WWE के नए सीजन की शुरुआत नए साल के दिन आयोजित हुए Day1 प्रीमियम लाइव इवेंट के साथ हुई, जिसमें हुए कई जबरदस्त मुकाबलों ने इस इवेंट को यादगार बना दिया था। उसके बाद Royal Rumble 2022 भी फैंस की उम्मीदों पर काफी हद तक खरा उतरा, जिसमें कई बड़े Superstars ने अपने प्रदर्शन से फैंस को प्रभावित किया।इसके अलावा Raw और SmackDown में स्टोरीलाइंस को दिलचस्प तरीके से आगे बढ़ाया गया है और इसी कारण अभी तक साल के दोनों प्रीमियम लाइव इवेंट्स यादगार बन पाए हैं। मगर रेटिंग्स में सुधार के प्लान को ध्यान में रखते हुए WWE अभी तक इस साल कई दिग्गज सुपरस्टार्स की वापसी करवा चुकी है।केवल Royal Rumble 2022 में ही कई रिटायर हो चुके रेसलर्स का रिटर्न भी देखा गया, जिनमें से कुछ की वापसी सबसे यादगार रही। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 4 दिग्गज सुपरस्टार्स के बारे में जो अभी तक इस साल WWE में वापसी कर चुके हैं।#)WWE सुपरस्टार रोंडा राउजीRonda Rousey@RondaRousey I fucking love that woman twitter.com/rondarouseyszn…Austin@rondarouseysznI think @MarinaShafir solved the puzzle about Ronda's new gear last night 10:37 AM · Jan 31, 20221818126I think @MarinaShafir solved the puzzle about Ronda's new gear last night 😂😂 https://t.co/iHM1uZ3Et9😂😂😂😂 I fucking love that woman twitter.com/rondarouseyszn…रोंडा राउजी ने इस साल वापसी से पहले WWE में अपना आखिरी मैच WrestleMania 35 में लड़ा था, जहां उनकी भिड़ंत शार्लेट फ्लेयर और बैकी लिंच से हुई और उस मैच में Raw और SmackDown विमेंस टाइटल्स दांव पर लगे थे। अंत में बैकी ने राउजी को पिन करते हुए जीत हासिल की थी।हालांकि क्लीन तरीके से पिन ना होने के कारण उस मैच का परिणाम बड़े विवाद का कारण बना। खैर उसके करीब ढ़ाई साल बाद राउजी ने Royal Rumble 2022 में वापसी की है। उन्होंने इस साल विमेंस रंबल मैच में 28वें स्थान पर एंट्री ली और मैच में कुल 4 सुपरस्टार्स को एलिमिनेट करते हुए विजेता बनीं।Ronda Rousey@RondaRouseySince the day I knew my due date to have Pō, I was determined to return to @WWE at #RoyalRumble 4 months postpartum - Watch out bitches, cause #WrestleMania I’ll be 8 #ThisIsntEvenMyFinalForm12:47 PM · Jan 31, 2022143511322Since the day I knew my due date to have Pō, I was determined to return to @WWE at #RoyalRumble 4 months postpartum - Watch out bitches, cause #WrestleMania I’ll be 8 #ThisIsntEvenMyFinalForm https://t.co/yb66fyK1bBआने वाले कुछ हफ्ते बहुत दिलचस्प रहने वाले हैं, जिनमें राउजी WrestleMania 38 के लिए अपनी विरोधी का चुनाव कर सकती हैं। WrestleMania 35 के मेन इवेंट के विवादित अंत के कारण फैंस इस साल WrestleMania में बैकी vs राउजी वन-ऑन-वन मैच की उम्मीद भी कर रहे हैं।