4 चीजें जो WWE SummerSlam 2021 का रोमांच बढ़ा सकती हैं 

WWE SummerSlam 2021 काफी शानदार पीपीवी साबित हो सकता है
WWE SummerSlam 2021 काफी शानदार पीपीवी साबित हो सकता है

3- WWE सुपरस्टार साशा बैंक्स का एक बार फिर SmackDown विमेंस चैंपियन बनना

Ad
Ad

WWE सुपरस्टार साशा बैंक्स ने पिछले हफ्ते SmackDown के जरिए अपनी वापसी की थी और इस शो के दौरान बियांका ब्लेयर के साथ मिलकर मैच लड़ने के बाद साशा ने बियांका पर हमला कर दिया था। यही कारण है कि जल्द ही इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच SummerSlam के लिए SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच बुक किया जा सकता है।

बियांका ब्लेयर ने WWE WrestleMania 37 में साशा बैंक्स को हराकर ही SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीता था। देखा जाए तो बियांका को चैंपियन बने हुए लंबा समय बीत चुका है और अगर SummerSlam में साशा, बियांका को हराकर नई SmackDown विमेंस चैंपियन बनती हैं तो इससे फैंस को काफी खुशी होगी।

2- रिया रिप्ली का शार्लेट फ्लेयर को पिन करके Raw विमेंस चैंपियन बनना

Ad

निकी A.S.H SummerSlam 2021 में रिया रिप्ली और शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ मैच में अपना Raw विमेंस टाइटल डिफेंड करने जा रही हैं। अभी यह कहना मुश्किल है कि इन तीनों में से किस सुपरस्टार की इस मैच में जीत होगी। गौर करने वाली बात यह है कि निकी A.S.H पिछले कुछ समय में शार्लेट को दो बार पिन कर चुकी हैं।

वहीं, रिया रिप्ली अभी तक शार्लेट को पिन नहीं कर पाई हैं और यह काफी हैरान करने वाली बात है। यही कारण है कि अगर रिया रिप्ली WWE SummerSlam 2021 में शार्लेट फ्लेयर को पिन करके नई Raw विमेंस चैंपियन बनती हैं तो यह काफी यादगार पल बन जाएगा।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications