Brock Lesnar: ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) WWE के इतिहास के सबसे खतरनाक स्टार्स में एक हैं। WWE में उनका पहला रन सिर्फ दो ही साल का रहा था, लेकिन इस समय में भी उन्होंने खुद को कंपनी के सबसे बड़े स्टार के रूप में साबित कर दिया था। यह उनकी स्टार पावर का ही असर था कि उन्हें UFC में जाने का मौका मिला था, जहां पर उन्होंने UFC हैवीवेट चैंपियनशिप भी जीती थी।उन्होंने WWE में इसके बाद करीब 8 साल बाद वापसी की थी। उन्होंने WWE में 10 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती है। अपने ज्यादातर टाइटल रन के दौरान वो एक हील के रूप में ही नज़र आए हैं, जो अपने रास्ते में आने किसी भी स्टार को हरा सकते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने निजी जीवन में लैसनर ऐसे बिल्कुल नहीं हैं। इसलिए आइए 4 मौकों पर नज़र डालेंगे जब ब्रॉक लैसनर ने साबित किया कि वो एक हील (विलन) नहीं हैं। 4- पूर्व WWE SmackDown मैनेजर विकी गुरेरो और ब्रॉक लैसनर के बीच की बातचीतWrestle Tracker@wrestletracker1Agree with Jim Cornette? 🤔#WWE #BrockLesnar113Agree with Jim Cornette? 🤔#WWE #BrockLesnar https://t.co/aJaAF3nJnAबेहद कम WWE स्टार्स ही ब्रॉक लैसनर को रिंग में पिन कर पाए हैं। इसी में सबसे आईकॉनिक पल उनकी चौंकाने वाली पहली हार था। उन्हें एडी गुरेरो के खिलाफ एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में दोनों ही स्टार्स का तालमेल देखकर फैंस दंग रह गए थे।ग्रेट एडी गुरेरो की पत्नी विकी गुरेरो ने कई बार अपने और लैसनर के बीच रिश्ते को लेकर बात की है। इस दौरान उन्होंने बताया था कि रियल लाइफ में जब ब्रॉक और एड़ी मिलते थे, तो वो उनसे हमेशा ही गले मिलते थे। इस दौरान विकी ने बताया कि ब्रॉक लैसनर उनके पति को बहुत ज्यादा मिस करते हैं।3- ब्रॉक लैसनर 2019 में WWE के दिग्गजों को अपने प्राइवेट जेट से सऊदी अरब ले गए थेGreen Circle Trading Post@greencircleyall2016 Topps WWE SummerSlam! Brock Lesnar Mat Relic 05/25. From SummerSlam! 2015. Collecting 57,600 square inches of WWE wrestling mat one card at a time. #wrestlingcards #tradingcards #thehobby #BrockLesnar @topps @WWE112016 Topps WWE SummerSlam! Brock Lesnar Mat Relic 05/25. From SummerSlam! 2015. Collecting 57,600 square inches of WWE wrestling mat one card at a time. #wrestlingcards #tradingcards #thehobby #BrockLesnar @topps @WWE https://t.co/eJEC2uSX5P2019 में हल्क होगन काफी समय WWE से बैन होने के बाद वापस आए थे। इस दौरान प्लेन में काफी ज्यादा समस्या हो गई थी, जिस वजह से उनके सऊदी अरब जाने को लेकर भी संशय बन गया था। इस दौरान ब्रॉक लैसनर ने उनकी मदद की थी।हल्क होगन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर बताया था कि ब्रॉक लैसनर ने उन्हें उनके प्राइवेट प्लेन में आने दिया था। उस प्लेन में उनके अलावा कई अन्य स्टार्स भी थे, जिसमें रिक फ्लेयर और जिमी हार्ट भी शामिल थे।2- ड्रू मैकइंटायर का सपोर्ट किया था King Chaz@HewhoflysoloClassic match up and a beautiful shot#WWE2K22 #WrestleMania #BrockLesnar #kurtangle4Classic match up and a beautiful shot#WWE2K22 #WrestleMania #BrockLesnar #kurtangle https://t.co/tF975cdL0tड्रू मैकइंटायर इस समय WWE के टॉप स्टार्स में से एक हैं। इस दौरान वो एक बार चैंपियन भी रह चुके हैं। हालांकि, मेन इवेंट स्टार रहने से पहले ड्रू मैकइंटायर 3 MB ग्रुप का हिस्सा थे। इस दौरान ही लैसनर ने उनके टैलेंट को पहचान लिया था। इस बात का खुलासा भी खुद ड्रू मैकइंटायर ने ही किया था।उन्होंने बताया था कि ब्रॉक लैसनर ने उन्हें आकर पूछा था कि वो इस ग्रुप का हिस्सा क्यों हैं। इसका बड़ा कारण यह भी था कि ब्रॉक को ड्रू में टॉप स्टार दिख गया था। WWE में उनके दूसरे रन के दौरान ब्रॉक लैसनर और ड्रू मैकइंटायर का सामना भी हुआ था। इस मैच में ड्रू मैकइंटायर ने जीत हासिल की थी।1- सीएम पंक की मदद भी की थी maddison 🤍@liv_brock_Monday Night Lesnar. 🤠🤍#BrockLesnar62Monday Night Lesnar. 🤠🤍✨#BrockLesnar https://t.co/NTfNyW5PaTSummerSlam 2013 में सीएम पंक और ब्रॉक लैसनर के बीच एक यादगार मैच हुआ था। इस मैच में सीएम पंक को हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच के कुछ समय बाद ही सीएम पंक ने WWE को छोड़ दिया था। WWE से जाने के बाद सीएम पंक ने MMA में हाथ अजमाने की कोशिश की थी।इस दौरान उन्होंने बताया था कि ट्रेनिंग के दौरान लैसनर उन्हें हमेशा ही मैसेज करते थे और उनसे उनकी ट्रेनिंग को लेकर पूछते भी रहते हैं। इस दौरान लैसनर ने कहा था कि अगर उन्हें ट्रेनिंग के दौरान किसी भी तरह की कोई मदद की जरूरत है, तो वो उनकी हेल्प कर सकते हैं। खुद पंक भी कई बार लैसनर की तारीफ कर चुके हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।