WWE रॉ (Raw) में इस हफ्ते के शो के मेन इवेंट में फेटल 4वे लैडर मैच देखने को मिला था और इस मैच में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins), केविन ओवेंस (Kevin Owens), रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) और फिन बैलर (Finn Balor) कम्पीट करते हुए दिखाई दिए थे। इस मैच के अंत में सैथ रॉलिंस ने लैडर पर चढ़कर रिंग के ऊपर टंगे कॉन्ट्रैक्ट को हासिल करते हुए मैच जीत लिया था।WWE News Updates@WWENewsUpdates2Seth Freaking Rollins.#SethRollins #WWERaw12:07 PM · Oct 26, 2021111Seth Freaking Rollins.#SethRollins #WWERaw https://t.co/AX2Utqc9UUइस जीत के साथ ही रॉलिंस WWE चैंपियनशिप के नंबर 1 कंटेंडर बन चुके हैं और जल्द ही रॉलिंस को वर्तमान चैंपियन बिग ई का सामना करने का मौका मिल सकता है। संभव यह भी है कि रॉलिंस मैच में बिग ई को हराकर नए WWE चैंपियन बन सकते हैं। अगर रॉलिंस नए चैंपियन बनते हैं तो यह बात तो पक्की है कि फैंस चौंक जाएंगे। इस आर्टिकल में हम ऐसी 4 चीज़ों का जिक्र करने वाले हैं जो कि सैथ रॉलिंस के WWE चैंपियन बिग ई को हराकर नया चैंपियन बनने की स्थिति में देखने को मिल सकती है।4- WWE चैंपियन बनने के बाद सैथ रॉलिंस खुद का फैक्शन तैयार कर सकते हैं View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)WWE चैंपियन के रूप में पहले रन के दौरान सैथ रॉलिंस अथॉरिटी का हिस्सा हुआ करते थे और उनके पास जे&जे सिक्योरिटी नाम के दो बॉडीगार्ड भी मौजूद थे। इस वजह से रॉलिंस को कई बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ अपना टाइटल रिटेन करने में काफी मदद मिली थी। यही कारण है कि अगर रॉलिंस, बिग ई को हराकर नए WWE चैंपियन बनते हैं तो वो खुद को चैंपियन बनाए रखने और रेड ब्रांड में दबदबा स्थापित करने के लिए फैक्शन तैयार करने का फैसला कर सकते हैं।टी-बार, इलायस जैसे सुपरस्टार्स रॉलिंस के फैक्शन में शामिल किये जाने के लिए बेहतरीन विकल्प हैं और रॉलिंस के फैक्शन में शामिल किये जाने से इन सुपरस्टार्स को भी काफी फायदा होगा। अगर रॉलिंस चैंपियन बनने के बाद खुद का फैक्शन तैयार करते हैं तो इस फैक्शन को रेड ब्रांड में मौजूद हर्ट बिजनेस जैसे फैक्शंस से चुनौती मिल सकती है।