WWE रॉयल रंबल(Royal Rumble) को लेकर हाल ही में कई अफवाहें WWE में सामने आई थी। WWE में अफवाहों का दौर लगातार जारी रहता है। कई अफवाहें सच होती है तो कई गलत हो जाती है। लेकिन देखा गया है कि अक्सर ज्यादा अफवाहें सच साबित होती है। फैंस को भी इन अफवाहों का इंतजार रहता है। इससे रेसलिंग में उत्सुकता बढ़ी रहती है। तो आइए जानते हैं WWE से जुड़ी 4 बड़ी अफवाहें जो सच साबित होनी चाहिए और 3 जो गलत साबित होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: रोमन रेंस के भाई पर जबरदस्त जीत के बावजूद 6 फीट 2 इंच के WWE सुपरस्टार को लगा बहुत बड़ा झटका
सच होना चाहिए-Royal Rumble के बाद कलिस्टो का WWE स्टेटस
कलिस्टो के बारे में नई जनरेशन के लोग ज्यादा नहीं जानते होंगे लेकिन रेसलिंग की दुनिया में कलिस्टो का बड़ा नाम रहा है। Royal Rumble में इस बार उनकी वापसी हुई थी। एक दशक के बाद WWE टीवी पर वो नजर आए है। 11 साल पहले वो WWE से चले गए थे। इस समय कलिस्टो अच्छे शेप में लग रहे हैं। रेड ब्रांड में भी वो नजर आए थे।
WWE ऑफिशियल की तरफ से अभी तक उनके लिए कोई खबर नहीं आई है। फैंस के दिमाग में संशय है कि कलिस्टो WWE में कब तक रहेंगे। PW इंसाइडर की रिपोर्ट में ये कहा गया है कि कलिस्टो ने WWE कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है। लेकिन उम्मीद ये है कि वो अब फुल टाइम रेसलिंग के लिए वापस आए है। सभी चाहते हैं कि ये खबर सच होनी चाहिए। क्योंकि कलिस्टो के आने से मजा आ जाएगा।
सच नहीं होना चाहिए- विंस मैकमैहन द्वारा लार्स सुलिवन को रिलीज करना
हाल ही में ये खबर आई थी कि लार्स सुलिवन को WWE ने पिछले हफ्ते चुपचाप रिलीज कर दिया था। इस खबर के बाद सभी चौंक गए थे। WWE जरूर लार्स सुलिवन को पुश देना चाहता था लेकिन उनकी पर्सनल दिक्कत काफी हो गई थी।
डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ये पहली बार नहीं हुआ जब सुलिवन WWE टीवी पर नजर नहीं आए। साल 2019 में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। जॉन सीना के साथ उनकी राइवलरी होने वाली थी। इस चीज को प्लान किया गया था। फिलहाल ऐसा कुछ नहीं हुआ। अगर ऐसा था तो ये सच नहीं होना चाहिए। सभी चाहते हैं कि रिलीज के बाद भी लार्स सुलिवन का करियर शानदार हो।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।