4 बड़ी चीजें जो WWE ने इस हफ्ते Raw में इशारों-इशारों में बताई

रॉ के एपिसोड में हुईं कई चौंकाने वाली चीजें
रॉ के एपिसोड में हुईं कई चौंकाने वाली चीजें

बेबीफेस के रूप में नज़र आएंगे रूसेव

रूसेव
रूसेव

इस हफ्ते रॉ के एपिसोड में रूसेव का मुकाबला यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए सैथ रॉलिंस के खिलाफ हुआ लेकिन इस मैच के दौरान बॉबी लैश्ले और लाना का दखल देखने को मिला। कंपनी ने लाना और बॉबी लैश्ले के बीच एक किसिंग सीन दर्शाया जिसके बाद रूसेव के कैरेक्टर में बदलाव देखने को मिला।

हमारे ख्याल से आने वाले समय में रूसेव बेबीफेस के रूप में नज़र आएंगे। रूसेव के क्राउन ज्वैल पीपीवी में टीम फ्लेयर में शामिल होने के बाद लैश्ले के टीम होगन में शामिल होने की संभावना बढ़ गई है। अब देखना होगा कि WWE ने फैंस के लिए क्या प्लान कर रखा है। इन दोनों रेसलर्स के बीच जल्द ही मुकाबला हो सकता है लेकिन इसका अंत किस तरह होगा ये बता पाना थोड़ा मुश्किल है।

Quick Links