4 बड़ी चीज़ें जो आपको WWE Crown Jewel 2022 से पहले जरूर जाननी चाहिए

..
रोमन रेंस और लोगन पॉल भिड़ेंगे Crown Jewel में
रोमन रेंस और लोगन पॉल भिड़ेंगे Crown Jewel में

Crown Jewel: WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। इस इवेंट का आयोजन 5 नंवबर को सऊदी अरब के रियाद में होना है। मिडिल ईस्ट में होने वाले शो के लिए कई धमाकेदार मैचों को बुक किया जा चुका है, जिसमें कुछ चैंपियनशिप मुकाबले भी शामिल हैं।

Ad

WWE सऊदी अरब में कई शोज आयोजित कर चुका है। यह कंपनी का 8वां इवेंट और Crown Jewel का चौथा संस्करण है। आज तक हुए सभी शोज से कई दिलचस्प बातें और आंकड़े निकलकर सामने आए हैं। इस आर्टिकल में हम Crown Jewel 2022 से पहले 4 ऐसी चीज़ें बताएंगे, जो आपका जानना बहुत जरूरी है।

4- केवल एक बार मेंस टैग टीम चैंपियंस में बदलाव हुआ

youtube-cover
Ad

Crown Jewel में द ब्रॉलिंग ब्रूट्स और द उसोज का मुकाबला अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए होगा। मिडिल ईस्ट में आज तक हुए 5 टैग टीम टाइटल्स मैच में केवल एक ही बार टैग टीम चैंपियंस में बदलाव हुआ है। बाकी 4 बार टैग टीम चैंपियंस ने अपने टाइटल को रिटेन किया है।

द उसोज और द ब्रॉलिंग ब्रूट्स की लंबे समय से दुश्मनी चल रही है। Crown Jewel में द उसोज को ही जीत का दावेदार माना जा रहा है। द उसोज लंबे समय से टैग टीम चैंपियंस हैं। यह हो सकता है कि ट्रिपल एच फैंस को बड़ा सरप्राइज दें और सऊदी में कंपनी को नए टैग टीम चैंपियंस देखने मिले।

3- सऊदी अरब में कभी भी नई WWE विमेंस चैंपियन नहीं बनी

कौन जीतेगा यह मैच?
कौन जीतेगा यह मैच?

सऊदी अरब की धरती पर आज तक कभी भी कोई नई विमेंस चैंपियन नहीं बनी हैं। निश्चित ही इतिहास बेली के खिलाफ दिखाई दे रहा है लेकिन पूर्व विमेंस चैंपियन बेली, बियांका को हराकर नया इतिहास बना सकती हैं। इसमें बेली की मदद डैमेज कंट्रोल फैक्शन की इयो स्काई और डकोटा काई कर सकती हैं।

Ad

बता दें कि बियांका ब्लेयर और बेली की दुश्मनी लंबे समय से चल रही है। पिछले महीने Extreme Rules प्रीमियम लाइव इवेंट में बियांका ने बेली को हराकर अपनी Raw विमेंस चैंपियनशिप रिटेन की थी। मिडिल ईस्ट में फिर से एक बार और दोनों का मुकाबला बुक किया गया है और इसमें लास्ट विमेन स्टैंडिंग की शर्त भी जोड़ी गई है।

2- सऊदी अरब में बॉबी लैश्ले कोई भी मैच नहीं जीत पाए हैं

youtube-cover
Ad

WWE Crown Jewel 2022 में बॉबी लैश्ले और ब्रॉक लैसनर का मुकाबला होने जा रहा है। पूर्व WWE चैंपियन के लिए सऊदी अरब शोज बिल्कुल भी अच्छे नहीं गए हैं। आज तक मिडिल ईस्ट के जितने भी इवेंट्स में बॉबी ने परफ़ॉर्म किया है, उनमें से किसी भी मैच में वो आज तक जीत दर्ज नहीं कर पाए हैं।

बॉबी लैश्ले ने सऊदी अरब में Greatest Royal Rumble मैच, गोंटलेट मैच, Elimination Chamber मैच में भाग लिया है लेकिन वो जीत दर्ज करने में नाकाम रहे। इसके साथ ही उन्होंने सैथ रॉलिंस, ब्रॉन स्ट्रोमैन और गोल्डबर्ग के खिलाफ मैच भी लड़ा लेकिन हर बार उन्हें हार मिली। बॉबी, द बीस्ट को मात देकर इन आंकड़ों को बदलना चाहेंगे।

1- अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस साल 2022 में केवल एक बार हारे हैं

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस Crown Jewel में लोगन पॉल के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड करने वाले हैं। हालांकि, सभी का मानना है कि मैच में ट्राइबल चीफ की जीत होगी। रेंस को यूनिवर्सल चैंपियन के तौर पर 800 दिन होने वाले हैं। इसके साथ ही उन्हें लंबे समय से कोई भी पिन नहीं कर सका है।

साल 2022 में रोमन रेंस की जीत-हार पर नज़र डालें तो इस साल हेड ऑफ द टेबल ने केवल एक ही मैच गंवाया है। Royal Rumble प्रीमियम लाइव इवेंट में सैथ रॉलिंस के खिलाफ हुए मैच में DQ के जरिए उन्हें हार मिली थी। लोगन पॉल की रोमन पर जीत कंपनी के इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर होगा लेकिन इसके चांस कम हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications