Womens AEW Stars Won Title WWE: WWE और AEW दोनों ही कंपनी में इस समय बड़े सुपरस्टार्स मौजूद हैं, जो अपने प्रदर्शन से नाम कमा रहे हैं। शुरुआत में AEW का विमेंस डिवीजन बेहद कमजोर था लेकिन समय के साथ बड़े-बड़े रेसलर्स ने शामिल होकर इसे बेहतर किया। इसी बीच WWE में काम कर चुकी कुछ विमेंस स्टार्स भी यहां मौजूद है। हालांकि, ऑल एलीट रेसलिंग में आईं हर स्टार WWE में चैंपियन नहीं रही हैं। कुछ को ही यह बड़ी उपलब्धि हासिल करने का चांस मिला है। इस आर्टिकल में हम 4 विमेंस AEW सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो WWE ने चैंपियनशिप जीतने का कारनामा कर चुकी हैं। 4- WWE दिग्गज सराया AEW के साथ कॉन्ट्रैक्ट में हैं View this post on Instagram Instagram Postसराया ने WWE में पेज नाम से काम किया है और उन्हें दिग्गजों में से एक माना जाता है। उन्होंने WWE में अपने रन के दौरान NXT विमेंस चैंपियनशिप जीती और वो डीवाज़ चैंपियन भी रहीं। बाद में गंभीर चोट के चलते उन्हें रिटायर होना पड़ा और फिर से एक्शन से दूर हो गईं। WWE के डॉक्टर्स ने उन्हें कभी लड़ने के लिए क्लियर नहीं किया। इसी वजह से उन्होंने WWE से जाने का फैसला किया और AEW का हिस्सा बन गईं। उन्होंने सराया नाम से काम किया और वो यहां AEW विमेंस टाइटल जीतने में सफल हुई थीं। अभी वो एक्शन से दूर हैं लेकिन जल्द ही वो दोबारा AEW में नज़र आ सकती हैं।3- मौजूदा AEW स्टार टोनी स्टॉर्म WWE में चैंपियनशिप जीत चुकी हैं View this post on Instagram Instagram Postटोनी स्टॉर्म मौजूदा समय में AEW रोस्टर का हिस्सा हैं लेकिन वो WWE में भी काम कर चुकी हैं। टोनी ने WWE में मुख्य रूप से NXT UK ब्रांड में रहते हुए नाम कमाया। स्टॉर्म ने विमेंस NXT UK चैंपियनशिप जीती थी और वो काफी समय तक चैंपियन भी रही थीं। बाद में वो मेन रोस्टर पर आईं लेकिन वो अपनी बुकिंग से निराश थीं। इसी कारण उन्होंने WWE को छोड़ दिया और AEW का हिस्सा बन गईं। टोनी खान के प्रमोशन में स्टॉर्म ने तीन बार AEW विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती है। उनका रन अभी अच्छा चल रहा है और वो आगे भी चैंपियन बन सकती हैं। 2- AEW स्टार अथीना WWE के NXT ब्रांड में बेहद सफल रहीं View this post on Instagram Instagram Postअथीना ने WWE में एंबर मून के नाम से काम किया। वो 2015 से लेकर 2021 तक कंपनी का हिस्सा रहीं। वो इसी बीच NXT ब्रांड में बेहद सफल रहीं और एक समय पर वहां की टॉप स्टार थीं। वो एक बार NXT विमेंस टाइटल जीतने में सफल हुईं और उन्होंने शॉट्ज़ी के साथ मिलकर NXT विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप पर भी कब्जा किया। 2021 में WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया और इसके बाद से वो AEW का हिस्सा हैं। वो AEW के दूसरे प्रमोशन ROH में लगातार नज़र आती हैं और AEW में भी लड़ चुकी हैं। वो मौजूदा ROH विमेंस चैंपियन हैं और काफी समय से टाइटल होल्ड कर रही हैं। 1- AEW TBS चैंपियन मर्सेडीज़ मोने ने WWE में काफी चैंपियनशिप जीती है View this post on Instagram Instagram Postमर्सेडीज़ मोने मौजूदा समय में AEW की सबसे बड़ी और लोकप्रिय विमेंस स्टार हैं। मोने ने AEW में आते ही TBS चैंपियनशिप जीती थी और वो इसके बाद से टाइटल होल्ड कर रही हैं। मोने ने WWE में रहते हुए मुख्य रूप से सफलता हासिल की है। वो WWE में साशा बैंक्स नाम से काम करती थीं। वो 5 बार Raw विमेंस चैंपियनशिप और 1 बार वो SmackDown विमेंस टाइटल जीत चुकी हैं। इसके अलावा वो NXT विमेंस चैंपियन और विमेंस टैग टीम चैंपियन रह चुकी हैं। इतनी सफलता मिलने के बावजूद उन्होंने WWE को छोड़ा और इस समय वो AEW में काम कर रही हैं।