Goldberg को हराने के बाद Roman Reigns ने हासिल किया बड़ा मुकाम,WWE दिग्गज Brock Lesnar-Undertaker के साथ एलीट लिस्ट में हुए शामिल

WWE Elimination Chamber 2022 में रोमन रेंस का दिखा जलवा
WWE Elimination Chamber 2022 में रोमन रेंस का दिखा जलवा

WWE Elimination Chamber 2022 में गोल्डबर्ग के खिलाफ रोमन रेंस ने बड़ी जीत हासिल की। रोमन रेंस (Roman Reigns) ने गोल्डबर्ग (Goldberg) को हराकर अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड की। गोल्डबर्ग को हराने के बाद WWE सुपरस्टार्स की एलीट लिस्ट में रोमन रेंस अब शामिल हो गए। खास उपलब्धि रोमन रेंस ने एक और अपने करियर में प्राप्त कर ली।

WWE Elimination Chamber 2022 में गोल्डबर्ग को रोमन रेंस ने हराया

WWE रिंग में हमेशा गोल्डबर्ग का खतरनाक रूप फैंस को देखने को मिला। WCW में गोल्डबर्ग की 173 मैचों में ना हारने की विनिंग स्ट्रीक रही थी। Starrcade 1998 में केविन नैश ने उन्हें हराकर इस स्ट्रीक का अंत किया था। रोमन रेंस ने इस बार सबमिशन मूव के जरिए गोल्डबर्ग को हराया। गोल्डबर्ग ने रोमन रेंस को जैकहैमर लगाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। गोल्डबर्ग के ऊपर आजतक क्लीन जीत बहुत कम सुपरस्टार्स को मिली। ब्रॉक लैसनर, द अंडरटेकर, ड्रू मैकइंटायर और ब्रॉन स्ट्रोमैन ये कारनामा कर चुके हैं। अब इस लिस्ट में रोमन रेंस का नाम भी शामिल हो गया। इन सभी सुपरस्टार्स ने गोल्डबर्ग के खिलाफ क्लीन जीत हासिल की थी।

रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में 537 दिन से ज्यादा हो गए। अभी भी उनका जलवा बरकरार हैं। सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि रोमन रेंस का यूनिवर्सल चैंपियनशिप रन कौन खत्म करेगा। वैसे WrestleMania 38 में रोमन रेंस का ब्रॉक लैसनर के साथ बड़ा मुकाबला होगा। दोनों के बीच टाइटल vs टाइटल मैच होगा। ये बहुत बड़ा मैच इस इवेंट में होगा। फैंस को इस मैच में काफी मजा आएगा।

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की असली राइवलरी अब शुरू होगी। आने वाले हफ्तों में फैंस को काफी कुछ इस राइवलरी में देखने को मिलेगा। सभी की नजरें पॉल हेमन के ऊपर भी होंगी। ब्रॉक लैसनर पिछले महीने रोमन रेंस और पॉल हेमन की वजह से WWE चैंपियनशिप हार गए थे। ब्रॉक लैसनर इस बात का बदला जरूर लेंगे। लैसनर इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में आ सकते हैं। अगर ऐसा होगा तो फिर रोमन रेंस के साथ उनका एक्शन देखने को मिलेगा।