4 तरीके जिनसे Brock Lesnar को Royal Rumble 2023 में WWE ऑफिशियल पर हमला करने के लिए सजा दी जा सकती हैं

..
पूर्व वर्ल्ड चैंपियन है ब्रॉक लैसनर
WWE Royal Rumble 2023 में ब्रॉक लैसनर जल्दी एलिमिनेट हो गए

Brock Lesnar: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble 2023) प्रीमियम लाइव इवेंट पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के लिए ज्यादा यादगार नहीं रहा। वो मैच में ज्यादा देर तक नहीं बने रहे थे। एलिमिनेट होने के बाद ब्रॉक अपना आपा खो बैठे और उन्होंने WWE ऑफिशियल पर हमला कर दिया था।

पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर ने मैच में नंबर 12 पर एंट्री की थी। उन्होंने आते ही 3 स्टार्स को एलिमिनेट कर दिया। हालांकि, इसके थोड़ी देर बॉबी लैश्ले ने ब्रॉक को एलिमिनेट कर दिया था। ब्रॉक के WWE ऑफिशियल पर हमला करने के कारण कंपनी के द्वारा उन्हें सजा मिल सकती है। इस आर्टिकल में हम 4 तरीकों के बारे में जानेंगे, जिसके जरिए ब्रॉक लैसनर को दंडित किया जा सकता है।

4- Brock Lesnar पर बड़ा जुर्माना लगाया जा सकता है

ब्रॉक लैसनर के द्वारा किए गए एक्शन को कंपनी माफ नहीं कर सकती है। उनका बार-बार यह एक्शन अनुशासनहीनता को दिखाता है। WWE ऑफिशियल पर हमला करने के कारण कंपनी पूर्व वर्ल्ड चैंपियन पर मोटा जुर्माना लगा सकती है। हालांकि, यह ब्रॉक के लिए सबसे आसान सजा हो सकती है।

सभी जानते हैं कि बीस्ट के नाम से मशहूर ब्रॉक लैसनर कंपनी के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सुपरस्टार्स में से एक हैं। एक बड़ा जुर्माना उन्हें ज्यादा दिक्कत नहीं देगा। यह सजा इसलिए भी संभव है क्योंकि कंपनी यह नहीं चाहेगी कि ब्रॉक जैसे मेगास्टार WrestleMania 39 में कंपनी से दूर रहें।

3- ब्रॉक लैसनर को लंबे समय तक सस्पेंड किया जा सकता है

यह सजा ब्रॉक लैसनर को पहले भी दी जा चुकी है
यह सजा ब्रॉक लैसनर को पहले भी दी जा चुकी है

WWE ऑन-स्क्रीन ऑफिशियल या स्टाफ के खिलाफ सुपरस्टार्स के आक्रामक रवैये को बहुत ही गंभीरता से लेता है। पूर्व WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले इस सजा का हालिया उदाहरण हैं, जिन्होंने ब्रॉक से मिली विवादास्पद हार के बाद रेफरी पर हमला कर दिया था। इसी कारण उन्हें अनिश्चित काल के लिए सस्पेंड कर दिया गया था।

ब्रॉक लैसनर को यह सजा पहले भी दी जा चुकी है। साल 2021 में ब्रॉक को एडम पीयर्स ने यह सजा दी थी। हालांकि, इस सजा से कंपनी को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है। ब्रॉक लैसनर के टीवी पर नहीं दिखने के कारण उनकी और बॉबी लैश्ले के बीच चल रही खतरनाक दुश्मनी का मोमेंटम टूट सकता है।

2- ब्रॉक लैसनर को WWE ऑफिशियल से माफी मंगवाकर

ब्रॉक लैसनर माफी मांग सकते हैं
ब्रॉक लैसनर माफी मांग सकते हैं

किसी भी सामान्य सुपरस्टार के लिए ऑन-स्क्रीन माफी मांगना कोई बड़ी सजा नहीं मानी जा सकती है लेकिन जब बात ब्रॉक लैसनर जैसे बड़े स्टार की हो, तब इसका महत्व बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। ब्रॉक कंपनी के इतिहास के सबसे डॉमिनेंट सुपरस्टार्स में से एक हैं।

ब्रॉक लैसनर का ऑन-स्क्रीन कैरेक्टर किसी के आगे नहीं झुकने वाला है। वो सिंगल्स मैचों में ज्यादा दिखाई देते हैं, जहां उनका दबदबा साफ तौर पर दिखता है। ब्रॉक को सस्पेंड या जुर्माना लगा देने से उन्हें पहले कोई खास फर्क नहीं पड़ता हुआ दिखा है। कंपनी ब्रॉक को WWE ऑफिशियल से ऑन-स्क्रीन माफी मंगवाकर उन्हें बड़ी सजा दे सकता है।

1- ब्रॉक लैसनर को Elimination Chamber मैच से बैन करके

साल 2022 का Elimination Chamber मैच ब्रॉक लैसनर के लिए बहुत ही यादगार रहा था, जहां वो 10वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनने में कामयाब हुए थे। किसी भी सुपरस्टार के खिलाफ Elimination Chamber मैच WrestleMania के मेन इवेंट में जगह बनाने का आखिरी मौका होता है। इस साल यह इवेंट 18 फरवरी को कनाडा में होगा।

Elimination Chamber मैच में कंपनी के टॉप स्टार्स को बुक किया जाता है, जिसमें निश्चित तौर पर ब्रॉक भी शामिल हो सकते हैं। WWE ब्रॉक लैसनर को ऑफिशियल पर हमला करने के कारण इस मैच से बैन कर सकती है। इस सजा से ब्रॉक की मौजूदा स्टोरीलाइन को कोई नुकसान नहीं होगा और वो WrestleMania का हिस्सा भी बन पाएंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links