4 मौके जब Brock Lesnar ने WWE में Roman Reigns की बुरी तरह पिटाई की

WWE में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की दुश्मनी काफी खास रही है
WWE में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की दुश्मनी काफी खास रही है

WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिना जाता है। दोनों ही सुपरस्टार्स ने WWE में काम करते हुए ढेरों टाइटल्स जीते हैं। वो कई बार एक-दूसरे के खिलाफ भी रिंग में काम कर चुके हैं। उनके बीच कई अलग-अलग मौकों पर मैच हो चुके हैं। दोनों दिग्गजों के बीच WrestleMania 37 के मेन इवेंट में भी मैच होगा। उनके बीच स्टोरीलाइन काफी जबरदस्त रही है। ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस की दुश्मनी हमेशा खास रहती है।

उनके बीच कई बार ब्रॉल देखने को मिला है। इस दौरान कुछ ऐसे मौके आए हैं जब रोमन रेंस ने द बीस्ट की बुरी हालत की है। हालांकि, ज्यादातर मौकों पर लैसनर का पलड़ा भारी रहा है। ब्रॉक लैसनर ने कुछ मौकों पर रोमन रेंस की बुरी तरह पिटाई की है। इससे उनकी स्टोरीलाइन और बेहतर बन पाई है। खैर, इस आर्टिकल में हम 4 मौकों के बारे में बात करने वाले हैं जब ब्रॉक लैसनर ने गुस्से में आकर रोमन रेंस की बुरी तरह पिटाई की।

4- WWE Raw में ब्रॉक लैसनर ने किया था रोमन रेंस का बुरा हाल

ब्रॉक लैसनर ने 19 मार्च 2018 को Raw के एक एपिसोड में रोमन रेंस की बुरी हालत कर दी थी। कर्ट एंगल का एक सैगमेंट देखने को मिल रहा था और इस दौरान रोमन रेंस वहां आए। उन्होंने कहा कि वो रिंग छोड़कर नहीं जाएंगे। इसके बाद पुलिस ऑफिसर्स आए और उन्हें हथकड़ी लगा दी। उन्होंने बाद में रोमन रेंस से जबरदस्ती करते हुए उन्हें ले जाने की कोशिश की। यह चीज़ रेंस को पसंद नहीं आई और उन्होंने ऑफिसर्स पर हमला करते हुए उन्हें धराशाई किया।

इतनी देर में ब्रॉक लैसनर ने एंट्री की और आते ही रेंस की बुरी हालत कर दी। रोमन रेंस के हाथ बंधे हुए थे और वो कुछ नहीं कर सकते थे। लैसनर ने इसके बाद अपनी ताकत का जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए रेंस की पिटाई की। रोमन को मेडिकल स्टाफ द्वारा स्ट्रेचर पर ले जाया गया लेकिन अचानक से लैसनर फिर वहां आए और उन्होंने रेंस पर एक बार फिर जबरदस्त तरीके से हमला किया।

3- पॉल हेमन की वजह से रोमन रेंस का हुआ था बुरा हाल

youtube-cover

रोमन रेंस ने 13 अगस्त 2018 को Raw के एपिसोड में एक प्रोमो कट किया। इस दौरान पॉल हेमन ने इंटरफेयर किया और उन्होंने रोमन रेंस का एडवोकेट बनने के बारे में बात की। उन्होंने इसके बाद रोमन को एक कागज दिया। जैसे ही रेंस ने कागज में लिखी हुई चीज़ पढ़ने की कोशिश की तो पॉल हेमन ने उनकी आँखों में पेपर स्प्रे डाल दिया।

इसके बाद रेंस को कुछ दिख नहीं रहा था। ब्रॉक लैसनर ने एंट्री की और रोमन पर अपना सबमिशन मूव लगा दिया। रेंस कुछ नहीं कर पाए। रोमन रेंस की पहले ही बुरी हालत हो गई थी। लैसनर यहां नहीं रुके और उन्होंने दिग्गज पर F5 भी लगाया। पॉल हेमन ने रोमन रेंस को धोखा देकर सभी को चौंकाया था।

2- ब्रॉक लैसनर ने रोमन रेंस और द उसोज़ का किया था बुरा हाल

youtube-cover

ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस की Crown Jewel के लिए स्टोरीलाइन आगे बढ़ाई गई थी। इस दौरान 1 अक्टूबर 2021 को SmackDown के खास एपिसोड में लैसनर ने सभी को चौंकाया। दोनों आमने-सामने आए और फिर रेंस ने दिग्गज पर हमला किया। इसके बाद लैसनर ने यूनिवर्सल चैंपियन पर जर्मन सुप्लेक्स लगाए और उनकी जबरदस्त तरीके से पिटाई कर दी।

रोमन की मदद करने के लिए द उसोज़ ने भी एंट्री की। हालांकि, रेंस रिंग के बाहर हो गए और फिर ब्रॉक लैसनर ने द उसोज़ का बुरा हाल कर दिया। रोमन रेंस ने एक बार फिर रिंग में जाने की कोशिश की लेकिन फिर उन्होंने अपना निर्णय बदला। द बीस्ट ने जिमी और जे उसो पर हमला जारी रखा।

1- ब्रॉक लैसनर ने की थी रोमन रेंस को चोटिल करने की कोशिश

youtube-cover

ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन का 26 मार्च 2018 को Raw के एपिसोड में एक प्रोमो सैगमेंट देखने को मिला। इस बीच रोमन रेंस ने स्टील चेयर के साथ एंट्री की लेकिन लैसनर ने बिग डॉग पर हमला किया। रोमन रेंस ने वापसी की और लैसनर पर जबरदस्त तरीके से अटैक जारी रखा।

लैसनर ने इसके बाद बढ़िया तरह से वापसी की। उन्होंने रेंस पर स्टील स्टेप्स से हमला किया और फिर कई चेयर शॉट्स लगाए। अंत में ब्रॉक लैसनर ने स्टील स्टेप्स पर रोमन रेंस को F5 दिया और सभी को चौंकाया। इस दौरान रोमन रेंस की हालत सही मायने में काफी खराब हो गई थी।

Quick Links