4 WWE चैंपियनशिप बैल्ट्स जिनको यूनिवर्सल चैंपियनशिप बैल्ट की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है

<p>

WWE यूनिवर्सल चैम्पियनशिप बैल्ट बदसूरत, सादगी भरी और काफी साधारण है। इसकी एक बहुत ही साधारण डिज़ाइन है। जिसमें इसकी मुख्य प्लेट और साइड प्लेट दोनों पर एक बड़े WWE लोगो से ज्यादा कुछ भी नहीं है। भड़कीला लाल रंग इसे बेहतर बनाने में नाकाम रहा है और चैंपियनशिप बैल्ट बजाय यह खिलौने की तरह दिखता है।

वास्तव में इस बैल्ट का डिज़ाइन इतना बुरा है कि जैसे ही समरस्लैम 2016 में इसका अनावरण किया गया, प्रशंसकों ने तुरंत "यह बेल्ट रद्दी है" के चैंट्स किए। यहां गलती WWE के डिजाइनिंग एंड क्रिएटिव टीम की है, जो इसको सबसे महत्वपूर्ण टाइटल की बजाय मजाक बनाकर सबके सामने लेकर आए। इसका अच्छा दिखना हर तरह से महत्वपूर्ण है। लोगों को किसी खिलौने को टाइटल की तरह देखना पसंद नहीं है। लोग ऐसे टाइटल की इज्जत नहीं करते हैं।

डीवाज चैम्पियनशिप को ही देखिए, जो गुलाबी तितली की तरह दिखने के लिए बदनाम हो गया। अगर WWE भी इस बैल्ट को गंभीरता से लेना चाहता है तो उन्हें इसे पूरी तरह से नया स्वरूप देने का काम शुरू करना चाहिए। चीजों को आसान बनाने के लिए उन्हें नए डिजाइन की आवश्यकता नहीं है। इसके बजाय उन्हें इन पुराने WWE बैल्ट की डिजाइनों को विकल्पों के रूप में देखना चाहिए।

#4. बिग ग्रीन बैल्ट

Enter caption

WWE इतिहास के इस टाइटल की शायद ही कभी चर्चा की गई हो। यह 1978 और 1985 के बीच उपयोग किया गया था। इस टाइटल के बारे मेें कभी नहीं बताया गया है, इसकी वजह ये है कि अब तक की सबसे बुुरी चैम्पियनशिप बेल्ट में से एक है। ना केवल भद्दे हरे रंग की पसंद थी, बल्कि सामान्य डिजाइन भी भद्दा था।

हालांकि इस पर इस बैल्ट को जीतने वाले सभी रैसलर्स का नाम होता था। इस वजह से इस टाइटल की वैल्यू काफी ज्यादा थी। ऐसे में WWE इस टाइटल की डिज़ाइन के कुछ हिस्सों पर विचार कर सकती है।

Get WWE News in Hindi here

#3 WWWF टाइटल बेल्ट

<p>

WWE चीजों को कलर-कोऑर्डिनेट करना पसंद करती है। रॉ पर सब कुछ लाल होना है, इसकी वजह से यूनिवर्सल चैंपियनशिप भी लाल रंग की है। यूनिवर्सल चैम्पियनशिप का लाल रंग ही फैंस द्वारा आलोचना का मुख्य कारण था क्योंकि यह रंग एकमात्र चीज थी जिससे यह टाइटल WWE चैम्पियनशिप से अलग लगता था।

लेकिन WWE के लिए एक लाल रंग का उपयोग करने का एक तरीका है। WWWF चैंपियनशिप का प्रतिनिधित्व करने वाली बेल्ट को फिर से जोड़ना। WWE के शुरुआती दिग्गजों (जैसे कि ब्रूनो और पेडल मोरालेस) के दिनों में पहने जाने वाले बेल्ट में गढ़ी हुई आकृतियां थी। मुख्य प्लेट में कॉन्टिनेंट अमेरिका और दो ढाल के आकार की छोटी प्लेट साइड में थी। इन ढालों पर दो ग्रेपलर एक-दूसरे को घूर रहे थे। ना केवल उस बेल्ट में ऐतिहासिक चीजें है बल्कि यह वास्तव में लड़ने के लिए प्रेरित करते हुए दिखता है।

#WWE

Enter caption

WWE चैम्पियनशिप 21वीं सदी के पहले दशक के पहले भाग के दौरान WWE में इस्तेमाल हुई एक बैल्ट थी। ब्रॉक लैसनर, हल्क होगन, द रॉक और एडी गुरेरो जैसे पहलवानों द्वारा जीती गई इस बैल्ट में बहुत सरल डिजाइन था। यह बीच मे काफी बड़ी थी और साइड में काफी पतली और छोटी प्लेट्स थीं। इस बैल्ट के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यह पुराने टाइटल्स जैसे कि विन्गे की डिज़ाइन का मिश्रण लिए हुए थी।

अच्छे संतुलन के कारण वर्ल्ड चैम्पियनशिप के लिए लगभग परफेक्ट डिजाइन है। इस टाइटल में सभी प्रमुख चीजों का उल्लेख किया गया है जैसे कि कंपनी का नाम, प्रोमोशन्स के लिए उसका लोगो और चैंपियन लिखा गया होना जिसका मतलब कि वे कंपनी के सबसे अच्छे प्रतिनिधि हैं। यूनिवर्सल चैम्पियनशिप इसके मुकाबले कुछ भी नहीं है और इसमें एक विशालकाय WWE लोगो से ज्यादा और कुछ नहीं है।

#1 विंग्ड ईगल टाइटल या होगन बैल्ट : WWE / WWF

Enter caption

यह कम्पनी के पास अब तक का सबसे अधिक आकर्षक टाइटल था। डिज़ाइन को सोने की प्लेट्स ने शानदार चमक और रंग दिया।यह वास्तविक रूप में किसी महत्वपूर्ण या बड़ी ट्रॉफी या चैंपियनशिप की तरह लग रहा था।

भले ही आप प्रो रैसलिंग के बारे में कुछ भी नहीं जानते हों पर आपने किसी को यह बैल्ट पहने हुए देखा और इस पर लिखे उन शब्दों को पढ़ा, तो आप चीजों को लगभग तुरंत समझ जाएंगे। रैसलर हल्क होगन के नाम के साथ यह हल्क होगन के स्वर्णिम युग के दौरान पहनी जाने वाली होगन बैल्ट है। यह संभवतः सभी समय की सबसे नायाब चैंपियनशिप बैल्ट है। इसे वापस लाने से रॉ का यूनिवर्सल चैंपियनशिप खुद ब खुद इस समय का सबसे महत्वपूर्ण खिताब महसूस होगा।