AEW All In में WWE दिग्गज ने धमाकेदार अंदाज में जीती चैंपियनशिप, भावुक संदेश देकर फैंस को किया खुश

Ujjaval
AEW All In में सराया ने चैंपियनशिप जीती
AEW All In में सराया ने चैंपियनशिप जीती

Saraya: AEW ऑल इन (All In) इवेंट काफी ज्यादा सफल साबित हुआ। यह इवेंट फैंस को खूब पसंद आया और पूर्व WWE सुपरस्टार सराया उर्फ पेज (Saraya aka Page) के लिए यह इवेंट हमेशा ही याद रहने वाला है। उन्होंने अपने देश में चैंपियनशिप पर कब्जा किया। अब उनका इस जीत के बाद भावुक संदेश भी सामने आया है।

Ad

AEW All In इवेंट में सराया, टोनी स्टॉर्म, ब्रिट बेकर और हिकारू शिडा के बीच फैटल 4 वे मैच देखने को मिला था। इस मैच में शिडा की AEW विमेंस चैंपियनशिप दांव पर लगी थी। यह मुकाबला काफी ज्यादा बेहतरीन साबित हुआ। सराया और टोनी स्टॉर्म ने मैच में ज्यादातर समय साथ काम किया लेकिन फिर उनकी भी खतरनाक लड़ाई हो गई।

सराया ने इसके बाद अकेले दम पर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अंतिम मोमेंट्स में टोनी पर नाइट कैप मूव लगाया और पिन करके बड़ी जीत दर्ज की। इसी के साथ सराया ने AEW विमेंस चैंपियनशिप को अपने होमटाउन यूनाइटेड किंगडम में जीता। सराया को यहां AEW All In में फैंस की ओर से बेहतरीन रिएक्शन मिला।

बाद में उनके परिवार के सदस्यों के साथ उन्होंने अपनी इस जीत को सेलिब्रेट भी किया। सराया ने थोड़ी देर बाद इस चीज़ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। उन्होंने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर 2018 में गहरी चोट लगने के कारण रिटायर होने और 2023 में अब चैंपियन बनने वाली फोटो डाली। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन द्वारा फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश दिया। उन्होंने लिखा,

"आपको कुछ पता नहीं रहता, क्या हो जाए।"

आप नीचे सराया का ट्वीट देख सकते हैं:

Ad

पूर्व WWE सुपरस्टार Lana ने AEW All In में Saraya की जीत पर दी प्रतिक्रिया

सराया की सबसे अच्छी दोस्तों में से एक पूर्व WWE सुपरस्टार लाना उर्फ CJ पैरी हैं। उन्होंने सराया की जीत के बाद एक खास संदेश दिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा,

सराया को AEW विमेंस चैंपियन बनते हुए देखकर मेरा दिल भर आया है। यहां सराया नाइट भी उनके साथ थीं। मेरे परिवार ने इतने सालों में कई बार यह दिन देखने की प्रार्थना की है। मेरे मन में आप दोनों के लिए बहुत प्यार है।"

आप नीचे लाना का ट्वीट देख सकते हैं:

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications