4 बार के वर्ल्ड चैंपियन ने WWE Royal Rumble 2022 में Roman Reigns को उनकी बादशाहत खत्म करने की दी धमकी 

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई
WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई

4 बार के वर्ल्ड चैंपियन सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने इस बार WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) के ऊपर तंज कसा है। रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2022 का आयोजन इस बार 30 जनवरी को होगा। इस इवेंट में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच होगा। WWE ने इस मैच को अभी तक खास अंदाज में बिल्ड किया है। फैंस को इस मैच में काफी मजा आएगा।

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने रोमन रेंस को दिया जवाब

रॉलिंस और रेंस का इतिहास WWE में काफी शानदार रहा है। मेन रोस्टर में दोनों ने साथ में डेब्यू किया था। अब दोनों WWE के बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। दोनों के बीच कई बार सिंगल मैच भी हो चुके हैं। SmackDown में इस हफ्ते केविन ओवेंस और सैथ रॉलिंस का मुकाबला द उसोज के साथ हुआ था। रोमन रेंस ने इस मैच में दखलअंदाजी कर दी और DQ के जरिए रॉलिंस और ओवेंस की जीत हो गई। मैच की शर्त के अनुसार अब Royal Rumble 2022 में होने वाले यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच के दौरान रोमन रेंस के साथ रिंगकॉर्नर पर द उसोज नजर नहीं आएंगे।

रोमन रेंस ने पहले ट्वीट कर सैथ रॉलिंस को संदेश दिया था। रेंस ने अपनी तारीफ की थी। रेंस के ट्वीट का जवाब अब सैथ रॉलिंस ने दिया है। रॉलिंस ने कहा कि फॉक्स ने उनसे कहा है कि पिछले 500 दिन से जो बेकार दिन ब्लू ब्रांड में चल रहे हैं उसे तुम्हें जाकर कवर करना है। यानी रॉलिंस ने संकेत दे दिए है कि अब रोमन रेंस की बादशाहत खत्म हो जाएगी। रॉलिंस ने ये भी कहा कि वैसे ये चीज़ मेनिया में होनी चाहिए थी लेकिन वो Royal Rumble 2022 में ये करने के लिए तैयार है। रॉलिंस ने कह दिया है कि इस बार Royal Rumble में वो रोमन रेंस का चैंपियनशिप रन खत्म करेंगे।

रोमन रेंस ने हाल ही में ब्रॉक लैसनर के 503 दिन तक चैंपियन रहने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस के मैच के ऊपर इस बार सभी की नजरें टिकी होंगी। फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज इस बार WWE द्वारा मिलेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now