4 रेसलर्स जिन्होंने WWE और विंस मैकमैहन के काम करने के तरीके पर सवाल उठाए

WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहन के काम करने के तरीके पर उठे सवाल
WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहन के काम करने के तरीके पर उठे सवाल

WWE का इतिहास कई दशकों पुराना रहा है, लेकिन विंस मैकमैहन (Vince Mcmahon) ने साल 1982 में अपने पिता से इस कंपनी को खरीद लिया था। यानी पिछले करीब 40 सालों से विंस WWE का भार अपने कंधों पर संभाले हुए हैं और इस दौरान उन्होंने इसे स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे बड़े ब्रांड्स में से एक बना दिया है।

Ad

कंपनी को खरीदने के साथ ही विंस ने फ्यूचर प्लान तैयार किए और कई बड़े बदलाव भी किए। 1985 में रेसलमेनिया (WrestleMania) का आयोजन कर उन्होंने एक प्रयोग किया, जो बाद में सफल भी साबित हुआ। आज WrestleMania को दुनिया में सबसे बड़े स्तर पर होने वाले स्पोर्ट्स इवेंट्स में गिना जाता है।

इसके अलावा उन्होंने कई और बड़े इवेंट्स की शुरुआत भी की, लेकिन ये बात भी किसी से छुपी नहीं है कि विंस हमेशा से काम के प्रति सख्त रवैया अपनाते हैं। इस कारण कई रेसलर्स उनके काम करने के तरीके की आलोचना भी कर चुके हैं। इसलिए आइए जानते हैं उन 4 बड़े सुपरस्टार्स के बारे में जो विंस मैकमैहन के काम करने के तरीके की आलोचना कर चुके हैं।

पूर्व WWE सुपरस्टार माइक कनेलिस

Ad

माइक कनेलिस इस लिस्ट से जुड़ने वाला सबसे नया नाम है और ये नाम अप्रैल 2020 में WWE से रिलीज़ होने वाले सुपरस्टार्स की लिस्ट में भी शामिल था। उन्होंने हाल ही में विंस मैकमैहन पर तंज कसते हुए कहा कि विंस रेसलिंग इंडस्ट्री को बहुत नुकसान पहुंचा रहे हैं।

उन्होंने हाल ही में कई ट्वीट किए जिनमें उन्होंने विंस मैकमैहन पर कई तंज कसे। इस बीच एक ट्वीट में ये भी लिखा था कि, "इस बात को मैं नकार नहीं सकता कि विंस एक बहुत लालची इंसान हैं। सभी रेसलिंग प्रोमोशंस के शोज़ को देखिए, खासतौर पर ROH को। मैं WWE को अभी भी देखता हूं क्योंकि मेरे कई दोस्त अभी भी वहां काम करते हैं।"

Ad

इस बीच उन्होंने इस बात की भी पुष्टि की कि विंस, रेसलिंग इडस्ट्री के लिए अच्छे नहीं हैं। खैर अब माइक ROH में वापसी कर चुके हैं, जहां उन्हें अपने असली नाम माइक बेनेट से जाना जाता है। साथ ही उनकी पत्नी मारिया भी ROH को जॉइन कर चुकी हैं।

मिकी जेम्स

Ad

मिकी जेम्स मौजूदा समय में प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री की सबसे अनुभवी विमेंस प्रो रेसलर्स में से एक हैं। WWE ने 2021 के अप्रैल महीने में उन्हें रिलीज़ किया था। आपको याद दिला दें कि कुछ दिन पहले ही WWE ने ब्रे वायट को रिलीज़ किया है और इस खबर को सुनकर पूरा प्रो रेसलिंग वर्ल्ड चौंक उठा था।

WWE के एक ट्वीट को जेम्स ने रीट्वीट में तंज कसते हुए लिखा, "मेरे हिसाब से आपके कहने का मतलब ये है कि: इतने बेहतरीन गिमिक के आयडिया को सामने लेकर आने के लिए धन्यवाद। समय-समय पर आपका किरदार बहुत आकर्षक बना रहा, लेकिन हम नहीं जानते थे कि इसे बुक कैसे करना है। इसलिए हमने इसे किसी और को देने का फैसला लिया, उससे पैसे भी कमाएंगे।"

सीएम पंक

Ad

सीएम पंक और WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहन के खराब संबंधों से भला कौन वाकिफ नहीं है। WWE में रहते हुए भी पंक अक्सर खुलेआम विंस की आलोचना किया करते थे। वो साल 2014 में प्रो रेसलिंग को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन अभी भी समय-समय पर विंस के लिए कड़वे शब्दों का इस्तेमाल करते रहते हैं। इस बात से भी शायद आप वाकिफ ना हों कि विंस ने WWE में 'रेसलिंग' शब्द के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।

इसी साल मई में शार्लेट ने एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस से कैप्शन लिखने को कहा था। जिसका जवाब देते हुए पंक ने लिखा, "शार्लेट स्क्रीन पर देखो और 'रेसलिंग' शब्द का इस्तेमाल करना बंद करो।"

'रेसलिंग' शब्द के इस्तेमाल के बजाय विंस स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट कहना ज्यादा पसंद करते हैं। पंक इन दिनों AEW में जाने की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि पंक और डेनियल ब्रायन के AEW में जाने की खबरों से विंस बिल्कुल भी खुश नहीं हैं।

जॉन मोक्सली/डीन एंब्रोज

डीन एंब्रोज/जॉन मोक्सली
डीन एंब्रोज/जॉन मोक्सली

जॉन मोक्सली ने साल 2019 में WrestleMania 35 के बाद WWE छोड़ने का निर्णय लिया था। उसके कुछ महीने बाद उन्होंने AEW डेब्यू किया, जहां वो वर्ल्ड चैंपियन भी बन चुके हैं। कंपनी छोड़ने के बाद मोक्सली लगातार WWE के चेयरमैन के लिए कड़वे शब्दों का इस्तेमाल करते रहे हैं।

पिछले साल Wrestling Observer को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि, "हम सभी जानते हैं कि WWE के साथ सबसे बड़ी समस्या क्या है और उस समस्या का नाम विंसेंट कैनेडी मैकमैहन है। जब तक वो खुद अपने पद से हट नहीं जाते, तब तक किसी बदलाव की उम्मीद करना भी गलत है।"

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications