4 WWE सुपरस्टार्स जो निजी जीवन में अपने गिमिक से बहुत ही अलग है

Braun

WWE में हर सुपरस्टार का अपना एक अलग कैरेक्टर होता है। वह अपने निजी जीवन में WWE के कैरेक्टर जैसे नहीं होते है, उनका निजी जीवन WWE से बहुत अलग होता है। WWE के कई सारे रैसलर्स ने पिछले कुछ समय मे दिखाया है कि वह असल जिंदगी में कितने अलग है।

90 के दशक में स्टीव ऑस्टिन WWE के सबसे बड़े रैसलर्स में से एक थे। उन्होंने उस समय 'स्टोन कोल्ड' के कैरेक्टर के साथ WWE में काम किया और उस कैरेक्टर में सुधार किया। इसके अलावा द रॉक ने भी अपने कैरेक्टर में बदलाव किया। लेकिन यह दोनों दिग्गज रैसलर्स असल जिंदगी में अपने कैरेक्टर से बिल्कुल अलग थे।

WWE में कैरेक्टर का महत्व बहुत ज्यादा है। अगर आज मार्क कैलावे नाम के रैसलर अंडरटेकर वाले गिमिक में नहीं आते तो शायद वह आज दुनिया के सबसे बड़े दिग्गज रैसलर नहीं बनते। इसलिए हम बात करने वाले है 4 वर्तमान ऐसे रैसलर्स की जो निजी जीवन में अपने WWE कैरेक्टर से बिल्कुल अलग है।

#एलेक्सा ब्लिस

Nxt

एलेक्सा ब्लिस ने NXT में बतौर बेबीफेस डेब्यू किया था। वह उस समय काफी अलग रंग के कपड़े पहनती थी और उनकी एंट्रेंस भी अलग थी। उनका यह गिमिक ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाया। एलेक्सा ब्लिस ने 2015 के बाद से लिटिल मिस ब्लिस वाले हील कैरेक्टर के साथ रैसलिंग की।

पिछले कुछ महीनों से उन्होंने WWE टेलीविजन पर हील और फेस दोनों ही कैरेक्टर को दिखाया है। ESPN को दिए एक इंटरव्यू में अपने WWE कैरेक्टर को लेकर बात एलेक्सा ब्लिस ने की।

उन्होंने इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह असल जीवन में एलेक्सा ब्लिस वाले कैरेक्टर से बिल्कुल अलग है। साथ ही यह भी कहा कि वो जब WWE में आई थी तब वह एक हाई-स्कूल गर्ल वाले कैरेक्टर में थी जो उन्हें काफी ज्यादा पसंद आता था। लेकिन उन्हें एक ऐसा कैरेक्टर मिला जिसमें वह हील है, फिर भी फैंस की ओर से उन्हें अच्छा सपोर्ट मिलता है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

# शार्लेट फ्लेयर

Charlotte

शार्लेट फ्लेयर WWE में 'क्वीन' वाले कैरेक्टर में रहती है। वह इस गिमिक के जरिये अपने परिवार द्वारा रैसलिंग जगत में बनाई गई विरासत को दर्शाती है। यह कैरेक्टर उन्हें WWE में सबसे अलग महिला रैसलर बनाता है।

असल जीवन में उन्होंने कई बार WWE में अपने बुरे वक्त के बारे में बताया हैं। रैसलमेनिया 35 की एक वीडियो में WWE ने शार्लेट के संघर्ष के बारे में बताया था।

उन्होंने ESPN को दिए एक इंटरव्यू में अपने WWE कैरेक्टर के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वह WWE में क्वीन है, साथ ही किसी भी रैसलर के खिलाफ जल्दी हार ना मानने वाली रैसलर है। लेकिन वह असल जिंदगी में काफी अलग है। वह एक बेटी, एक बहन, एक आंटी, एक दोस्त और एक लड़की है. जिसे बेन एन्ड जेरी की आइस-क्रीम पसंद है।

हम सब शार्लेट फ्लेयर को WWE में काफी अलग रूप में देखते है लेकिन वह निजी जीवन में एक साधारण इंसान की तरह है।

# ब्रॉन स्ट्रोमैन

Braun

ब्रॉन स्ट्रोमैन निजी जीवन में अपने मॉन्स्टर अमंग मेन वाले कैरेक्टर से बिल्कुल अलग है। वह सिर्फ WWE में मॉन्स्टर के रूप में रहते है लेकिन बैकस्टेज और घर पर एक आम इंसान बनकर रहते है।

WWE में रहते हुए स्ट्रोमैन गाड़ियों, ट्रक और यहां तक कि रिंग को भी तबाह कर देते है लेकिन असल जिंदगी में ब्रॉन नार्थ कैरोलिना के एक निवासी है, जिसे घूमना बहुत पसंद है।

ब्रॉन स्ट्रोमैन ने WWE में कई सारे रैसलर्स की धुनाई की है। वह WWE के सबसे खतरनाक रैसलर है। किसी भी रैसलर के लिए उन्हें पछाड़ पाना मुश्किल है।

चैनल 24 को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह अपने WWE कैरेक्टर में रहना पसंद करते है। वह खुद को हमेशा नए चैलेंज देते है। जब भी वह WWE के साथ नहीं रहते है तो वह अपने शहर में घूमने निकल पड़ते है। वह प्रकृति के करीब रहना पसंद करते है।

# स्टैफनी मैकमैहन

Stephanie

स्टेैफनी मैकमैहन अपने पिता की तरह WWE यूनिवर्स के बीच नापसंद किए जाने वाली सुपरस्टार बनी। वह लगभग 2 दशकों से WWE की मैनजमेंट टीम का प्रमुख हिस्सा है। वह WWE का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

स्टैफनी मैकमैहन ने कई बार अथॉरिटी के रूप में काम किया है और वह बड़ी-बड़ी स्टोरीलाइन का हिस्सा भी वो बनी हैं। उन्होंने डेनियल ब्रायन की रैसलमेनिया वाली स्टोरीलाइन और रोंडा राउजी के WWE में पहले मैच में बहुत मदद की।

स्टैफनी मैकमैहन ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह WWE की चीफ ब्रांड ऑफिसर के कैरेक्टर के अलावा असल जीवन मे बहुत अलग है।

उन्होंने कहा कि जब भी WWE यूनिवर्स उन्हें बू करता है तो उन्हें और भी ज्यादा गर्व महसूस होता है। वह खुद विलन का कैरेक्टर निभाकर WWE सुपरस्टार्स को आगे लाने में मदद करती है, उन्हें इस काम में बहुत मजा आता है।

स्टैफनी मैकमैहन का WWE कैरेक्टर उनके असल जीवन से अलग है।