WWE के 4 बड़े चैंपियंस जो जल्द ही अपना टाइटल हार सकते हैं 

NXT चैंपियन कैरियन क्रॉस और Raw टैग टीम चैंपियंस एजे स्टाइल्स & ओमोस
NXT चैंपियन कैरियन क्रॉस और Raw टैग टीम चैंपियंस एजे स्टाइल्स & ओमोस

3- WWE Raw टैग टीम चैंपियंस एजे स्टाइल्स & ओमोस

एजे स्टाइल्स & ओमोस
एजे स्टाइल्स & ओमोस

एजे स्टाइल्स & ओमोस WWE WrestleMania 37 में न्यू डे को हराकर नए Raw टैग टीम चैंपियंस बनने में कामयाब रहे थे। चैंपियन बनने के बाद से ही यह टीम अब तक आसानी से अपना टाइटल रिटेन करती हुई आ रही है। हालांकि, पिछले कुछ समय में एजे स्टाइल्स & ओमोस ने रिडल के साथ दुश्मनी की शुरुआत की है और ओमोस इस हफ्ते Raw में रिडल का सामना करते हुए नजर आने वाले हैं।

ऐसा लग रहा है कि इस मैच के दौरान रैंडी ऑर्टन की वापसी देखने को मिल सकती है। इसके बाद SummerSlam 2021 में एजे स्टाइल्स & ओमोस को रैंडी ऑर्टन & रिडल के खिलाफ मैच में अपना टाइटल डिफेंड करना पड़ सकता है और अगर ऐसा होता है तो इस मैच को जीतकर ऑर्टन & रिडल नए Raw टैग टीम चैंपियंस बन सकते हैं।

2- WWE SmackDown विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर

पिछले हफ्ते SmackDown में WWE सुपरस्टार साशा बैंक्स वापसी करने के बाद SmackDown विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर के साथ मिलकर मैच लड़ते हुए दिखाई दी थीं। हालांकि, इस मैच के बाद साशा ने बियांका पर हमला करके SmackDown विमेंस चैंपियनशिप हासिल करने के अपने इरादे जाहिर कर दिए थे।

ऐसा लग रहा है कि बियांका ब्लेयर SummerSlam में साशा बैंक्स के खिलाफ मैच में अपना टाइटल डिफेंड करती हुई नजर आ सकती हैं। इससे पहले WrestleMania 37 में साशा, बियांका के हाथों अपना SmackDown विमेंस टाइटल हार गई थी। ऐसा लग रहा है कि साशा SummerSlam में बियांका को हराकर नई SmackDown विमेंस चैंपियन बनते हुए पिछली हार का बदला ले सकती हैं।