WWE में 2022 में हुए 4 सबसे बेकार मैच जिन्होंने फैंस को काफी ज्यादा निराश किया

wwe worst matches 2022
WWE में 2022 के सबसे बेकार मैच

WWE: WWE दुनिया का सबसे बड़ा प्रो रेसलिंग प्रमोशन है, जिसके शोज़ 180 से भी अधिक देशों में लाइव प्रसारित होते हैं। यानी एक रेसलर के ऊपर लाखों फैंस की उम्मीदों का भार होता है जब भी उनसे कोई गलती होती है तो लोग सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

2022 में ऐसे कई मैच रहे, जिनकी फैंस ने खूब आलोचना की क्योंकि उनमें बहुत खराब रेसलिंग देखने को मिली थी। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं WWE में 2022 के 4 सबसे खराब मैचों के बारे में।

4)रोंडा राउज़ी vs शार्लेट फ्लेयर - WrestleMania 38

youtube-cover

ये कहना गलत नहीं होगा कि रोंडा राउज़ी उन सुपरस्टार्स में से एक हैं जिन्होंने 2022 में WWE फैंस को सबसे ज्यादा निराश किया है। राउज़ी इस साल Royal Rumble विजेता बनीं, जिसके बाद WrestleMania 38 में उन्होंने शार्लेट फ्लेयर को SmackDown विमेंस टाइटल के लिए चैलेंज करने का फैसला लिया।

राउज़ी के साथ शार्लेट रिंग में थीं, जिन्होंने मैच को अच्छा बनाने के खूब प्रयास किए मगर बेबीफेस होते हुए भी फैंस पूर्व MMA फाइटर को पसंद नहीं कर रहे थे। इस मैच को बोरिंग कहना गलत नहीं होगा, इसलिए फाइट को 18 मिनट तक खींचना भी एक खराब फैसला रहा, जिसमें द क्वीन ने अपने टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया।

3)ओमोस vs कमांडर अज़ीज़

youtube-cover

ओमोस ने 2021 में एजे स्टाइल्स का टैग टीम पार्टनर बनकर खूब फेम हासिल किया और 2022 में उन्होंने एक सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में प्रवेश किया। अगले कई महीनों तक उन्हें लगातार मैचों में जीत के लिए बुक कर बहुत मजबूत दिखाने के प्रयास किए गए और इस दौरान मार्च महीने के एक Raw एपिसोड में उनका सामना कमांडर अज़ीज़ से हुआ।

इस मैच को 'बैटल ऑफ जायंट्स' के रूप में हाइप किया गया। चूंकि दोनों बहुत लंबे रेसलर्स हैं, इसलिए उनकी धीमी इन-रिंग मूवमेंट के कारण मैच का पेस तेजी से आगे बढ़ना नामुमकिन प्रतीत हो रहा था। उम्मीद के अनुसार ये मैच बहुत बेकार साबित हुआ, जिसमें ओमोस विजयी रहे थे।

2)पैट मैकेफ़ी vs बैरन कॉर्बिन - SummerSlam 2022

youtube-cover

आपको याद दिला दें कि Money in the Bank 2022 के ऑफ-एयर होने के बाद पैट मैकेफ़ी ने SummerSlam 2022 के लिए बैरन कॉर्बिन की चुनौती को स्वीकार किया था। मैकेफ़ी और कॉर्बिन अमेरिकन फुटबॉल टीम, इंडियानापोलिस कोल्ट के लिए एक ही समय पर खेलते थे, इसलिए ये एंगल भी उनके मैच को दिलचस्प बना रहा था।

मैकेफ़ी पेशे से एक प्रो रेसलर नहीं हैं, इसलिए उनकी ओर से मैच में गलती होने की संभावनाएं अधिक थीं। हालांकि कॉर्बिन भी एक टैलेंटेड रेसलर हैं, लेकिन वो भी मैकेफ़ी की गलतियों को छुपा नहीं पाए। मैच में मैकेफ़ी को जीत मिली, लेकिन बाद में उन्होंने भी एक खराब मैच लड़ने की बात स्वीकारी थी।

1)रोंडा राउज़ी vs लिव मॉर्गन - WWE SummerSlam 2022

youtube-cover

रोंडा राउज़ी पूर्व MMA फाइटर रही हैं, इसलिए वो जब भी WWE रिंग में उतरती हैं तब फैंस को उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होती है, लेकिन 2022 में उन्होंने सबको निराश किया है। आपको याद दिला दें कि Money in the Bank प्रीमियम लाइव इवेंट में राउज़ी पर ब्रीफ़केस कैश-इन कर लिव मॉर्गन नई SmackDown विमेंस चैंपियन बनी थीं।

राउज़ी को चैंपियनशिप रीमैच SummerSlam 2022 में मिला। ये मैच 5 मिनट भी नहीं चला, इसमें शानदार मूव्स की भारी कमी महसूस की गई और मुकाबले का फिनिश भी बड़े विवाद का कारण बना था। राउज़ी ने मॉर्गन पर आर्मबार लगाया हुआ था और इसी समय डिफेंडिंग चैंपियन के कंधे मैट को छू रहे थे। रेफरी ने 3-काउंट पूरे करते हुए मॉर्गन को विजेता घोषित किया, लेकिन ये गौर नहीं किया कि 3 काउंट पूरे होने से पहले ही मॉर्गन टैप आउट कर चुकी थीं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now