SummerSlam: WWE SummerSlam 2022 के लिए हर कोई काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहा है। दरअसल, यह कंपनी के सबसे अहम शोज़ में से एक है। WWE इसे हर साल की तरह धमाकेदार बनाना चाहता है। इसी वजह से कई शानदार मैच तय कर दिए गए हैं और इस इवेंट में बड़े सुपरस्टार्स नजर आ रहे हैं। WWE ने कई सारे अहम स्टार्स को शो का हिस्सा बनाया है। हालांकि, कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स हैं जिन्हें SummerSlam में बुक नहीं किया गया है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें WWE ने SummerSlam 2022 का हिस्सा नहीं बनाकर बड़ी गलती की है। 4- WWE सुपरस्टार एजे स्टाइल्स View this post on Instagram Instagram Postएजे स्टाइल्स को WWE के सबसे अनुभवी और अहम सुपरस्टार्स में गिना जा सकता है। स्टाइल्स का कद काफी बड़ा है और फैंस उन्हें देखना पसंद करते हैं। इसी वजह से उन्हें SummerSlam में किसी मैच के अंदर डाला जा सकता है। स्टाइल्स के रहने से शो की स्टार पावर में भी बड़ा सुधार देखने को मिलता। WWE के पास उन्हें यूएस टाइटल मैच या फिर किसी स्टोरीलाइन में बुक करने का मौका था। हालांकि, वो अभी अपने करियर में काफी संघर्ष कर रहे हैं और उन्हें कई बड़े मैचों में हार मिल रही है। स्टाइल्स को अगर इसी इवेंट में बुक किया जाता तो फैंस जरूर काफी खुश होते। 3- ओस्का View this post on Instagram Instagram Postओस्का को मौजूदा समय में WWE की सबसे बड़ी विमेंस सुपरस्टार्स में गिना जा सकता है। वो कुछ समय पहले तक काफी अहम स्टोरीलाइंस का हिस्सा थीं। उन्होंने बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर के खिलाफ बढ़िया काम किया था। इसके अलावा Money in the Bank में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। इतने अच्छे प्रदर्शन के बावजूद भी WWE उन्हें SummerSlam के मैच कार्ड में जगह नहीं दे पाया है। यह सही मायने में निराशाजनक चीज़ है। वो काफी समय से बढ़िया काम कर रही थीं और फैंस की ओर से हमेशा ही उन्हें अच्छा रिएक्शन मिलता है। इसी वजह से उन्हें SummerSlam में हिस्सा लेना का मौका मिलना चाहिए था। 2- एलेक्सा ब्लिस View this post on Instagram Instagram Postएलेक्सा ब्लिस की बुकिंग पिछले कुछ समय में काफी खराब साबित हुई है। WWE उन्हें किसी भी तरह से अच्छी स्टोरीलाइन में नहीं डाल पा रहा है। उन्हें ताकतवर दिखाया जा रहा है लेकिन बड़े इवेंट्स में लगातार मौके नहीं देना खराब चीज़ है। बियांका और बैकी के बीच पहले भी सिंगल्स मैच हो चुके हैं। इसी वजह से WWE के पास इस मैच में कुछ अलग करने का मौका था। वो इस मैच में एलेक्सा ब्लिस को जोड़ सकते थे। ब्लिस को फैंस काफी पसंद करते हैं और उन्हें एक अहम स्टोरीलाइन में देखकर सभी जरूर खुश होते। हालांकि, वो Raw में ओस्का के साथ टैग टीम में काम कर रही हैं। 1- केविन ओवेंस View this post on Instagram Instagram Post केविन ओवेंस का SummerSlam में शामिल नहीं होना निराशाजनक रहा। दरअसल, वो Raw में सबसे चर्चित और बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। फैंस उन्हें टीवी पर देखना पसंद करते हैं। ओवेंस और इजेक्यूल के बीच दुश्मनी का अंत देखने को नहीं मिला। दोनों के बीच कुछ हफ्तों पहले Raw में मैच होने वाला था। यह कैंसिल हो गया और इसके बाद फिर कभी दोनों का मैच हो ही नहीं पाया। WWE इस मैच को सीधा SummerSlam में शिफ्ट कर सकता था। दोनों स्टार्स अपनी स्टोरीलाइन से फैंस को प्रभावित कर रहे थे और उन्हें आमने-सामने देखना जरूर ही पसंद करते। हालांकि, WWE ने ऐसा कुछ नहीं किया। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।