ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। उन्होंने WWE में रहते हुए कई सारे सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। साथ ही काफी नाम कमाया है। इस दिग्गज को हमेशा ही WWE में जबरदस्त तरीके से बुक किया गया और उन्हें हराना किसी के लिए आसान नहीं रहा है। लैसनर काफी सालों से WWE में ही दिखाई दिए हैं।इसके बावजूद उन्हें अपना अंतिम WWE मैच लड़े लगभग एक साल हो गया है। साथ ही वो इस समय कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट में भी नहीं है। इसके बावजूद जब भी WWE को उनकी जरूरत होगी, वो अपनी वापसी कर सकते हैं। लग रहा था कि WrestleMania 37 में मैच लड़ने के लिए वो वापसी कर लेंगे। इसके बावजूद उस समय वो वापस नहीं आए। View this post on Instagram A post shared by Brock lesnar (@brock._.lesnar)ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिनकी खतरनाक चोट से उनका करियर बर्बाद होते-होते रह गयाइसके बावजूद भी वो आने वाले समय में जरूर वापसी कर सकते हैं। WWE के पास कई ऐसे तरीके है जिनसे वो 'द बीस्ट' ब्रॉक लैसनर की शानदार वापसी करा सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 तरीकों के बारे में बात करने वाले हैं जिनसे ब्रॉक लैसनर की WWE के अंदर वापसी हो सकती हैं।4- ब्रॉक लैसनर WWE चैंपियन पर हमला कर सकते हैं View this post on Instagram A post shared by Bobby Lashley (@bobbylashley)ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले के बीच हर कोई मैच देखना पसंद करेगा। उनके बीच मुकाबला अब संभव दिखाई दे रहा है। दरअसल, बॉबी लैश्ले को WWE के टॉप स्टार के रूप में बुक कर रहा है। वो इस समय WWE चैंपियन है और उन्होंने ड्रू मैकइंटायर को पराजित करते हुए WrestleMania में अपनी चैंपियनशिप रिटेन की थी।ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें बुरी तरह हराकर ब्रॉक लैसनर ने वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतीइसके बाद से लग रहा है कि उन्हें हराना किसी भी सुपरस्टार के लिए आसान नहीं होने वाला है। खैर, ब्रॉक लैसनर एक ऐसे सुपरस्टार है जो उन्हें पराजित करने का दम रखते हैं। ऐसे में SummerSlam के पहले लैसनर अचानक से वापसी कर सकते हैं और लैश्ले पर हमला कर सकते हैं। साथ ही दोनों के बीच बाद में मैच टीज़ हो सकता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।