WWE से जुड़ी 4 अफवाहें जो सच साबित होनी चाहिए और 3 जो गलत साबित होनी चाहिए

रैंडी ऑर्टन और गोल्डबर्ग
रैंडी ऑर्टन और गोल्डबर्ग

साल 2020 खत्म हो गया है। पिछले साल WWE में कई तरह की अफवाहें सामने आई। कुछ सही हुई तो कुछ गलत भी हुई। WWE रॉयल रंबल(Royal Rumble) अब आने वाला है। ये सबसे बड़ा पीपीवी होता है। इसकी तैयारी खास होती है। इतने बड़े इवेंट के लिए अफवाहों का उड़ना भी लाजिमी है।

इस इवेंट के बाद रोड टू रेसलमेनिया 37(WrestleMania 37) भी शुरू हो जाएगा। कई सुपरस्टार्स की इस महीने वापसी देखने को मिल सकती है। इस साल की शुरूआत से ही अफवाहों का दौर शुरू हो गया है। तो आइए जानते हैं WWE से जुड़ी 4 बड़ी अफवाहें जो सच साबित होनी चाहिए और 3 जो गलत साबित होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:- WWE 'किस्से कहानियां': जब जॉन सीना को 159 किलो के भारी-भरकम सुपरस्टार के खिलाफ चैंपियनशिप मैच में मिली थी चौंकाने वाली जीत

सच होनी चाहिए-WrestleMania 37 में रोमन रेंस के लिए WWE के पास दो प्लान

रोमन रेंस और पॉल हेमन
रोमन रेंस और पॉल हेमन

कोविड का प्रभाव जिस तरह से अभी तक हो रहा है उससे लगता है कि WrestleMania 37 भी इस बार बिना फैंस के हो सकता है। हालांकि इसे लेकर अभी काफी वक्त है और तब तक कुछ भी हो सकता है। पिछले साल WrestleMania का हिस्सा रोमन रेंस नहीं थे। साल 2012 में डेब्यू के बाद से पहली बार ऐसा हुआ था। लेकिन इस साल वो रहेंगे। यूनिवर्सल चैंपियन के तौर पर वो इस इवेंट में शिरकत करेंगे।

डेव मैल्टजर की रिपोर्ट के अनुसार Royal Rumble 2021 में रोमन रेंस का मुकाबला डेनियल ब्रायन के साथ होगा। लेकिन हाल ही में डेनियल ब्रायन ने रंबल मैच में अपनी एंट्री का ऐलान कर दिया तो अब चीजें अलग हो गई है। अब नई रिपोर्ट के अनुसार WrestleMania 37 के लिए रोमन रेंस के पास गोल्डबर्ग और डेनियल ब्रायन दो ऑप्शन है। सभी चाहते हैं कि डेनियल ब्रायन के साथ रोमन रेंस का मैच होना चाहिए। और ये पार्ट सच होना चाहिए।

सच नहीं होना चाहिए- Royal Rumble 2021 में शर्त वाला मैच

रैंडी ऑर्टन और द फीन्ड
रैंडी ऑर्टन और द फीन्ड

TLC 2020 में द फीन्ड और रैंडी ऑर्टन का मैच खतरनाक हुआ था। इसके बाद से द फीन्ड नजर नहीं आए है। और अभी सीधे रैंडी ऑर्टन अब एलेक्सा ब्लिस से बात कर रहे हैं। यहां से एक बात तय है कि Royal Rumble 2021 में फिर से इन दोनों का एक और मैच होने वाला है। डेव मैल्टजर की हालिया रिपोर्ट के अनुसार WWE इन दोनों के लिए फायर फ्लाईफन हाउस मैच की तैयारी कर रहा है। सभी चाहते हैं कि ये चीज सही ना हो क्योंकि इस तरह का मैच अच्छा साबित नहीं होता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

सच होना चाहिए- एवा मारिया की वापसी

एवा मारिर
एवा मारिया

एवा मारिया को WWE से गए हुए बहुत समय हो गया है। WWE के साथ उन्होंने दोबारा कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। और कई रिपोर्ट्स में ये खबरें आ रही है कि WWE उनका फिर से डेब्यू कराना चाहता है।

फाइटफुल सलेक्टर की हालिया रिपोर्ट के अनुसार RAW लैजेंड नाइट के लिए एवा मारिया को शेड्यूल किया गया है। हालांकि इस चीज को लेकर कोई बड़ी खबर अभी सामने नहीं आई है। ये बैकस्टेज से खबरें सामने आई है। अगर ऐसी बात है तो फिर ये सच होना चाहिए। क्योंकि विमेंस डिवीजन को इससे काफी फायदा होगा।

सच नहीं होना चाहिए-ल्यूक हार्पर ICU में थे

ल्यूक हार्पर
ल्यूक हार्पर

हाल ही में पूर्व WWE सुपरस्टार ल्यूक हार्पर का निधन हो गया था। पूरा रेसलिंग जगत इससे हिल गया था। सभी प्रमोशंस ने अपने-अपने अंदाज में उन्हें ट्रिब्यूट दिया।AEW ने जिस अंदाज में इस सुपरस्टार को ट्रिब्यूट दिया उससे सभी लोग खुश हुए। WWE सुपरस्टार्स ने भी इसकी तारीफ की थी।

हाल ही में ब्रायन अल्वारेज ने अपनी रिपोर्ट में ये कहा कि ल्यूक हार्पर दो महीने पहले ICU में थे।अब इस बारे में अभी तक कहीं से कोई खबर नहीं आई है। ब्रायन को अपने सूत्रों से इस बात की जानकारी सामने आई है। अगर ऐसा है तो फिर ये बात सच नहीं होनी चाहिए।

सच होना चाहिए-रिडल का नया कॉन्ट्रैक्ट

मैट रिड
मैट रिडल

WWE में रिडल की स्थिति अभी काफी मजेदार हुई है। कई रिपोर्ट्स में खबरें आई है कि बैकस्टेज काफी बवाल हुआ था। गोल्डबर्ग और ब्रॉक लैसनर को हमेशा रिडल कुछ ना कुछ कहते रहते थे। लेकिन इसका मेन रोस्टर में उन्हें कुछ प्रभाव नहीं पड़ा। शानदार परफॉर्म वो कर रहे हैं।

फाइटफुल सलेक्ट की हालिया रिपोर्ट के अनुसार रिडल पहले दोबारा कॉन्ट्रैक्ट साइऩ करने के मूड में नहीं थे लेकिन बाद में खबर आई कि काफी कुछ बात करने के बाद उन्होंने दोबारा फिर साइऩ कर लिया। अगर ऐसी बात है तो फिर ये सच होना चाहिए क्योंकि रिडल आने वाले समय में WWE का फ्यूचर बन सकते हैं।

सच नहीं होना चाहिए- पूर्व WWE सुपरस्टार एरिक रोवन की AEW में स्थिति

एरिक रोवन
एरिक रोवन

AEW के पिछले हफ्ते के एपिसोड में एरिक रोवन का खास सैगमेंट हुआ था। ल्यूक हार्पर को ट्रिब्यूट उन्होंने दिया था। सोशल मीडिया पर इस बात की काफी तारीफ हुई थी। इसके अलावा टैग टीम मैच में उन्होंने आकर बवाल मचाया था।

डेव मैल्टजर की रिपोर्ट के अनुसार एरिक रोवन इस समय AEW के साथ नहीं है। और सिर्फ एक दिन के लिए उन्होंने साइन किया था। अगर ऐसी खबरें है तो फिर ये सच नहीं होनी चाहिए। एरिक रोवन बड़े सुपरस्टार हैं। एक बेबीफेस के रूप में तगड़ा काम वो कर सकते हैं।

सच होना चाहिए- कई सुपरस्टार्स ने नए कॉन्ट्रैक्ट को रिजेक्ट किया

WWE सुपरस्टार्स
WWE सुपरस्टार्स

WWE हमेशा कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव करता रहता है। और इसके लिए पोजिशन कुछ खास हमेशा से रही नहीं है। कोविड के चलते कई सुपरस्टार्स की डील में काफी परिवर्तन हुआ है। जैसा सुपरस्टार्स ने सोचा था वैसा उन्हें नहीं मिला है।

फाइटफुल सलेक्ट की हालिया रिपोर्ट के अनुसार कई WWE सुपरस्टार्स ने नए कॉन्ट्रैक्ट को रिजेक्ट कर दिया है। सभी लोग स्थिति के सही होने का इंतजार कर रहे हैं। अगर ऐसा है तो ये सच होना चाहिए। कोविड के चलते जरूरी नहीं है कि कोई और प्रमोशंस उन्हें साइन कर लेगा। अगर ये स्थिति सही होने का इंतजार कर रहे हैं तो ये सही चीज है।