव करते हैं। इसके अलावा सुपरस्टार्स अपनी रेसलिंग स्टाइल में भी चेंज कर देते हैं, ताकि फैंस उन्हें लगातार सपोर्ट करते रहे।

Ad

WWE में कई बार रेसलर्स इस प्रोसेस के दौरान कंपनी से अलग भी हो जाते हैं। हालांकि, इसके बाद भी ये सुपरस्टारवापस आने के लिए खुद में बड़े बदलाव करते हैं, ताकि वो कंपनी में एक बार फिर से जगह बना सके। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने WWE से रिलीज होने के बाद अपने कैरेक्टर में काफी ज्यादा बदलाव किया है।

4- पूर्व WWE सुपरस्टार नो वे होसे/लेवी वालेंज़

Ad

पूर्व WWE स्टार नो वे होसे अपने एंट्रेंस म्यूजिक के लिए जाने जाते हैं। अपने इस कैरेक्टर की वजह से WWE फैंस उन्हें काफी ज्यादा पसंद भी करते थे। उनके डेब्यू पर फैंस ने गजब का रिएक्शन दिया था। इसके अलावा उन्होंने अपने डेब्यू मैच में जॉन स्काईलर को भी मात दी थी।

WWE ने उन्हें 2022 में रिलीज करने का फैसला किया था। WWE से रिलीज होने के बाद उन्होंने अपने कैरेक्टर में काफी ज्यादा बदलाव किए। इस दौरान उन्होंने अपनी हेयरस्टाइल भी बदल दिया था। नो वे होसे के लिए ये साल कुछ खास नहीं रहा है। वो सिर्फ तीन ही मैचों का हिस्सा बने हैं। उम्मीद करते हैं कि जल्द ही वो एक बड़ी स्टोरीलाइन का हिस्सा बनते हुए दिखेंगे।

3- एलिस्टर ब्लैक/मालाकाई ब्लैक

Ad

WWE से रिलीज होने के बाद एलिस्टर ब्लैक ने भी अपने कैरेक्टर में काफी ज्यादा बदलाव किया था। इस दौरान वो और ज्यादा डार्क कैरेक्टर में नज़र आ रहे थे। उनके इस कैरेक्टर को फैंस ने भी काफी ज्यादा पसंद किया था। WWE ने एलिस्टर ब्लैक को 2021 में रिलीज करने का फैसला किया था।

WWE से रिलीज होने के बाद वो AEW का हिस्सा बन गए थे। इस दौरान उनका नाम मालाकाई ब्लैक था। AEW में वो एक नए ही कैरेक्टर में नज़र आए थे और उन्होंने अपनी डेब्यू नाईट पर ही कोडी रोड्स और आर्न एंडरसन पर अटैक कर दिया था। ब्लैक का मौजूदा कैरेक्टर शानदार है।

2- रुसेव/मिरो

Ad

WWE ने कोरोना महामारी के दौरान काफी ज्यादा बजट कट किया था। इस दौरान उन्होंने कई स्टार्स को रिलीज करने का फैसला किया था। इस लिस्ट में रुसेव का भी नाम था। WWE ने उन्हें 2020 में रिलीज किया था।

WWE से रिलीज होने के बाद रुसेव ने अपनी बॉडी और लुक पर काफी ज्यादा वर्क किया था, जहां WWE में वो लॉन्ग हेयर और हैवीवेट स्टार के रूप में देखे जाते थे। वहीं, AEW से जुड़ने के बाद वो अब शार्ट हेयर में नज़र आते हैं। इसके अलावा वो अब काफी ज्यादा पतले भी हो गए हैं।

1- WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर

Ad

ड्रू मैकइंटायर इस समय WWE के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने WWE में करीब 15 साल पहले डेब्यू किया था। अपने डेब्यू के दौरान वो काफी ज्यादा पतले थे। हालांकि, इस लुक में उन्हें बहुत ज्यादा सफलता नहीं मिली थी और WWE ने उन्हें 2014 में रिलीज करने का फैसला किया था।

WWE से रिलीज होने के बाद ड्रू मैकइंटायर ने अपने लुक में काफी ज्यादा बदलाव किया था। इस दौरान वो और ज्यादा बॉडी बनाकर वापस आए थे। इसके अलावा उनके कैरेक्टर में भी बदलाव हुआ था। इस नए कैरेक्टर में उन्हें काफी ज्यादा सफलता मिली थी, जिसके बाद उन्हें WWE में वापस आने का मौका मिला था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications