4 सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE में सबसे ज्यादा बार चैंपियनशिप जीतने का ऐतिहासिक कारनामा किया है

Ujjaval
कुछ स्टार्स ने WWE में ढेरों बार चैंपियनशिप जीती है (Photo: WWE.com)
कुछ स्टार्स ने WWE में ढेरों बार चैंपियनशिप जीती है (Photo: WWE.com)

Superstars With Most Championship Wins in WWE: WWE में हर एक सुपरस्टार चैंपियन बनना चाहता है लेकिन यह काम आसान नहीं है। स्टार्स को काफी मेहनत करके आगे आना होता है और मैनेजमेंट का दिल जीतना होता है। कई ऐसे दिग्गज हैं, जो कंपनी में एक या दो बार चैंपियनशिप जीतने में ही सफल रहे हैं।

दूसरी ओर कुछ कई बार चैंपियन बन चुके हैं। फैंस के मन में सवाल होगा कि WWE में सबसे ज्यादा बार चैंपियन कौन रहा है। इस आर्टिकल में 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो सबसे ज्यादा बार चैंपियनशिप जीतने का ऐतिहासिक कारनामा कर चुके हैं।

4- John Cena 25 बार WWE में चैंपियन बनने में सफल हुए हैं

youtube-cover

जॉन सीना को ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम स्टार्स में शामिल किया जाता है। दिग्गज ने ढेरों चैंपियनशिप जीती है। आपको बता दें कि सीना 25 बार चैंपियन बनने में सफल हो चुके हैं। इसमें से 16 बार तो वो वर्ल्ड चैंपियनशिप होल्ड कर चुके हैं। इसमें से वो 13 बार WWE टाइटल और 3 बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीत चुके हैं।

अन्य चैंपियनशिप की बात की जाए, तो जॉन सीना ने यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल को 5 मौकों पर जीता है। इसके अलावा वो 4 बार अलग-अलग पार्टनर्स के साथ टैग टीम चैंपियन बनने में भी सफल हुए हैं। जॉन सीना ने समय के साथ रेसलिंग करना कम कर दिया, वरना पिछले कुछ सालों में उनका यह रिकॉर्ड और बेहतर हो सकता था।

3- WWE में ऐज 31 बार चैंपियनशिप जीत हुई है

youtube-cover

ऐज को इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिना जा सकता है। वो इस समय कंपनी के साथ नहीं हैं लेकिन WWE में उन्होंने सालों बिताए हैं। 2020 में रेसलिंग में रिटर्न के बाद WWE में ऐज एक भी चैंपियनशिप जीतने में सफल नहीं हुए लेकिन अपने पहले और टॉप स्टार के रूप में मुख्य रन के दौरान वो 31 बार चैंपियन बनने में सफल हुए।

ऐज ने WWE चैंपियनशिप 4 बार और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप 7 बार जीती। इसके अलावा वो 5 बार यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन और एक बार 1 बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बनने में सफल हुए। ऐज ने अलग-अलग टैग टीम पार्टनर्स के साथ 14 बार टैग टीम चैंपियनशिप पर कब्जा किया।

2- WWE दिग्गज रेवन 27 बार चैंपियन बन चुके हैं

रेवन को हार्डकर लैजेंड माना जाता है। उन्होंने WWE से ज्यादा WCW और ECW में रहते हुए नाम कमाया। वो WWE में इतिहास रचने से पहले इन दोनों कंपनी में सफल हो गए थे। बाद में वो WWE में आए और सबसे महान हार्डकोर चैंपियन बन गए। अपने रन के दौरान रेवन ने सिर्फ हार्डकोर टाइटल पर कब्जा किया।

बड़ी बात यह रही कि वो एकमात्र चैंपियनशिप को WWE में होल्ड करने में सफल रहे और ProWrestling Fandom के अनुसार उन्होंने यह कारनामा 27 बार किया। कोई सुपरस्टार उनके आसपास भी नहीं है। रेवन 2003 में कंपनी से चले गए और इसके बाद उनकी कभी इस कंपनी में वापसी देखने को नहीं मिल पाई।

1- WWE में R-Truth ने 60 बार चैंपियनशिप जीती है

youtube-cover

आर-ट्रुथ को इतिहास के सबसे फनी सुपरस्टार्स में गिना जा सकता है। उन्होंने WWE में रहते हुए काफी जबरदस्त सफलता हासिल की है। फैंस को उनका 24/7 चैंपियनशिप के साथ रन जरूर याद होगा। वो इस टाइटल को 50 से ज्यादा बार जीतने वाले एकमात्र स्टार हैं। वो WWE में कुल 60 बार चैंपियनशिप जीतने में सफल रहे हैं।

आर-ट्रुथ 54 बार 24/7 चैंपियन रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने दो बार यूनाइटेड स्टेट्स और दो बार ही हार्डकोर चैंपियनशिप जीती हुई है। इसके अलावा ट्रुथ ने कोफी किंग्सटन और द मिज़ के साथ अलग-अलग मौकों पर टैग टीम टाइटल पर भी कब्जा किया है। वो सबसे ज्यादा बार चैंपियन बनने वाले स्टार हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications