WWE के 4 सबसे खतरनाक रैसलर्स

Enter caption

WWE रैसलिंग इंडस्ट्री की सबसे बड़ी कंपनी है। यहां पर हर एक रैसलर को एक बड़ा सुपरस्टार बनने में कई साल लग जाते हैं। उन्हें कई सारे मैच भी लड़ने पड़ते हैं, साथ ही अपनी योग्यता का पूरा प्रदर्शन करना पड़ता है।

रैसलर अगर अच्छा प्रदर्शन करेगा तो वह फैंस के भी पसंदीदा बनेगा, जिससे वो लोगों की नजर में आ पाएगा। साथ ही कंपनी भी उस पर ज्यादा ध्यान देने लगेगी। WWE सिर्फ ये देखती है कि उनके शो को देखने वालों को क्या पसंद आता है। अगर फैंस किसी रैसलर को ज्यादा पसंद करते हैं तो कंपनी भी उन्हें अच्छा पुश देगी। इसलिए हर रैसलर को ज्यादा से ज्यादा मैच जीतने होते हैं।

आज हम आपको WWE के 3 सबसे खतरनाक रैसलर के नाम बताएंगे। इन रैसलर्स ने बड़े-बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

गोल्डबर्ग

Gold berg

गोल्डबर्ग WWE के एक मशहूर रैसलर हैं। गोल्डबर्ग ने WWE में बहुत से मैच लड़े है। गोल्डबर्ग के प्रशंसकों की गिनती बहुत ही ज्यादा मात्रा में है। गोल्डबर्ग सबसे ख़तरनाक रैसलर रहे हैं। उन्हें WCW का सबसे बड़ा लैजेंड माना जाता है। उन्होंने अपने करियर में सबसे कम मैच हारे हैं।

गोल्डबर्ग ने अपना आखिरी मैच ब्रॉक लैसनर के खिलाफ लड़ा था जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। गोल्डबर्ग के नाम WCW में लगातार 173 मैच जीतने का रिकॉर्ड है। जब WCW को WWE ने टेकऑवर कर लिया तो ये रिकॉर्ड WWE के नाम हो गया।

गोल्डबर्ग ने कुल 248 मैच लड़े हैं, जिसमें से वो सिर्फ 30 मैच हारे हैं। इसलिए उनका नाम इस सूची में सबसे ऊपर आता है। उन्होंने भले ही मैच कम लड़े हो पर उनके जीत का प्रदर्शन बहुत ज्यादा है, उनकी ये स्ट्रीक लगभग दो से तीन साल तक चली। इसके बाद स्टारकेड के इवेंट में उन्हें केविन नैश द्वारा हार का सामना करना पड़ा। जिसमें केविन नैश ने ये मैच चीटिंग से जीता था। अगर इस मैच में चीटिंग नहीं हुई होती तो ये स्ट्रीक और भी लंबी होती।

Get WWE News in Hindi Here

ब्रॉक लैसनर

Brock lesner

ब्रॉक लेैसनर WWE के एक ऐसे रैसलर हैं जिनके प्रशंसकों की गिनती सबसे ज्यादा है। ब्रॉक लैसनर WWE के एक बहुत ही खतरनाक रैसलर हैं।

ब्रॉक लैसनर बहुत ही दमदार रैसलर हैं। उन्हें हराना मतलब जैसे कोई नामुमकिन चीज़ को हासिल कर लेना। वह एक शानदार बॉडी के साथ आते हैं। उनके लड़ने का तरीका भी सबसे अलग है। खास बात यह भी है कि उनके पास पॉल हेमन भी है।

ब्रॉक लैसनर भले ही कितने विवादित रैसलर हो लेकिन वो जितनी भी बार रिंग में उतरते हैं, उससे कंपनी को आर्थिक रूप से काफी बड़ा फायदा होता है। ये बात तो देखी गयी है कि जब-जब वह रॉ या फिर किसी पीपीवी में आते हैं तो उन शो की रेटिंग काफी ऊपर चले जाती है जिससे कंपनी का बहुत बड़ा फायदा होता है।

द अंडरटेकर

Enter caption

अंडरटेकर काफी बेहतरीन रैसलर माने जाते हैं। उन्हें डैडमेन के नाम से भी जाना जाता है। अंडरटेकर के नाम WWE में कई बड़े रिकॉर्ड है।

अंडरटेकर अब बूढ़े हो चुके हैं लेकिन अंडरटेकर ने अपनी जिंदगी में बहुत सी फाइट लड़ी हैं। अंडरटेकर WWE के एक मशहूर और खतरनाक रैसलर है।

उनकी रैसलमेनिया मैच में लगातार जीत की स्ट्रीक भी बहुत फेमस हैं। अंडरटेकर ने कुल 561 मैच लड़े हैं जिसमें से उन्हें 191 मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

अंडरटेकर अब WWE में बहुत कम दिखाई देते हैं। उन्होंने 2018 में अपना आखिरी मैच एक टैग टीम मैच के रूप में लड़ा था। जिसमें उनके साथ उनके भाई केन थे और सामने शॉन माइकल्स और ट्रिपल एच थे।

उन्हें इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। रैसलमैनिया 35 उनका अंतिम रैसलमैनिया हो सकता है, जिसमें उनके सामने हो सकते है शॉन माइकल्स या फिर एक बार फिर से जॉन सीना।

जॉन सीना

John cena

सीना भी काफी दमदार रैसलर माने जाते हैं। उन्होंने 2002 में अपना डेब्यू किया था। उन्होंने काफी बड़े रैसलर्स को हराया है। जॉन सीना ने WWE के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच लड़े हैं।

जॉन सीना ने अपनी जिंदगी में बहुत सी चैंपियनशिप जीती हैं। जॉन सीना भी WWE के खतरनाक रैसलर हैं।

जॉन सीना ने कुल 1044 मैच लड़े हैं, जिसमें वे 264 मैच हारे हैं। उन्होंने इस दौरान कुल 25 टाइटल्स अपने नाम किए है। इन 25 टाइटल्स में से 16 टाइटल्स तो वर्ल्ड चैंपियनशिप के है।

जॉन सीना को पहली टक्कर कर्ट एंगल ने दी, जिसमें सीना हार गए थे। फिर उनका करियर बहुत तेज़ी से आगे बढ़ने लगा। यहीं वो कारण है जिसकी वजह से वह आज कंपनी में लैजेंड की भूमिका निभा रहे हैं। जॉन सीना ने अपने करियर में लगभग हर सुपरस्टार को हराया है, भले ही वह ट्रिपल एच हो या फिर वो द रॉक हो।