4 बड़े प्रश्न जो इस हफ्ते WWE Raw और SmackDown से सामने आए   

मर्फी और सैथ रॉलिंस
मर्फी और सैथ रॉलिंस

1- WWE SmackDown में सैथ रॉलिंस और मर्फी के एक बार फिर टीम बनाने के क्यों संकेत दे रही है?

सैथ रॉलिंस और मर्फी अतीत में WWE Raw और SmackDown में पार्टनरशिप में रह चुके हैं। इस पार्टनरशिप के दौरान मर्फी को काफी फायदा हुआ था और इस दौरान उन्हें कुछ बड़े सुपरस्टार्स का सामना करने का मौका मिला था। हालांकि, इसके बाद मर्फी ने अलाया मिस्टीरियो के लिए सैथ रॉलिंस से दुश्मनी कर ली थी। इसके बाद यह स्टोरीलाइन समाप्त हो गई थी और रॉलिंस ने WWE से ब्रेक ले लिया था।

हालांकि, इस हफ्ते SmackDown में मर्फी और रॉलिंस के टीम बनाने के एक बार फिर संकेत दिए गए जब एक बैकस्टेज सैगमेंट के दौरान मर्फी ने सिजेरो के खिलाफ फ्यूड में रॉलिंस को मदद करने की पेशकश की। इसी के साथ यह प्रश्न खड़ा होता है कि आखिर क्यों WWE इन दोनों सुपरस्टार्स की टीम बनाने की संकेत दे रही है। अब जबकि, रॉलिंस ने मर्फी को अपने टीम में लेने से मना कर दिया, क्या ये दोनों सुपरस्टार्स एक बार फिर साथ आ पाएंगे?

Quick Links