4 रेसलर्स जिनके WWE Superstar Spectacle 2023 में आने से भारतीय फैंस को बहुत खुशी मिलती

wwe superstars who should have come india superstar spectacle 2023
इन सुपरस्टार्स के Superstar Spectacle में आने से भारतीय फैंस बहुत खुश होते

WWE Superstar Spectacle 2023: WWE इस समय भारत में होने वाले इवेंट, सुपरस्टार स्पैक्टेकल (Superstar Spectacle 2023) की तैयारियों में व्यस्त है जिसमें जॉन सीना (John Cena) और जिंदर महल (Jinder Mahal) जैसे बड़े सुपरस्टार्स परफॉर्म करते हुए दिखाई देंगे। वहीं कई अन्य नामी भारतीय रेसलर्स भी रिंग में शानदार प्रदर्शन कर फैंस का दिल जीतना चाहेंगे।

इस बीच ऐसे भी कई सुपरस्टार्स हैं जो भारत में होने वाले इवेंट को मिस कर रहे होंगे, लेकिन उनके आने से फैंस की खुशी का शायद कोई ठिकाना नहीं होता। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में, जिनका Superstar Spectacle 2023 में आना भारतीय फैंस को बहुत पसंद आता।

4)Roman Reigns का अपीयरेंस WWE Superstar Spectacle 2023 को यादगार बना रहा होता

रोमन रेंस ने पिछले 3 सालों से भी ज्यादा समय से WWE के मेंस रोस्टर पर अपना वर्चस्व कायम किया हुआ है। वो अभी तक कई दिग्गजों को हराकर अपने टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड कर चुके हैं। इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि वो इस समय WWE ही नहीं बल्कि प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं।

वो चाहे हील किरदार में काम कर रहे हों, लेकिन उनकी एक झलक पाकर फैंस खुशी से झूम उठते हैं। वहीं भारत में रोमन रेंस के लाखों फैंस मौजूद हैं, जिनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। हालांकि रोमन पहले भी भारत में मैच लड़ चुके हैं, लेकिन उनके मौजूदा किरदार की लोकप्रियता को देखते हुए उनका भारत आना WWE Superstar Spectacle 2023 में रोमांच भर सकता था।

3)कोडी रोड्स

WWE Superstar Spectacle 2023 के लिए बुक नहीं किए गए सबसे चौंकाने वाले नामों में से एक कोडी रोड्स का है। रोड्स इस समय Raw ब्रांड के मेन सुपरस्टार्स में से एक हैं और इस समय जिस तरह का पुश उन्हें मिल रहा है। उसे देखते हुए उनका पूरी दुनिया के फैंस के सामने मजबूत दिखाया जाना जरूरी है।

इससे पहले उन्हें Payback 2023 में किसी मैच या फाइटिंग सैगमेंट का हिस्सा ना बनाकर कंपनी ने चौंकाने वाला फैसला लिया था। वहीं अब भारत में होने वाले इवेंट में उनका ना आना दर्शा रहा है कि उन्हें इन-रिंग कम्पटीशन से दूर रखने की कोशिश की जा रही है। मगर इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि भारतीय फैंस उनके किसी सैगमेंट या प्रोमो को खूब पसंद करते।

2)फिन बैलर और 1)डेमियन प्रीस्ट - अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस

WWE Superstar Spectacle 2023 में Raw रोस्टर के कई बड़े सुपरस्टार्स परफॉर्म करते दिखाई देंगे। ये बात आपको चौंका सकती है कि इस आगामी इवेंट में रेड ब्रांड के लगभग सभी चैंपियंस अपीयरेंस देने वाले हैं। एक तरफ मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस, जॉन सीना के साथ टीम बनाकर मैच लड़ेंगे। वहीं मौजूदा आईसी चैंपियन गुंथर का अपीयरेंस भी शो में धमाल मचाने वाला है।

दिग्गज रेसलर नटालिया ने हाल ही में ऐलान किया था कि वो इस इवेंट में रिया रिप्ली को विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करेंगी। उनके अलावा NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन डॉमिनिक मिस्टीरियो भी शो में मौजूद रहेंगे। मगर Payback 2023 में केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन की जोड़ी को हराकर नए अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस बने फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट भारत नहीं आएंगे। Raw के सभी चैंपियंस का आना WWE Superstar Spectacle 2023 को यादगार बना सकता था।

Quick Links

App download animated image Get the free App now