4 मौके जब WWE Superstar Drew Mcintyre ने Virat Kohli और Suryakumar Yadav की पारियों की जमकर तारीफ की

WWE
WWE Superstar Drew Mcintyre ने Virat Kohli & Suryakumar Yadav की पारियों को लेकर क्या कहा?

WWE: भारत में क्रिकेट, एंटरटेनमेंट और WWE की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। WWE भी इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं और इसी वजह से वो भारतीय मार्केट को लुभाने के लिए अलग-अलग प्रकार की चीज़ें करती रहती हैं। हाल ही में WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली (Rhea Ripley) और बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) भी भारत दौरे पर आए हुए हैं।

Ad

इससे पहले कुछ महीनों पहले स्कॉटिश वॉरियर ड्रू मैकइंटायर भी कुछ दिनों के लिए भारत आए थे। उन्होंंने सोशल मीडिया पर फैंस के मजेदार सवालों के जवाब भी दिए थे। इस दौरान उन्होंने विराट कोहली को मौजूूदा समय में अपना पसंदीदा क्रिकेटर भी बताया था। आपको बता दें कि पिछले कुछ समय में मैकइंटायर सोशल मीडिया के जरिए सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली की जबरदस्त पारियों की जमकर तारीफ भी की है।

इस आर्टिकल में हम उन 4 मौको की बात करने वाले हैं जब ड्रू मैकइंटायर ने विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव की पारियों की तारीफ की है।

#) WWE सुपरस्टार Drew Mcintyre के मुताबिक Virat Kohli लगाएंगे वनडे में 50 शतक?

Ad

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 15 जनवरी को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए सीरीज के तीसरे वनडे मैच में तूफानी शतक लगाते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। कोहली ने 110 गेंदों में 13 चौके और 8 छक्कों की मदद से 166* रनों की पारी खेली थी। कोहली की इस जबरदस्त पारी के बाद मैकइंटायर भी खुदको कोहली की तारीफ करने से रोक नहीं पाए।

ड्रू मैकइंटायर ने ट्ववीट करते हुए विराट कोहली को लेकर लिखा,

"विराट कोहली की यह पारी काफी ज्यादा अद्भुत थी। वो एकदम अलग लेवल पर हैं और निश्चित ही वो सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए वनडे में 50 शतक जरूर लगाएंगे।"

#) सूर्यकुमार यादव के तीसरे टी20I शतक को लेकर WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर ने क्या कहा?

Ad

सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ राजकोट में 7 जनवरी को खेले गए सीरीज के तीसरे टी20 मुुकाबले में अपने करियर का तीसरा टी20I शतक लगाया था। सूर्य ने 51 गेंदों में 7 चौके और 9 छक्कों की मदद से 112* रनों की धुआंधार पारी खेली थी। सूर्यकुमार यादव की जबरदस्त पारी के बाद मैकइंटायर ने स्काई को मशीन बताया।

स्कॉटिश वॉरियर ड्रू मैकइंटायर ने सूर्या की पारी को लेकर कहा,

"सूर्यकुमार यादव का 6 महीनों के अंदर तीसरा टी20I शतक। स्काई एक मशीन हैं।"

#) WWE दिग्गज ड्रू मैकइंटायर ने बताया सूर्यकुमार यादव को विश्व का सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाज

Ad

सूर्यकुमार यादव ने 20 नवंबर को माउंट मंगनई में खेले गए सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में अपने करियर का दूसरा शतक लगाया। स्काई ने 51 गेंदों में 11 चौके और 7 छक्कों की मदद से 111* की शतकीय पारी खेली थी। स्काई की इस जबरदस्त शतकीय पारी के बाद ड्रू मैकइंटायर ने उन्हें विश्व का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताया था।

स्कॉटिश वॉरियर ने ट्वीट किया,

"सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर करके दिखा दिया है। वो इस समय विश्व के सबसे अच्छे टी20 खिलाड़ी हैं।"

#) पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर ने मुंबई पहुंचते ही की थी सूर्यकुमार यादव की पारी की तारीफ

Ad

अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में T20 वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ था। इस बीच भारत का आखिरी लीग मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ हुआ था। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंदों में नाबाद रहते हुए 61 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसी वक्त मैकइंटायर भारत दौरे पर आए हुए थे और मुंबई पहुंचते ही उन्होंने मैकइंटायर की पारी की तारीफ की थी।

ड्रू मैकइंटायर ने ट्वीट किया,

"मैं अभी मुंबई पहुंचा और सूर्यकुमार यादव ने दिखाया कि वो मौजूदा समय में विश्व के सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाज हैं। सूर्यकुमार की बहुत ही जबरदस्त पारी"

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications