4 मौके जब ब्रॉक लैसनर ने गुस्से में आकर WWE सुपरस्टार्स की बुरी तरह पिटाई की

WWE
WWE

1- रोमन रेंस पर बुरी तरह हमला करना

youtube-cover

19 मार्च 2018 को Raw के एक एपिसोड में रोमन रेंस का एक सैगमेंट देखने को मिला था। इस दौरान उन्हें हथकड़ी लगा दी गई थी और वो गार्ड्स पर हमला कर रहे थे। रोमन रेंस की उस समय ब्रॉक लैसनर के साथ दुश्मनी देखने को मिल रही थी। ऐसे में दिग्गज ने एंट्री की और रोमन रेंस पर हमला करना शुरू किया।

उन्होंने पहले एक जर्मन सुप्लेक्स लगाया। इसके बाद उन्होंने लगतार स्टील चेयर से रोमन रेंस पर हमला किया। उन्होंने यहां रोमन रेंस की काफी बुरी हालत कर दी थी। रोमन को बाद में स्ट्रेचर पर लेकर जाना पड़ा लेकिन यहां भी द बीस्ट ने द बिग डॉग पर हमला किया। लैसनर का ये सैगमेंट फैंस कभी नहीं भूल पाएंगे।

ये भी पढ़ें:- 5 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जो जॉन सीना को रिटायर कर सकते हैं

Quick Links

App download animated image Get the free App now