द ग्रेट खली (The Great Khali) ने साल 2006 में अपना WWE डेब्यू किया था। 7 फुट से ज्यादा लंबाई और 150 किलो से ज्यादा वजन के कारण उन्हें एक जायंट सुपरस्टार के रूप में प्रदर्शित किया गया, जहां आते ही उन्होंने महान प्रो रेसलर द अंडरटेकर (The Undertaker) के लिए भी मुसीबतें बढ़ा दी थीं।
आगे चलकर वो WWE इतिहास में वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय प्रो रेसलर बने। देखा जाए तो भारत में प्रो रेसलिंग का क्रेज़ द ग्रेट खली की सफलता को देखने के बाद ही शुरू हुआ। खली की इन रिंग स्किल्स हाई लेवल की ना रही हों, लेकिन अपने देश के रेसलर को चैंपियन बनता देख भारतीय फैंस का सिर गर्व से चौड़ा हो गया था।
अब वो WWE को अलविदा कह चुके हैं और पिछले कुछ सालों से खास मौकों पर ही टीवी पर नजर आ रहे हैं। हॉल ऑफ फेम का सम्मान प्राप्त कर चुके खली हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए हैं। इस आर्टिकल में हम उनके जीवन से जुड़ी ऐसी 4 बड़ी बातें भी हैं जिनके बारे में आपने जरूर जानना चाहिए।
#) पूर्व WWE चैंपियन द ग्रेट खली रिएलिटी शो 'Big Boss' के उपविजेता रह चुके हैं
![WWE Hall of Famer और पूर्व चैंपियन द ग्रेट खली](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/1a634-16166479784938-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/1a634-16166479784938-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/1a634-16166479784938-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/1a634-16166479784938-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/1a634-16166479784938-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/1a634-16166479784938-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/1a634-16166479784938-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/1a634-16166479784938-800.jpg 1920w)
Big Boss' भारत के लोकप्रिय रिएलिटी शोज़ में से एक है, जिसमें प्रतिभागियों को बाहरी दुनिया से दूर एक घर में अजनबी लोगों के साथ समय बिताना होता है। द ग्रेट खली को शो के चौथे संस्करण में वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली थी। वो काफी लोकप्रिय थे, इसके बावजूद शो को जीत नहीं पाए थे।
लेकिन इस दौरान वो हाउस कैप्टन बने और अंत तक शो में टिके रहे थे और 'Big Boss 4' के उपविजेता भी रहे। शो में एक अजीब चीज ये भी देखी गई कि वहां किसी भी बेड पर खली फिट नहीं आ रहे थे, इसलिए उनके लिए अलग से एक बेड तैयार किया गया था।
#) द ग्रेट खली 61 दिन तक रहे WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन
![WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन द ग्रेट खली](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/33828-16166407560365-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/33828-16166407560365-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/33828-16166407560365-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/33828-16166407560365-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/33828-16166407560365-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/33828-16166407560365-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/33828-16166407560365-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/33828-16166407560365-800.jpg 1920w)
द ग्रेट खली ने WWE में डेब्यू करते ही द अंडरटेकर की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। उन्हें नियमित रूप से ताकतवर दिखाया जा रहा था और WWE से जुड़ने के अगले ही साल वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन भी बने। जुलाई 2007 के एक SmackDown एपिसोड में वो 20-मैन बैटल रॉयल में जीत दर्ज कर चैंपियन बने थे।
इस दौरान खली कुल 61 दिन तक चैंपियन बने रहे। इस दौरान उन्होंने बतिस्ता और केन जैसे दिग्गज सुपरस्टार्स के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड भी किया था। इसके अलावा भी वो अपने करियर में ढ़ेरों चैंपियनशिप मैचों का हिस्सा रह चुके हैं।
#) बॉलीवुड के अलावा कई अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में भी काम कर चुके हैं
![द ग्रेट खली टर्ली के किरदार में](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/7bf6a-16166417760134-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/7bf6a-16166417760134-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/7bf6a-16166417760134-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/7bf6a-16166417760134-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/7bf6a-16166417760134-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/7bf6a-16166417760134-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/7bf6a-16166417760134-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/7bf6a-16166417760134-800.jpg 1920w)
WWE में पहला भारतीय वर्ल्ड चैंपियन बनने के साथ ही द ग्रेट खली की लोकप्रियता नई ऊंचाइयों को छूने लगी थी। उन्हें फेम मिल रहा था, इसी कारण उन्हें फिल्मी दुनिया में भी प्रवेश मिला। उनकी पहली फिल्म हॉलीवुड की रही और 'The Long Yard' नामक फिल्म में उन्होंने टर्ली का किरदार निभाया था।
इसके अलावा वो बॉलीवुड की फिल्म कुश्ती, रामा: द सेवियर जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। साथ ही वो फ्रेंच फिल्म 'Houba! On the trail of the Marsupilami' में भी काम कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने बोलो का किरदार निभाया था।
#) द ग्रेट खली भारत में अपना रेसलिंग स्कूल चलाते हैं
![द ग्रेट खली का रेसलिंग स्कूल](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/90618-16166450195370-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/90618-16166450195370-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/90618-16166450195370-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/90618-16166450195370-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/90618-16166450195370-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/90618-16166450195370-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/90618-16166450195370-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/90618-16166450195370-800.jpg 1920w)
साल 2014 में द ग्रेट खली अपने फुल टाइम इन रिंग करियर को अलविदा कहकर भारत वापस लौट चुके थे। उसके कुछ महीने बाद ही उन्होंने पंजाब में अपने निवास स्थान पर CWE (Continental Wrestling Entertainment) नाम के रेसलिंग स्कूल की शुरुआत की।
पहले ये केवल एक रेसलिंग स्कूल हुआ करता था, लेकिन अब ये एक रेसलिंग कंपनी बन चुकी है जो समय-समय पर इवेंट्स का आयोजन भी करवाती रहती है। खास बात ये है कि WWE के मौजूदा रेसलर शैंकी सिंह CWE से होकर ही विंस मैकमैहन के प्रोमोशन तक पहुंचे हैं।