Roman Reigns से Hell in a Cell इवेंट में हारने वाले 4 Superstars जो अब WWE का हिस्सा नहीं हैं

WWE Hell in a Cell में रोमन रेंस ने कई मैच लड़े हैं
WWE Hell in a Cell में रोमन रेंस ने कई मैच लड़े हैं

WWE का अगला इवेंट Hell in a Cell रहेगा। इस इवेंट में हर कोई हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) मैच देखना पसंद करता है। कई दिग्गज सुपरस्टार्स ने इस इवेंट में हिस्सा लिया है और अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। रोमन रेंस (Roman Reigns) ने अपने WWE करियर में ढेरों मैच Hell in a Cell इवेंट में लड़े हैं और कई दिग्गजों को पराजित किया है।

Ad

रोमन रेंस से हारने वाले कुछ सुपरस्टार्स अभी WWE का हिस्सा हैं। हालांकि, मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन से Hell in a Cell इवेंट में हारने वाले कुछ सुपरस्टार्स अब WWE का हिस्सा नहीं हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें Roman Reigns ने Hell in a Cell इवेंट में हराया है और अब वो सुपरस्टार्स WWE में नहीं हैं।

- स्पेशल मेंशन: ब्रॉन स्ट्रोमैन (Hell in a Cell 2018)

youtube-cover
Ad

Hell in a Cell 2018 में ब्रॉन स्ट्रोमैन और रोमन रेंस का मुकाबला यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए हुआ था। नो कॉन्टेस्ट के जरिए यह मुकाबला खत्म हुआ था और इसी वजह से रोमन रेंस ने अपनी चैंपियनशिप को रिटेन किया था। पिछले साल ही WWE ने स्ट्रोमैन को रिलीज कर दिया था और अभी वो इंडिपेंडेंट सर्किट पर नजर आ रहे हैं।

4- WWE के पूर्व सुपरस्टार रूसेव (Hell in a Cell 2016)

youtube-cover
Ad

रुसेव और रोमन रेंस के बीच Hell in a Cell 2016 में एक जबरदस्त मैच देखने को मिला था। दरअसल, इन दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए Hell in a Cell के अंदर मैच देखने को मिला था। उन्होंने मिलकर इस मैच द्वारा अपने फैंस को काफी ज्यादा प्रभावित किया।

मैच में कई अच्छे मूव्स और फिनिशर्स का उपयोग देखने को मिला। अंत में रोमन रेंस ने स्टील स्टेप्स पर से रुसेव पर स्पीयर लगाकर मैच में बड़ी जीत दर्ज की। रुसेव इसके बाद कुछ सालों तक WWE का हिस्सा रहे लेकिन उन्हें अप्रैल 2020 में रिलीज किया गया। इसके बाद से वो AEW का हिस्सा बन गए।

3&2- ल्यूक हार्पर & एरिक रोवन (Hell in a Cell 2019)

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन ने Hell in a Cell 2019 में टीम बनाकर काम किया था। दरअसल, उनका सामना ल्यूक हार्पर और एरिक रोवन से एक टोर्नेडो टैग टीम मैच में हुआ था। दोनों का यह मुकाबला जबरदस्त साबित हुआ। दोनों ही टीमों के बीच यह मुकाबला 19 मिनट तक चला था। इस मैच में हार्पर और रोवन जीत के करीब थे।

अंत में रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन को अपने तालमेल के कारण जीत मिली। उन्होंने एक शानदार टैग टीम मैच में दो बड़े साइज के सुपरस्टार्स को हराया। ल्यूक हार्पर और एरिक रोवन दोनों को बाद में रिलीज कर दिया गया। बाद में हार्पर ने AEW में डेब्यू किया लेकिन खराब स्वास्थ्य की वजह से उनका निधन हुआ वहीं एरिक रोवन लगातार इंडिपेंडेंट सर्किट पर मैच लड़ रहे हैं।

1- ब्रे वायट (Hell in a Cell 2015)

youtube-cover
Ad

ब्रे वायट और रोमन रेंस के बीच काफी सालों पहले एक जबरदस्त दुश्मनी देखने को मिली थी। दरअसल, दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच Hell in a Cell मैच हुआ था और उनका यह मुकाबला बढ़िया रहा था। रोमन रेंस और ब्रे वायट का यह मुकाबला 2015 के इवेंट में देखने को मिला था।

इस मैच में ब्रे ने काफी माइंड गेम्स खेले लेकिन अंत में रेंस का पलड़ा भारी रहा। उन्होंने इस Hell in a Cell मैच में बड़ी जीत दर्ज की थी। बाद में वायट को सिंगल्स स्टार के रूप में जबरदस्त सफलता मिली और उन्होंने बड़ा नाम बनाया। हालांकि, पिछले साल WWE ने अचानक से उन्हें रिलीज करने का निर्णय लिया। यह काफी ज्यादा शॉकिंग चीज़ थी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications