4 चीज़ें जो भारतीय Superstar Veer Mahaan को WWE में The Great Khali के स्तर की सफलता हासिल करने के लिए करना होगा 

द ग्रेट खली, द अंडरटेकर और WWE Raw सुपरस्टार वीर महान
द ग्रेट खली, द अंडरटेकर और WWE Raw सुपरस्टार वीर महान

WWE सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) की रॉ (Raw) में वापसी हो चुकी है और रेड ब्रांड में वापसी के बाद से ही वीर महान ने कई एकतरफा मैच जीतते हुए अपना दबदबा स्थापित किया है। वीर महान ने अभी तक अपने मैचों के जरिए यह साबित किया है कि उनमें बड़ा सुपरस्टार बनने की क्षमता मौजूद है। देखा जाए तो वीर महान की वापसी के साथ ही उनकी हॉल ऑफ फेमर द ग्रेट खली (The Great Khali) से तुलना शुरू हो चुकी है।

सभी यह जानना चाहते हैं कि वीर महान WWE में द ग्रेट खली के स्तर की सफलता हासिल कर पाएंगे या नहीं। देखा जाए तो द ग्रेट खली ने WWE में डेब्यू के बाद काफी सफलता हासिल की थी और शुरूआती कुछ सालों तक उनका काफी अच्छी तरह इस्तेमाल किया गया था। इस आर्टिकल में हम ऐसी 4 चीज़ों का जिक्र करने वाले हैं जो कि भारतीय सुपरस्टार वीर महान को WWE में द ग्रेट खली के स्तर की सफलता हासिल करने के लिए करना होगा।

4- वीर महान का WWE में कई महीनों तक अनडिफिटेड रहना

द ग्रेट खली ने जब WWE में डेब्यू किया था तो उन्हें मॉन्स्टर के रूप में बुक किया गया था। यही कारण है कि इस वजह से उन्हें कई महीनों तक कोई भी हरा नहीं पाया था और द ग्रेट खली ने अनडिफिटेड स्ट्रीक कायम कर ली थी। इस वजह से उन्हें काफी फायदा हुआ था और वो दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गए थे।

देखा जाए तो वीर महान ने भी Raw में वापसी के बाद कई रेसलर्स को हराते हुए अनडिफिटेड स्ट्रीक कायम कर ली है। अगर वीर महान आने वाले कुछ महीनों तक अनडिफिटेड रहते हैं तो वीर महान को भी कंपनी में द ग्रेट खली की तरह बड़ी सफलता हासिल करने में मदद मिल सकती है।

3- WWE में कई बड़े सुपरस्टार्स को हराना

youtube-cover

ग्रेट खली ने WWE में डेब्यू के बाद से ही कंपनी में मौजूद सबसे बड़े सुपरस्टार्स पर ना केवल दबदबा बनाया था बल्कि वो बड़े सुपरस्टार्स को हराने में भी कामयाब रहे थे। बता दें, द ग्रेट खली अपने करियर के दौरान द अंडरटेकर, केन, जॉन सीना जैसे कई बड़े सुपरस्टार्स को डोमिनेट करते हुए उन्हें हराने में कामयाब रहे थे।

यह चीज़ दर्शाती है कि द ग्रेट खली को अपने WWE करियर के दौरान कितनी सफलता मिली थी। अगर वीर महान को भी कंपनी में द ग्रेट खली जैसी सफलता हासिल करनी है तो उन्हें भी वर्तमान समय में कंपनी में मौजूद बड़े सुपरस्टार्स को हराना होगा। हालांकि, यह देखना रोचक होगा कि वीर महान को बड़े सुपरस्टार्स को हराने में सफलता मिल पाती है या नहीं।

2- WWE में कई यादगार मैचों का हिस्सा होना

भारतीय सुपरस्टार द ग्रेट खली अपने करियर के दौरान ना केवल बड़े सुपरस्टार्स को हराने में कामयाब रहे थे बल्कि वो अपने करियर के दौरान कई यादगार मैचों का हिस्सा भी रह चुके हैं। बता दें, द ग्रेट खली अपने करियर के दौरान द अंडरटेकर, जॉन सीना, बतिस्ता जैसे सुपरस्टार्स के खिलाफ कई यादगार मैचों का हिस्सा रह चुके हैं।

इसके ठीक विपरीत अगर वीर महान की बात की जाए तो वो अभी तक किसी भी यादगार मैच का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि वीर महान को वापसी के बाद अभी लोकल टैलेंट्स के खिलाफ मैच में बुक किया जा रहा है और उम्मीद है कि वीर महान को भी आने वाले समय में WWE में यादगार मैच लड़ने का मौका मिलेगा।

1- WWE सुपरस्टार वीर महान का वर्ल्ड चैंपियन बनना

द ग्रेट खली जुलाई 2007 में 20 मैन बैटल रॉयल मैच जीतते हुए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने थे। बता दें, द ग्रेट खली WWE में वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय सुपरस्टार थे और उन्होंने 60 दिन के वर्ल्ड चैंपियनशिप रन के जरिए कंपनी में खुद को टॉप सुपरस्टार के रूप में स्थापित किया था। अगर वीर महान को भी WWE में खुद को टॉप सुपरस्टार बनाना है तो उन्हें वर्ल्ड चैंपियन बनना होगा।

हालांकि, वर्ल्ड चैंपियन बनने से पहले वीर महान को खुद को दर्शकों के सामने साबित करना होगा और तभी फैंस उन्हें वर्ल्ड चैंपियन के रूप में स्वीकार कर पाएंगे। देखा जाए तो वीर महान को वर्ल्ड चैंपियन बनाने का आखिरी फैसला कंपनी लेगी और यह देखना रोचक होगा कि आने वाले समय में वीर को वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका मिलता है या नहीं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links