WWE का इतिहास कई दशकों पुराना रहा है, लेकिन विंस मैकमैहन (Vince Mcmahon) ने साल 1982 में अपने पिता से इस कंपनी को खरीद लिया था। यानी पिछले करीब 40 सालों से विंस WWE का भार अपने कंधों पर संभाले हुए हैं और इस दौरान उन्होंने इसे स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे बड़े ब्रांड्स में से एक बना दिया है।कंपनी को खरीदने के साथ ही विंस ने फ्यूचर प्लान तैयार किए और कई बड़े बदलाव भी किए। 1985 में रेसलमेनिया (WrestleMania) का आयोजन कर उन्होंने एक प्रयोग किया, जो बाद में सफल भी साबित हुआ। आज WrestleMania को दुनिया में सबसे बड़े स्तर पर होने वाले स्पोर्ट्स इवेंट्स में गिना जाता है।इसके अलावा उन्होंने कई और बड़े इवेंट्स की शुरुआत भी की, लेकिन ये बात भी किसी से छुपी नहीं है कि विंस हमेशा से काम के प्रति सख्त रवैया अपनाते हैं। इस कारण कई रेसलर्स उनके काम करने के तरीके की आलोचना भी कर चुके हैं। इसलिए आइए जानते हैं उन 4 बड़े सुपरस्टार्स के बारे में जो विंस मैकमैहन के काम करने के तरीके की आलोचना कर चुके हैं।पूर्व WWE सुपरस्टार माइक कनेलिसAnd yet here you are spreading false rumors about my addiction and my recovery. You are correct, they are vicious, but maybe look in the mirror first. https://t.co/YZ21Qu0VvC pic.twitter.com/lvKiCFUixL— Mike Bennett (@RealMikeBennett) August 1, 2021माइक कनेलिस इस लिस्ट से जुड़ने वाला सबसे नया नाम है और ये नाम अप्रैल 2020 में WWE से रिलीज़ होने वाले सुपरस्टार्स की लिस्ट में भी शामिल था। उन्होंने हाल ही में विंस मैकमैहन पर तंज कसते हुए कहा कि विंस रेसलिंग इंडस्ट्री को बहुत नुकसान पहुंचा रहे हैं।उन्होंने हाल ही में कई ट्वीट किए जिनमें उन्होंने विंस मैकमैहन पर कई तंज कसे। इस बीच एक ट्वीट में ये भी लिखा था कि, "इस बात को मैं नकार नहीं सकता कि विंस एक बहुत लालची इंसान हैं। सभी रेसलिंग प्रोमोशंस के शोज़ को देखिए, खासतौर पर ROH को। मैं WWE को अभी भी देखता हूं क्योंकि मेरे कई दोस्त अभी भी वहां काम करते हैं।"PRO WRESTLER pic.twitter.com/QxxIh8Ata4— Mike Bennett (@RealMikeBennett) July 31, 2021इस बीच उन्होंने इस बात की भी पुष्टि की कि विंस, रेसलिंग इडस्ट्री के लिए अच्छे नहीं हैं। खैर अब माइक ROH में वापसी कर चुके हैं, जहां उन्हें अपने असली नाम माइक बेनेट से जाना जाता है। साथ ही उनकी पत्नी मारिया भी ROH को जॉइन कर चुकी हैं।