जानिए कौन से हैं WWE के 4 फेमस कपल्स जो पिछले 10 साल से ज्यादा समय से साथ में हैं 

ब्रॉक लैसनर और अंडरटेकर अपनी-अपनी पत्नी के साथ
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर और द अंडरटेकर अपनी-अपनी पत्नी के साथ

WWE couples together: WWE में जहां सुपरस्टार्स के बीच रिलेशनशिप शुरू होते देखे गए हैं, तो वहीं रिलेशन को टूटते भी देखा गया है। WWE में काम करते समय कई रेसलर्स एक-दूसरे को डेट करने लगते हैं, लेकिन कई मौकों पर ऐसा भी देखा गया जब रिलीज के बाद उनके सबंधों में खटास पड़नी शुरू हो गई थी। WWE का व्यस्त कार्यक्रम किसी भी सुपरस्टार को मानसिक तौर पर कमजोर महसूस करा सकता है, जिसका असर रेसलर्स के निजी जीवन पर भी पड़ने लगता है।

Ad

कई बार यही निराशा उनके रिलेशनशिप के टूटने का कारण भी बन जाती है। इसके बावजूद भी WWE में ऐसे कई कपल्स रहे हैं, जो लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशन में हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम ऐसे 4 WWE कपल्स के बारे में आपको बताएंगे जो पिछले 10 साल से भी ज्यादा समय से साथ रह रहे हैं।

#) WWE स्टार्स नटालिया और टायसन किड

Ad

नटालिया और टायसन किड पिछले 10 साल से भी ज्यादा समय से WWE से जुड़े रहे हैं और दोनों पूर्व चैंपियन भी हैं। Total Divas के एक एपिसोड पर नटालिया ने बताया था कि वो अपने युवावस्था के दिनों से टायसन के साथ हैं। दोनों ने साल 2013 में शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। एक तरफ नटालिया आज भी एक प्रो रेसलर के तौर पर WWE में काम कर रही हैं, वहीं उनके पार्टनर 2015 में चोट के कारण रिटायर होने के बाद कंपनी में एक प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं।

#) WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर और सेबल

Ad

कई रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2003 में सेबल ने WWE में वापसी के बाद ब्रॉक लैसनर को डेट करना शुरू किया था। 2004 में सेबल ने अपने पहले पति मार्क मेरो को तलाक दिया था। कुछ समय बाद ही दोनों ने सगाई का ऐलान किया और आखिरकार साल 2006 में शादी की। इस रिश्ते से उनके 2 बच्चे हैं। इस समय लैसनर पूरी तरह से WWE से दूर हैं और आखिरी बार पिछले साल SummerSlam 2023 में दिखाई दिए थे। यहां उन्हें कोडी रोड्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

#) WWE के क्रिएटिव हेड ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन

Ad

WWE के पावर कपल्स में से एक ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन ने साल 2000 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। 2003 में वेलेंटाइन डे के दिन उन्होंने सगाई की और उसी साल शादी भी की। एक तरफ ट्रिपल एच इस समय WWE के क्रिएटिव हेड हैं और स्टैफनी भी कंपनी में अहम जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। इन दोनों को साथ में हाल ही में समाप्त हुए WrestleMania XL में साथ में देखा गया था।

#) WWE हॉल ऑफ फेमर द अंडरटेकर और मिशेल मैक्कूल

द अंडरटेकर ने साल 2020 में अपने इन रिंग करियर को अलविदा कहा था और उनकी मिशेल मैक्कूल से मुलाकात WWE में काम करते समय हुई थी। दोनों ने साथ काम करते हुए डेटिंग शुरू की और 2010 में शादी करने का फैसला लिया था। इस रिश्ते से उनकी एक बेटी है, जिसका जन्म 2012 में हुआ। डैडमैन WWE में आखिरी बार WrestleMania Xl में दिखाई दिए थे, यहां उन्होंने कोडी रोड्स की रोमन रेंस को हराने में मदद की थी।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications