4 दिग्गज मेन रोस्टर WWE Superstars जो NXT चैंपियन भी रह चुके हैं

मेन रोस्टर में डेब्यू करने से पहले कई स्टार्स पहले NXT में अपना दम दिखा चुके हैं
मेन रोस्टर में डेब्यू करने से पहले कई स्टार्स पहले NXT में अपना दम दिखा चुके हैं

WWE: WWE सुपरस्टार्स मेन रोस्टर में डेब्यू करने से पहले कुछ समय के लिए NXT में समय बिताते हैं। NXT में ये स्टार्स अपने इन रिंग क्राफ्ट को और ज्यादा बेहतर करने की कोशिश करते हैं। इस दौरान कई स्टार्स को NXT में एक अच्छा रन भी मिलता है, जिससे वो अपने कैरेक्टर को और ज्यादा बेहतर कर सकें। इसके बाद ही इन सुपरस्टार्स को मेन रोस्टर में डेब्यू करने का मौका मिलता है।

Ad

येलो ब्रांड का सबसे बड़ा टाइटल NXT चैंपियनशिप है। इस टाइटल के आने के बाद दुनिया के कई बेस्ट रेसलर इसे जीत चुके हैं। कुछ स्टार्स काफी लंबे समय तक NXT चैंपियन रहे हैं और कुछ स्टार्स ने इसे कई बार जीता है। तो आइये जानते हैं मेन रोस्टर के उन सुपरस्टार्स के बारे में, जो पहले NXT चैंपियन रह चुके हैं।

#4 WWE सुपरस्टार शिंस्के नाकामुरा

youtube-cover
Ad

शिंस्के नाकामुरा NXT ब्रांड के सबसे यादगार चैंपियन में से एक रहे हैं। वो येलो ब्रांड के पहले रेसलर हैं, जिन्होंने दो बार NXT चैंपियनशिप को जीता। उन्होंने दोनों बार इस टाइटल को समोआ जो को हराकर जीता था। वो NXT में टोटल 147 दिन तक चैंपियन रहे थे।

NXT में अपनी पहचान बनाने के बाद शिंस्के नाकामुरा ने मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। मेन रोस्टर में जगह बनाने के बाद उन्होंने कई बड़े मुकाम हासिल किये हैं। वो अभी तक WWE में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन, इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन, टैग टीम चैंपियन रह चुके हैं। इसके अलावा वो एक बार Royal Rumble मैच भी जीत चुके हैं। नाकामुरा इस समय मिड कार्ड में नजर आ रहे हैं।

#3 केविन ओवेंस

youtube-cover
Ad

केविन ओवेंस का NXT का रन बेहद यादगार रहा था। उनके और सैमी जेन के बीच की स्टोरीलाइन को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था। बता दें कि सैमी जेन के NXT चैंपियन बनने के बाद सबसे पहले बधाई देने केविन ओवेंस ही रिंग में आए थे। इस दौरान उन्होंने सैमी जेन पर अटैक कर दिया था। उनके इस अटैक के बाद इन दोनों ही स्टार्स के बीच दुश्मनी शुरू हो गई थी। इस स्टोरीलाइन में केविन ओवेंस ने सैमी जेन को हराकर NXT चैंपियनशिप जीती थी। हालांकि बाद में फिन बैलर ने केविन ओवेंस को हराकर NXT चैंपियनशिप जीत ली थी।

येलो ब्रांड में सफलता हासिल करने के बाद केविन ओवेंस ने मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। मेन रोस्टर में भी केविन ओवेंस ने लगातार WWE मैनेजमेंट और फैंस को प्रभावित किया है। केविन ओवेंस मेन रोस्टर में अभी तक यूनिवर्सल चैंपियनशिप, आईसी चैंपियनशिप और यूएस चैंपियनशिप जीत चुके हैं।

#2 ड्रू मैकइंटायर

youtube-cover
Ad

WWE से रिलीज होने के बाद ड्रू मैकइंटायर ने कंपनी में बेहद यादगार वापसी की थी। WWE से वापस जुड़ने के बाद वो NXT का हिस्सा बन गए थे। ड्रू मैकइंटायर इसके बाद बेहद कम समय में ही मेन इवेंट सीन में शामिल हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने बॉबी रूड को हराकर NXT चैंपियनशिप जीती थी। हालांकि बाद में एंड्राडे ने उन्हें टाइटल मैच में हरा दिया था।

NXT टाइटल हारने के बाद ड्रू मैकइंटायर ने मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। मेन रोस्टर में अभी तक वो दो बार WWE चैंपियन, एक बार आईसी चैंपियन और दो बार टैग टीम चैंपियन रह चुके हैं। इसके अलावा वो एक बार Royal Rumble विनर भी हैं।

#1 सैथ रॉलिंस

youtube-cover
Ad

WWE ने जब NXT को अपने डेवेलपमेंटल ब्रांड के रूप में शुरू किया था, तो उन्होंने NXT चैंपियनशिप को इसका टॉप टाइटल बनाया था। इस दौरान सैथ रॉलिंस ने टूर्नामेंट के फाइनल में जिंदर महल को हराकर NXT चैंपियनशिप जीती थी, जिसके बाद वो करीब 133 दिनों तक NXT चैंपियन रहे थे। हालांकि बाद वो अपना टाइटल बिग ई के खिलाफ हार गए थे।

NXT चैंपियनशिप हारने के बाद उन्होंने द शील्ड ग्रुप के साथ मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। मेन रोस्टर में डेब्यू करने के बाद से ही सैथ रॉलिंस ने कभी भी पीछे पलट कर नहीं देखा। सैथ रॉलिंस आज WWE के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। वो WWE में मौजूद सभी चैंपियनशिप को जीत चुके हैं और ग्रैंड स्लैम चैंपियन भी हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications