4 चीज़ें जो Roman Reigns के अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप हारने के बाद हो सकती हैं

Ujjaval
WWE में रोमन रेंस का चैंपियनशिप हारना बड़ी चीज़ होगी
WWE में रोमन रेंस का चैंपियनशिप हारना बड़ी चीज़ होगी

Roman Reigns: WWE Clash at the Castle में रोमन रेंस (Roman Reigns) और ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। दोनों ही सुपरस्टार्स का यह मैच जबरदस्त रह सकता है और मैकइंटायर के पास ट्राइबल चीफ को पराजित करने का दम है।

थ्योरी के पास Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट है और वो कभी भी इसे कैश-इन कर सकते हैं। इसी कारण रोमन पर हमेशा ही खतरा बना रहता है। कई ऐसी चीज़ें हैं जो उनके चैंपियनशिप हारने के बाद कंपनी में हो सकती हैं। इसलिए इस आर्टिकल में 4 चीज़ों के बारे में बात करेंगे जो रोमन रेंस के चैंपियनशिप हारने के बाद WWE में हो सकती हैं।

4- WWE के हर इवेंट में लगातार टाइटल डिफेंड हो सकते हैं

रोमन रेंस ने WrestleMania में चैंपियन बनने के बाद से सिर्फ एक बार प्रीमियम लाइव इवेंट में अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड किया है। वो अब पार्ट-टाइमर के रूप में नजर आ रहे हैं। WrestleMania Backlash, Hell in a Cell और Money in the Bank में रोमन ने टाइटल मैच नहीं लड़ा।

उनके पास दो चैंपियनशिप है और दोनों का ही किसी बड़े इवेंट में डिफेंड नहीं होना फैंस के लिए निराशाजनक था। अगर रोमन रेंस चैंपियनशिप हार जाते हैं तो फिर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप लगातार हर एक बड़े और छोटे इवेंट में डिफेंड होते हुए नजर आ सकती हैं।

3- ब्लडलाइन में दरार आ सकती है क्योंकि लीडर के पास ही चैंपियनशिप नहीं है जबकि उसोज़ चैंपियन हैं

रोमन रेंस के पास दो वर्ल्ड टाइटल्स हैं वहीं उनके फैक्शन ब्लडलाइन के दो अन्य सदस्यों जिमी और जे उसो के पास भी Raw और SmackDown ब्रांड की टैग टीम चैंपियनशिप है। रोमन रेंस अमूमन द उसोज़ की हार से निराश दिखाई देते हैं और वो चाहते हैं कि उनके परिवार के सदस्यों के पास टाइटल्स रहें।

अगर रेंस ही चैंपियनशिप हार जाएंगे तो फैंस थोड़े निराश होंगे वहीं ब्लडलाइन में दरार आएगी क्योंकि उसोज़ के पास कुल 4 टाइटल्स रहेंगे। दूसरी ओर रोमन रेंस के पास कोई चैंपियनशिप नहीं होगी। इससे इस फैक्शन में अनबन देखने को मिल सकती है क्योंकि यह चीज़ जरूर रोमन को उतनी पसंद नहीं आएगी।

2- रोमन रेंस महीनों तक एक्शन से दूर रह सकते हैं

रोमन रेंस ने कुछ महीनों पहले WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था और इसके अनुसार वो कम शोज़ में नजर आएंगे। इसके साथ ही वो काफी कम मौकों पर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल को डिफेंड करेंगे। रेंस महीनों से पार्ट-टाइमर के तौर पर ही काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अगर वो चैंपियनशिप हार जाते हैं तो फिर वो महीनों तक एक्शन से दूर रह सकते हैं। उन्होंने लगभग 2 सालों से WWE को कंधों पर संभाला है और अब उन्हें एक अच्छा ब्रेक मिलना चाहिए। चैंपियन बने रहने से उनके महीनों तक ब्रेक पर जाने के चांस कम रहेंगे।

1- ड्रू मैकइंटायर दोनों चैंपियनशिप्स के लिए अलग-अलग मैच लड़ सकते हैं क्योंकि वो फाइटिंग चैंपियन हैं

ड्रू मैकइंटायर एक टॉप बेबीफेस सुपरस्टार हैं और उन्हें फैंस बहुत पसंद करते हैं। इसी कारण अगर वो चैंपियन बनेंगे तो सभी बहुत खुश होंगे। इसके साथ ड्रू अपने टाइटल को हमेशा ही डिफेंड करने के लिए तैयार रहेंगे। रोमन को हराने पर उनके पास दो वर्ल्ड टाइटल्स आ जाएंगे।

फैंस को कुछ महीनों से कम वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच देखने को मिले हैं। इसी कारण ड्रू खुद को एक फाइटिंग चैंपियन साबित करने के लिए अपने दोनों टाइटल्स को अलग-अलग डिफेंड करने का निर्णय ले सकते हैं। इससे फैंस को उनका चैंपियन के तौर पर रन जरूर पसंद आएगा और उनका कद बढ़ेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links