4 चीज़ें जो Roman Reigns के ब्रेक पर जाने की वजह से WWE में देखने को मिल सकती हैं 

WWE में रोमन रेंस के ब्रेक पर जाने की अफवाहें सामने आ रही हैं
WWE में रोमन रेंस के ब्रेक पर जाने की अफवाहें सामने आ रही हैं

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) हाल ही में काफी सुर्खियों में आ चुके हैं। बता दें, रोमन रेंस को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही है और उनके नए कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से वो अब काफी कम शोज में दिखाई देंगे। यही नहीं, रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस इस साल Hell in a Cell 2022 प्रीमियम लाइव इवेंट का हिस्सा नहीं होंगे।

यह भी अफवाहें सामने आ रही है कि रोमन रेंस आने वाले समय में करीब दो महीने के लिए WWE से ब्रेक ले सकते हैं। देखा जाए तो यह काफी लंबा वक्त होता है और उनके फैंस के लिए यह बिल्कुल भी अच्छी खबर नहीं है। इस आर्टिकल में हम ऐसी 4 चीज़ों का जिक्र करने वाले हैं जो कि रोमन रेंस के ब्रेक पर जाने के बाद WWE में देखने को मिल सकती हैं।

4- WWE SmackDown साधारण शो बन सकता है

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस लंबे समय से SmackDown का हिस्सा बने हुए हैं और उनके इस ब्रांड का हिस्सा बनने के बाद से ही यह WWE का नंबर वन शो बन चुका है। यही कारण है कि अगर रोमन रेंस ब्रेक पर जाते हैं तो ब्लू ब्रांड में उनकी काफी कमी खलने वाली है और इससे शो को काफी नुकसान हो सकता है।

वैसे भी, रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर को छोड़ दिया जाए तो इस वक्त ब्लू ब्रांड में ज्यादा बड़े सुपरस्टार्स मौजूद नहीं है। यही कारण है कि मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार रोमन रेंस के ब्रेक पर जाने के बाद SmackDown में उनकी काफी कम खल सकती है और यह साधारण शो बन सकता है।

3- WWE की रेटिंग में गिरावट देखने को मिल सकती है

जैसा कि हमने बताया कि रोमन रेंस वर्तमान समय में WWE में मौजूद सबसे बड़े सुपरस्टार हैं इसलिए किसी भी शो में उनकी उपस्थिति से काफी फर्क पड़ता है। जब भी वो किसी शो में मौजूद नहीं होते हैं तो कई बार उस शो के रेटिंग में गिरावट देखने को मिलती है और यही वजह है कि रोमन रेंस के ब्रेक पर जाने की वजह से कंपनी को रेटिंग के मामले में काफी नुकसान हो सकता है।

देखा जाए तो ब्रेक पर जाने की वजह से रोमन रेंस शायद कुछ प्रीमियम लाइव इवेंट्स में भी नजर नहीं आएंगे और प्रीमियम लाइव इवेंट्स में रोमन के मैच नहीं लड़ने से इन शोज को भी शायद उतनी अच्छी रेटिंग्स नहीं मिलेगी। यही कारण है कि यह देखना रोचक होगा कि WWE रोमन रेंस के ब्रेक पर जाने के बाद गिरते रेटिंग्स को रोकने में कामयाब हो पाती है या नहीं।

2- ब्रॉक लैसनर का वीकली शोज में काफी इस्तेमाल किया जा सकता है

ब्रॉक लैसनर WrestleMania 38 में अपनी WWE चैंपियनशिप हारने के बाद से ही टेलीविजन पर दिखाई नहीं दिए हैं। देखा जाए तो ब्रॉक लैसनर ने बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में वापसी के बाद से ही फैंस का काफी मनोरंजन किया है और अपने पिछले रन की तुलना में इस रन में वो वीकली शोज में ज्यादा दिखाई दिए हैं।

वैसे भी, ब्रॉक लैसनर बड़ी संख्या में फैंस को आकर्षित करने की क्षमता रखते हैं इसलिए रोमन रेंस के ब्रेक पर जाने के बाद कंपनी को रोमन का ब्रॉक लैसनर से बेहतर कोई दूसरा विकल्प नहीं मिलेगा। यही कारण है कि WWE रोमन के ब्रेक पर जाने के बाद ब्रॉक लैसनर का एक बार वीकली शोज के दौरान फिर काफी ज्यादा इस्तेमाल करती हुई दिखाई दे सकती है।

1- किसी दूसरे WWE सुपरस्टार को वर्ल्ड चैंपियन बनाया जा सकता है

वर्तमान समय में रोमन रेंस WWE की दोनों वर्ल्ड चैंपियनशिप को होल्ड कर रहे हैं। अगर रोमन रेंस दो महीनों का ब्रेक लेने वाले हैं तो इतने लंबे समय तक वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए कोई स्टोरीलाइन देखने को नहीं मिलेगी। देखा जाए तो इस वजह से शोज का रोमांच कम हो सकता है और फैंस को भी यह चीज़ पसंद नहीं आ सकती है।

यही कारण है कि संभव है कि रोमन रेंस के ब्रेक पर जाने से पहले कंपनी उनसे एक वर्ल्ड टाइटल वापस लेते हुए किसी दूसरे सुपरस्टार को नया वर्ल्ड चैंपियन बना सकती है। देखा जाए तो इस वक्त ड्रू मैकइंटायर, बॉबी लैश्ले जैसे सुपरस्टार्स वर्ल्ड चैंपियन बनने के सबसे बड़े दावेदारों में शामिल हैं इसलिए इनमें से किसी एक सुपरस्टार को अगला वर्ल्ड चैंपियन बनाने का फैसला किया जा सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications