Roman Reigns and Logan Paul: WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) 2022 इवेंट काफी धमाकेदार रह सकता है। इस इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) और लोगन पॉल (Logan Paul) के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए एक सिंगल्स मैच देखने को मिलेगा। इस मैच के लिए सभी फैंस मुख्य रूप से उत्साहित नज़र आ रहे हैं।एक ओर WWE के सबसे डॉमिनेंट सुपरस्टार रोमन रेंस हैं वहीं दूसरी ओर अपना तीसरा ही WWE मैच लड़ रहे लोगन पॉल मौजूद हैं। इस मैच को WWE कुछ बड़े सरप्राइज द्वारा खास बना सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 बड़े सरप्राइज के बारे में बात करेंगे जो रोमन रेंस और लोगन पॉल के मैच में देखने को मिल सकते हैं।4- WWE Crown Jewel में जेक पॉल का डेब्यूWrestlingWorldCC@WrestlingWCCLogan Paul believes Jake Paul’s WWE debut is ‘inevitable’ 🥊1209102Logan Paul believes Jake Paul’s WWE debut is ‘inevitable’ 🥊 https://t.co/RPATiRIdwkरोमन रेंस के पास ब्लडलाइन का सपोर्ट है और मैच के दौरान जरूर ही वो इंटरफेयर करेंगे। वो यहां पर अपने भाई रोमन रेंस को जीत दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे। हालांकि, यहां लोगन अपने लिए प्लान तैयार रख सकते हैं और मैच के बीच जेक पॉल का डेब्यू देखने को मिल सकता है।असल में वो लोगन के भाई हैं और वो भी एक बॉक्सर हैं। इसी कारण जेक आकर अपने भाई की मदद कर सकते हैं और ब्लडलाइन की हालत खराब कर सकते हैं। कुछ समय पहले पॉल ने इसके संकेत भी दिए थे और इसी कारण फैंस को बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। बाद में दोनों भाई टैग टीम के तौर पर भी काम कर सकते हैं।3- ब्रॉलिंग ब्रूट्स का इंटरफेयर करनाSportskeeda Wrestling@SKWrestling_.@WWEUsos just flipped the announce table on The Brawling Brutes! #SmackDown #WWE244.@WWEUsos just flipped the announce table on The Brawling Brutes! #SmackDown #WWE https://t.co/s0EqVNJCmyब्रॉलिंग ब्रूट्स की ब्लडलाइन के साथ दुश्मनी शुरू हो गई है। हाल ही में सोलो सिकोआ, द उसोज़ और सैमी ज़ेन ने मिलकर शेमस को चोटिल कर दिया था। इसी कारण बुच और रिज हॉलैंड जरूर ही इस चीज़ का बदला लेना चाहेंगे। इसी कारण वो ब्लडलाइन के लीडर को निशाना बना सकते हैं।वो मैच में इंटरफेयर करते हुए रोमन रेंस का ध्यान भटका सकते हैं और लोगन पॉल की मदद कर सकते हैं। किसी ने उम्मीद नहीं लगाई है कि इस मैच में ब्रॉलिंग ब्रूट्स की इंटरफेरेंस होगी। वो जरूर ही रोमन रेंस को टाइटल हराने की कोशिश कर सकते हैं और ब्लडलाइन पर भी अटैक कर सकते हैं।2- जे उसो का अपने भाई रोमन रेंस को धोखा देनाsydney 🎃@heeIusoswe love crop top jey uso12128we love crop top jey uso https://t.co/SupXNkVP0iब्लडलाइन के सदस्यों के बीच लगातार दरार देखने को मिल रही है। जे उसो असल में सैमी ज़ेन को पसंद नहीं करते हैं। दूसरी ओर रोमन रेंस को सैमी बहुत पसंद हैं और उन्होंने ब्लडलाइन की जिम्मेदारी उन्हें दे दी है। इसी कारण फैक्शन में लगातार अनबन देखने को मिल रही है।जे उसो और रोमन रेंस के बीच भी अनबन के संकेत मिले थे। Crown Jewel में फैंस को बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। जे उसो रिंगसाइड पर रहते हुए रोमन रेंस का साथ देने की एक्टिंग कर सकते हैं और अंत में उनपर ही हमला करते हुए बैकस्टेज जा सकते हैं। यह ट्राइबल चीफ और उनके फैंस के लिए सरप्राइज रहेगा।1- लोगन पॉल का चैंपियन बननाLogan Paul@LoganPaulbefore & after @wwe22701633before & after @wwe https://t.co/3wT6KDFHVGलोगन पॉल और रोमन रेंस के बीच जरूर ही एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा। हालांकि, इस मैच में रोमन की जीत लगभग तय नज़र आ रही है। सभी को पता है कि ट्राइबल चीफ को इतनी आसानी से हराना संभव नहीं है और अभी लोगन के पास रिंग में अनुभव भी बहुत ज्यादा कम है।लोगन पॉल सभी फैंस को सरप्राइज कर सकते हैं। वो बॉक्सर हैं और वो अपनी स्किल्स का उपयोग करके रोमन को नॉकआउट कर सकते हैं या अपने भाई की मदद ले सकते हैं। अगर ऐसा करके वो रेंस को हरा देते हैं तो यह साल का सबसे बड़ा सरप्राइज रहेगा। हालांकि, ऐसा होने के चांस बहुत कम हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।