4 बेकार WWE रैसलर्स जिन्हें विंस मैकमैहन ने खूब आगे बढ़ाया

Enter caption

विंस मैकमैहन WWE के कर्ता धर्ता हैं। WWE के सबसे ज्यादा शेयर विंस मैकमैहन के पास हैं और वह चेयरमैन होने के अलावा WWE के सीईओ भी हैं। विंस मैकमैहन का WWE/WWF से दशकों पुराना नाता है। प्रशासक, कमेंटेटर से लेकर विंस ने रैसलिंग कर अपनी रैसलिंग कंपनी को आगे बढ़ाने का हर संभव काम किया। मिस्टर मैकमैहन ने स्टोरी को कामयाबी दिलाने के लिए हर हद को पार कर दिया। इन कहानियों में विंस ने अपने बीवी बच्चों तक को शामिल किया।

मिस्टर मैकमैहन हठी किस्म के इंसान हैं, जो अपने आगे किसी की नहीं सुनते। उन्होंने एक बार किसी रैसलर को आगे बढ़ाने का फैसला कर लिया तो समझिए कर लिया। फिर चाहे पूरा मैनेजमेंट उनके खिलाफ खड़ा हो। विंक अपनी बात और काम पर अडिग रहते हैं। दशकों लंबे करियर में विंस मैकमैहन ने बहुत रैसलरों को आगे बढ़ाया, शायद उनकी जगह कोई और होता तो कभी नहीं करता।

बूगीमैन

Enter caption

लोग WWE मनोरंजन और रैसलिंग के लिए देखते हैं। सोचिए अगर कोई इंसान रैसलिंग करने की बजाय खुद कीड़े खाए और दूसरों को भी जबरदस्ती कीडे खिलाने लगे तब आपको कैसा लगेगा। आप बच्चों के साथ हैं या खाने खा रहे हों तब आपकी शामत आ जाए।

WWE में भी एक ऐसा ही किरदार बूगीमैन का था। बूगीमैन हाथ मे छड़ी और घड़ी लेकर ऐसे आते थे, जैसे जंगल से कोई कबीले वाला भागकर रिंग में कूद आया। मिस्टर मैकमैहन, बूगीमैन के किरदार से बहुत ही ज्यादा प्रभावित थे।

विंस ने बूगीमैन को कंपनी में खूब बढ़ावा दिया। शुरुआत में बूगी के किरदार से लोग प्रभावित हुए लेकिन बाद WWE ने इसका इस्तेमाल अधिक किया और फैंस हर बार वही चीज देखकर ऊब गए। किसको अच्छा लगेगा कि कोई हर हफ्ते रिंग में आकर अच्छा मैच लड़ने की बजाय कीड़े खा रहा है। बूगीमैन का किरदार सिहरन पैदा करने वाला था।

जाइंट गोंजालेज

Enter caption

यह बात किसी से छुपी नही है कि विंस मैकमैहन को लंबे-चौडे रैसलर्स पसंद आते है। विंस मैकमैहन को अब भी लगता है रैसलिंग सिर्फ लंबे-चौड़े लोग ही कर सकते हैं। लेकिन रे मिस्टीरियो, डेनियल ब्रायन जैसे रैसलरों ने विंस को गलत साबित किया है। विंस मैमकैहन का बड़े रैसलरों से प्यार पुराना है।

1993 में मिस्टर मैकमैहन अर्जेंटीना के बास्केटबॉल खिलाड़ी को WWE में लाए और रॉयल रंबल में जाइंट गोंजालेज नाम के 7.7 फुट के रैसलर का डेब्यू करवाया। जाइंट गोंजालेज ने अंडरटेकर को बाहर किया। तब अंडरटेकर गोंजालेज की कहानी शुरु हुई।

गोंजालेज को रैसलिंग में नंबर दिए जाते तो शायद उन्हें जीरो मिलता। रैसलमेनिया में डैडमैन और गोंजालेज के बीच मैच हुआ, ये अंडरटेकर के सबसे बेकार रैसलमेनिया मैचों में से एक रहा है। उसी साल WWE के साथ करार खत्म होने की वजह से गोंजालेज को निकाल दिया। विंस मैकमैहन यहां अपनी गलती से नहीं सीखे।

बिग कैस

Enter caption

लगभग 7 फुट लंबे बिग कैस के लिए कहा जा रहा था कि वह विंस मैकमैहन की पसंद बन गए हैं। बिग कैस और एंजो ने WWE टैग टीम विभाग में काफी नाम कमाया। यह सब रैसलिंग से कहीं ज्यादा एंजो के प्रोमो की वजह से फेमस हुए। कैस और एंजो रैसलिंग कुछ खास कमाल की नहीं करते थे।

WWE द्वारा एंजो को बाहर किए जाने के बाद पता चला कि विंस मैकमहैन कैस को आगे बढ़ाने की जुगत में लग गए हैं। बिग कैस को भनक लग गई होगी कि उनके आग बढ़ाया जाएगा। शायद कैस के सिर पर अलग ही भूत सवार हो गया।

कैस के खराब बर्ताव की बहुत सारी खबरें मीडिया में आई। आखिर में कैस के व्यवहार से तंग आकर WWE मैनेजमेंट ने उन्हें कंपनी से बाहर कर दिया। कैस खुद मानते आए हैं कि उनका बर्ताव WWE में बिल्कुल भी अच्छा नहीं था।

द ग्रेट खली

Enter caption

हम भारत में रहते हैं और हिमाचल प्रदेश से आने वाले दिलीप सिंह राणा ने WWE में भारत का नाम रौशन किया। खली को प्यार करने की वजह यही है। मगर आप रैसलिंग फैन के नजरिये से देखेंगे और सोचेंगे तो पता चलेगा कि खली बहुत ही बेकार रैसलर थे। लंबाई और भारी शरीर की वजह से खली रैसलिंग जरा भी नहीं कर पाते थे।

विंस मैकमैहन द ग्रेट खली को WWE में उनके शरीर और भारत में बिजनेस बढ़ाने के लिए लेकर आए थे। खली को विंस मैकमैहन ने गोंजालेज के नक्शे-कदम पर चलवाया और उनकी तरह ही खली ने अंडरटेकर पर अटैक कर डेब्यू किया।

विंस की शह पाकर ग्रेट खली WWE चैंपियन बने। खली में ना फुर्ति थी और ना ही कोई अच्छा फिनिशर मूव। रैसलिंग को जानने वाला हर कोई खली को नापसंद करता क्योंकि उनके मैच बहुत ही उबाऊ होते है।

Quick Links