WWE रैसलिंग इंडस्ट्री की सबसे बड़ी कंपनी है। यहां पर हर एक रैसलर को एक बड़ा सुपरस्टार बनने में कई साल लग जाते हैं। उन्हें कई सारे मैच भी लड़ने पड़ते हैं, साथ ही अपनी योग्यता का पूरा प्रदर्शन करना पड़ता है।
रैसलर अगर अच्छा प्रदर्शन करेगा तो वह फैंस के भी पसंदीदा बनेगा, जिससे वो लोगों की नजर में आ पाएगा। साथ ही कंपनी भी उस पर ज्यादा ध्यान देने लगेगी। WWE सिर्फ ये देखती है कि उनके शो को देखने वालों को क्या पसंद आता है। अगर फैंस किसी रैसलर को ज्यादा पसंद करते हैं तो कंपनी भी उन्हें अच्छा पुश देगी। इसलिए हर रैसलर को ज्यादा से ज्यादा मैच जीतने होते हैं।
आज हम आपको WWE के 3 सबसे खतरनाक रैसलर के नाम बताएंगे। इन रैसलर्स ने बड़े-बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।
गोल्डबर्ग
गोल्डबर्ग WWE के एक मशहूर रैसलर हैं। गोल्डबर्ग ने WWE में बहुत से मैच लड़े है। गोल्डबर्ग के प्रशंसकों की गिनती बहुत ही ज्यादा मात्रा में है। गोल्डबर्ग सबसे ख़तरनाक रैसलर रहे हैं। उन्हें WCW का सबसे बड़ा लैजेंड माना जाता है। उन्होंने अपने करियर में सबसे कम मैच हारे हैं।
गोल्डबर्ग ने अपना आखिरी मैच ब्रॉक लैसनर के खिलाफ लड़ा था जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। गोल्डबर्ग के नाम WCW में लगातार 173 मैच जीतने का रिकॉर्ड है। जब WCW को WWE ने टेकऑवर कर लिया तो ये रिकॉर्ड WWE के नाम हो गया।
गोल्डबर्ग ने कुल 248 मैच लड़े हैं, जिसमें से वो सिर्फ 30 मैच हारे हैं। इसलिए उनका नाम इस सूची में सबसे ऊपर आता है। उन्होंने भले ही मैच कम लड़े हो पर उनके जीत का प्रदर्शन बहुत ज्यादा है, उनकी ये स्ट्रीक लगभग दो से तीन साल तक चली। इसके बाद स्टारकेड के इवेंट में उन्हें केविन नैश द्वारा हार का सामना करना पड़ा। जिसमें केविन नैश ने ये मैच चीटिंग से जीता था। अगर इस मैच में चीटिंग नहीं हुई होती तो ये स्ट्रीक और भी लंबी होती।
Get WWE News in Hindi Here