WWE SmackDown का अगला एपिसोड काफी ज्यादा शानदार रहने वाला है। इस एपिसोड के लिए WWE ने रोमन रेंस (Roman Reigns) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के सैगमेंट का ऐलान कर दिया है। रेसलमेनिया (WrestleMania 38) में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच यूनिवर्सल और WWE चैंपियनशिप के लिए विनर टेक्स ऑल मैच देखने को मिलेगा।इसके लिए स्टोरीलाइन को स्मैकडाउन (SmackDown) में आगे बढ़ाया जा सकता है। ब्रॉक लैसनर ने Raw के एपिसोड में पॉल हेमन के साथ प्रोमो सैगमेंट के दौरान ऐलान किया है कि वो SmackDown में आकर ट्राइबल चीफ को कंफ्रंट करेंगे। इसके बाद से फैंस SmackDown के एपिसोड के लिए काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। View this post on Instagram Instagram PostWWE अपने इस सैगमेंट को खास बना सकता है। रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के इस सैगमेंट को काफी अलग तरीकों से बुक किया जा सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 चीज़ों के बारे में बात करेंगे जो ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के SmackDown में सैगमेंट के दौरान देखने को मिल सकती हैं।4- WWE SmackDown में रोमन रेंस और द उसोज़ मिलकर ब्रॉक लैसनर पर हमला करें View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की स्टोरीलाइन में द उसोज़ का अहम किरदार रहा है। Crown Jewel 2021 में ब्रॉक लैसनर की हार का एक बड़ा कारण उसोज़ रहे थे। उन्होंने हमेशा ही रोमन रेंस की मदद की है और वो यह चीज़ जारी रख सकते हैं। रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के सैगमेंट के दौरान पीछे से द उसोज़ आ सकते हैं।वो आकर ब्रॉक लैसनर पर हमला कर सकते हैं और रोमन रेंस उनका साथ दे सकते हैं। ब्रॉक लैसनर वापसी करने की कोशिश जरूर करेंगे लेकिन ब्लडलाइन मिलकर अपना दबदबा बना सकता है। वो मिलकर WWE चैंपियन को धराशाई करते हुए सैगमेंट का अंत कर सकते हैं। रोमन रेंस और द उसोज़ को अपने तालमेल का फायदा ब्रॉक लैसनर के खिलाफ सैगमेंट में मिल सकता है।