4 मौके जब 2021 में WWE सुपरस्टार्स ने गुस्से में हथियारों द्वारा दुश्मन का बुरा हाल किया

WWE के लिए 2021 काफी अच्छा रहा है
WWE के लिए 2021 काफी अच्छा रहा है

2- सैथ रॉलिंस का केविन ओवेंस को लैडर पर पावरबॉम्ब देना

youtube-cover

Money in the Bank 2021 का मेंस लैडर मैच जबरदस्त साबित हुआ था। इस मैच में कई शानदार पल देखने को मिले थे। मैच के दौरान सैथ रॉलिंस के खतरनाक मूव ने सभी को चौंका दिया था। दरअसल, केविन ओवेंस लैडर पर ब्रीफकेस निकालने के लिए चढ़ रहे थे। इस दौरान सैथ रॉलिंस ने एंट्री की।

उन्होंने ओवेंस पर हमला करते हुए उन्हें नीचे आने पर मजबूर किया। इसके बाद रॉलिंस ने उन्हें उठाया और रिंग के बाहर लगी लैडर पर पावरबॉम्ब दे दिया। ओवेंस इस मूव की वजह से बुरी तरह चोटिल हो गए और लैडर भी टूट गई। इस खतरनाक मूव ने काफी सारे फैंस को शॉक कर दिया था।

Quick Links

App download animated image Get the free App now